राष्ट्रकवि को राखी बांधने महादेवी उनके गांव जाती थी

आधुनिक युग की मीरा महादेवी वर्मा हर साल राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त को राखी बांधने है, इलाहाबाद से हर साल उनके गांव जाती थी और राष्ट्रकवि महादेवी वर्मा को दीदी कह कर पुकारते थे यद्यपि वह उनसे छोटी थीं।

महादेवी जी जब दद्दा यानी मैथिली शरण गुप्त को राखी बांधने के लिए ट्रेन से इलाहाबाद से झांसी पहुंचती थी तो राष्ट्रकवि के छोटे भाई एवं प्रसिद्ध गांधीवादी लेखक सियारामशरण गुप्त उन्हें स्टेशन पर लेने आते थे और फिर दोनों घर पहुंचते थे जहां महादेवी जी दद्दा को राखी बांधी थीं।
वह जमाना ही अलग था, वह दौर ही अलग था। वे लोग भी अलग थे। आज़ादी की लड़ाई का समय था।उन दिनों लोग पलंगसोफे या चौकी पर नहीं बैठते थे बल्कि खाट और पीढ़ा पर बैठते थे।

हाल ही में मैथिलीशरण गुप्त की आयी जीवनी की लेखिका रजनी गुप्ता बताया कि दद्दा को महादेवी जी पीढ़ा पर ही बैठकर उन्हें टीका लगाती थी और फिर उनकी कलाई में राखी बांध ती थी। जब महादेव जी विदा होती थी तो उनकी कायदे से पारम्परिक तरीके से विदाई होती थी और उन्हें साड़ी शाल तथा पैसे आदि देकर उन्हें विदा किया जाता था। सियारामशरण गुप्त जी महादेव जी को छोड़ने स्टेशन जाते थे हालांकि महादेवी जी कहती थीं हर साल उन्हें लेने के लिए इस तरह स्टेशन पर आने की क्या जरूरत पर महादेवी के प्रति दद्दा का सम्मान भाव अगाध था। इससे महादेवी और मैथिली गुप्त का भाई-बहन के रूप में प्यार झलकता है।

महादेव जी ने दद्दापर अपने एक संस्मरण में लिखा है — आज मुझे याद आता है और कभी आंखें भर आती हैं .लिखने में कितनी सादगी थी उनकी ।छप्पर का कमरा उसमें एक चबूतरा चटाई पर वे बैठते थे और दीवार से टिकी कई स्लैटें रखीं थी।

जब मैंने पहले देखा तो मैंने कहा — दद्दा क्या बच्चे पढ़ने आते हैं ?

दद्दा ने कहा- अरे दीदी -तुम क्या कहती हो बच्चे नहीं पढते। हम इस पर लिखते हैं ।बस देखते हैं और स्लेट पर जो मन में आता है मिटाने को मिटा देते हैं। जब भर जाती है दोनों तरफ से, तो बड़े भैया अजमेरी जी या सियाराम जी से कहते हैं लिख डालो तो कितना कागज बच ता है।

मैंने कहा– कागज बचाने का ऐसा ढंग हमने कभी नहीं देखा .हम लोग कीमती पेन रखते हैं. कीमती कागज चाहते हैं और न जाने क्या क्या चाहते हैं और लिखते कुछ नहीं .हमारे दिमाग में कुछ नहीं लिखने को है लेकिन साज-सज्जा तो हम चाहते हैं। दद्दा की इतनी सादगी देखकर महादेव जी दंग रह गयी थी।

मैथिलीशरण गुप्त कभी चारपाई पर बैठते हैं तो कभी पीढ़े पर बैठकर उनसे राखी बंधवाते।

मैंथिलीशरण गुप्त और महादेवी का यह रिश्ता इतना आत्मीय था कि दद्दा जब आजादी के बाद राज्यसभा के मनोनीत सदस्य नहीं बनना चाहते थे तो महादेवी की मदद ली गयी।

नेहरू जी ने दद्दा को 1952 में राज्यसभा में मनोनीत सदस्य बनाना का प्रस्ताव भेजा तो दद्दा ने पहले तो मना कर दिया। जब नेहरू जी को यह बात पता चली कि उन्होंने उन्हें मनाने के लिए महादेवी वर्मा को संदेश भेजा। तब महादेवी वर्मा ने दद्दा को उसके लिए मनाया और राजी किया तब जाकर दद्दा राज सभा के सदस्य बने। वह हिंदी के पहले लेखक थे जो राज सभा में मनोनीत सदस्य बने थे।

महादेवी वर्मा जब इलाहाबाद थी तो वे आनंदभावन जाकर नेहरूजी को भीराखी बंधती थी। वह पन्त और निराला जो भी राखी बांधती थी।

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय अब रेडियो प्रसारण और ओटी टी पलटफॉर्म भी शुरू करेगा

नयी दिल्ली । देश की सबसे बड़ी नाट्य संस्था राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय(एनएसडी) अब अपना रेडियो स्टेशन ओटी टी पलटफॉर्म और पॉडकास्ट भी शुरू करेगा।यह घोषणा आज यहाँ भारतीय रंगमहोत्सव के...

