एनएसडी अपने सिलेबस में बदलाव कर रहा है।

नयी दिल्ली : देश में रंगमंच की शीर्ष संस्था राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी)रंगमंच की नई चुनौतियों को देखते हुए अगले शैक्षणिक सत्र से अपना सिलेबस( पाठ्यक्रम )बदलने जा रहा है।
यह जानकारी एनएसडी के प्रभारी निदेशक डॉक्टर रमेशचन्द्र गौड़ ने आज यहां पत्रकारों को दी। यह संवाददाता सम्मेलन ग्रीष्कालीन नाट्य समारोह की जानकारी के लिए आयोजित किया गया था।यह समारोह 28 जून से 4 जुलाई तक चलेगा जिसमें 7 नाटक होंगे।समारोह का उद्घाटन प्रख्यात कवयित्री एवम स्वतंत्रता सेनानी सुभद्रा कुमारी चौहान पर आधारित नाटक से होगा।सुभद्रा जी आजादी की लड़ाई में जेल भी गयी थीं।

श्री गौड़ ने बताया कि पिछले एक साल से एनएसडी के पाठ्यक्रम को बदलने की कवायद चल रही थी।अब नए पाठ्यक्रम का मसौदा तैयार हो चुका है और इसे हम जल्द ही विशेषज्ञों के पास भेजेंगे और उनकी मंजूरी के बाद इसे एक जुलाई तक तैयार कर देंगे।
उन्होंने बताया कि रंगमंच के आधुनिक संदर्भों को देखते हुए हमने नया पाठ्यक्रम बनाया है।पूरे पाठ्यक्रम को तीन भागों प्राचीनकालीन रंगमंच मध्यकालीन और आधुनिकल कालीन रंगमंच मे विभाजित किया है।उन्होंने कहा कि इस नए पाठ्यक्रम मेंरंगमंच की भारतीय ता पर विशेष जोर दिया गया है।
गौरतलब है कि भरतमुनि ने नाट्यशास्त्र के जमाने से भारतीय रंगमंच समृद्ध रहा है।
श्री गौड़ ने बताया कि पाठ्यक्रम में छात्रों को स्पेशलाइज़ेशन करना होता है।नए पाठ्यक्रम में तीसरे सेमेस्टर में छात्र स्पेशलाइज़ेशन करेंगे।
एनएसडी हर सत्र में 26 छात्रों को दाखिला देता है लेकिन इस बार सितंबर से शुरू हो रहे सत्र में 29 या 30 छात्र लिए जाएंगे।
दाखिले के लिए दस जुलाई तक फॉर्म भरे जाएंगे।इसके बाद छात्रों के चयन के लिए इंटरव्यू आदि होंगे।
एनएसडी निदेशक ने यह भी बताया कि रंगमंडल के लिए 20 नियमित कलाकारों की नियुक्ति के लिए भी पद विज्ञापित कर दिए गए हैं।इसका विवरण एनएसडी की वेबसाइट पर है।
उन्होंने बताया कि एनएसडी के नए नियमित निदेशक की अब नियुक्ति होगी लेकिन उन्होंने इस बारे में कुछ बताने से इनकार किया।
ग्रीष्मकालीन नाट्य समारोह में अंधायुग, बयान , ताजमहल का टेंडर अभिज्ञान शाकुंतलम, लैला मजनू और मारी में कासे कहूँ नामक नाटक होंगे।

––इंडिया न्यूज स्ट्रीम

हम सबके जीवन की आशा थी।

हिंदी फिल्मों की महान गायिका आशा भोसले केवल गायिका नहीं थी बल्कि लाखों करोड़ों लोगों के जीवन की आशा भी थी। उनकी गायिकी ने लोगों के जीवन में उल्लास, उमंग,...

फारूकी साहब ने ही मीर अहमियत बताई यह जमाना मीर का और मुस्तकबिल भी –प्रोफेसर अनीसुर्रहमान

उर्दू के महान शायर मीर तकी मीर मिर्ज़ा ग़ालिब से कम बड़े शायर नहीं थे।ग़ालिब ने तो खुद लिखा है - रेख्ता के तुम ही नहीं थे उस्ताद ग़ालिब,कहते हैं...

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय अब रेडियो प्रसारण और ओटी टी पलटफॉर्म भी शुरू करेगा

नयी दिल्ली । देश की सबसे बड़ी नाट्य संस्था राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय(एनएसडी) अब अपना रेडियो स्टेशन ओटी टी पलटफॉर्म और पॉडकास्ट भी शुरू करेगा।यह घोषणा आज यहाँ भारतीय रंगमहोत्सव के...

मणिपुर में नेशनल ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल का 12 नवंबर को आगाज, जनजातीय कला और संस्कृति को सम्मान

इम्फाल । मणिपुर में 12 नवंबर से चार दिन तक 'नेशनल ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल 2025' का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल देशभर की जनजातीय कला, संस्कृति और फिल्मों...

एशिया के सबसे बड़े साहित्योत्सव-2025 का आयोजन 7 मार्च से संस्कृति एवं पयर्टन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली । साहित्य अकादेमी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाला साहित्योत्सव-2025 इस वर्ष एशिया का सबसे बड़ा साहित्य उत्सव होगा। 53 भाषाओं के 100 लेखिकाएँ समेत 723 लेखक और...

8 देशों के 44 प्रतिनिधिमंडल एनएसडी के दौरे पर रंगमंडल की हीरक जयंती पर पहली बार’ रंग रथ यात्रा “.दो साल तक चलेगी देश में

नई दिल्ली । राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय( एनएसडी ) 14अगस्त से दक्षिण एशिया एवम प्रशान्त क्षेत्र के आठ देशों का नाट्य महोत्सव आयोजित कर रहा है जिसमे 44 प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे।...

गुजगुजरात में जमीन आवंटन मामले में अदाणी पोर्ट्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहतरात में जमीन आवंटन मामले में अदाणी पोर्ट्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

नई दिल्ली । अदाणी समूह को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को गुजरात हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी जिसमें राज्य सरकार से अदाणी पोर्ट्स...

प्रख्यात अंग्रेजी लेखक रस्किन बॉन्ड को साहित्य अकादेमी की महत्तर सदस्यता

नई दिल्ली । साहित्य अकादेमी का सर्वोच्च सम्मान "महत्तर सदस्यता "आज अंग्रेजी के प्रख्यात लेखक और विद्वान रस्किन बॉन्ड को प्रदान की गई।उनकी अस्वस्थताके कारण यह सम्मान उनके मसूरी स्थित...

विश्व रेडियो दिवस:बेहद रोमांचक है वायरलेस दुनिया

बीजिंग । 3 नवंबर, 2011 को यूनेस्को ने हर साल 13 फरवरी को "विश्व रेडियो दिवस" ​​के रूप में नामित करने का निर्णय लिया। 13 फरवरी 1946 को संयुक्त राष्ट्र...

पटना में गंगा नदी के तट पर लगेगी राजेंद्र प्रसाद की 