मणिपुर में नेशनल ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल का 12 नवंबर को आगाज, जनजातीय कला और संस्कृति को सम्मान

इम्फाल । मणिपुर में 12 नवंबर से चार दिन तक 'नेशनल ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल 2025' का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल देशभर की जनजातीय कला, संस्कृति और फिल्मों...

एशिया के सबसे बड़े साहित्योत्सव-2025 का आयोजन 7 मार्च से संस्कृति एवं पयर्टन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली । साहित्य अकादेमी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाला साहित्योत्सव-2025 इस वर्ष एशिया का सबसे बड़ा साहित्य उत्सव होगा। 53 भाषाओं के 100 लेखिकाएँ समेत 723 लेखक और...

8 देशों के 44 प्रतिनिधिमंडल एनएसडी के दौरे पर रंगमंडल की हीरक जयंती पर पहली बार’ रंग रथ यात्रा “.दो साल तक चलेगी देश में

नई दिल्ली । राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय( एनएसडी ) 14अगस्त से दक्षिण एशिया एवम प्रशान्त क्षेत्र के आठ देशों का नाट्य महोत्सव आयोजित कर रहा है जिसमे 44 प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे।...

गुजगुजरात में जमीन आवंटन मामले में अदाणी पोर्ट्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहतरात में जमीन आवंटन मामले में अदाणी पोर्ट्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

नई दिल्ली । अदाणी समूह को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को गुजरात हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी जिसमें राज्य सरकार से अदाणी पोर्ट्स...

प्रख्यात अंग्रेजी लेखक रस्किन बॉन्ड को साहित्य अकादेमी की महत्तर सदस्यता

नई दिल्ली । साहित्य अकादेमी का सर्वोच्च सम्मान "महत्तर सदस्यता "आज अंग्रेजी के प्रख्यात लेखक और विद्वान रस्किन बॉन्ड को प्रदान की गई।उनकी अस्वस्थताके कारण यह सम्मान उनके मसूरी स्थित...

विश्व रेडियो दिवस:बेहद रोमांचक है वायरलेस दुनिया

बीजिंग । 3 नवंबर, 2011 को यूनेस्को ने हर साल 13 फरवरी को "विश्व रेडियो दिवस" ​​के रूप में नामित करने का निर्णय लिया। 13 फरवरी 1946 को संयुक्त राष्ट्र...

पटना में गंगा नदी के तट पर लगेगी राजेंद्र प्रसाद की 243 मीटर ऊंची प्रतिमा

पटना । बिहार की राजधानी पटना में गंगा तट पर देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की 243 मीटर ऊंची प्रतिमा लगेगी। यह प्रतिमा गुजरात में नर्मदा के किनारे बने...

भारतीय कला विरासत की अनोखी झांकी लाल किले में

नई दिल्ली । विश्व के प्रसिद्ध "आर्ट बिनाले" की तर्ज़ पर अब देश में पहला "बिनाले "8 दिसम्बर से राजधानी के ऐतिहासिक लाल किले में होगा।31 मार्च तक चलने वाले...

तेजी बच्चन ने लेडी मैकेबेथ की भूमिका निभाई थी

नई दिल्ली। प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी एवम भारत छोड़ो आंदोलन में जेल जानेवाले प्रसिद्ध रंगकर्मी एवम लेखक वीरेन्द्र नारायण द्वारा निर्देशित नाटकों में तेजी बच्चन ने ही नहीं बल्कि देवानंद की...

खेलों के माध्यम से भी पूरे प्रदेश में मनाया गया आजादी का जश्न

लखनऊ : प्रदेश में आजादी के जश्न का समारोह ध्वजारोहण के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत श्रृंखला के माध्यम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के खेल विभाग...

समाज में तनाव पैदा करने वाले दृश्य हटाना सेंसर बोर्ड की ज़िम्मेदारी: अनिल दुबे 

अगर फ़िल्म में ऐसे दृश्य या कहानी है जो समाज में तनाव को जन्म देता हो, तो फ़िल्म सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन, (सेंसर बोर्ड) को उसे तुरंत हटा देना...

editors

Read Previous

बिहार में नशे की हालत में पकड़ा गया राज्य स्तरीय फुटबॉल खिलाड़ी

Read Next

यूपी: एक शख्स ने बेटे से नाराज होकर अपनी संपत्ति राज्य के नाम की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com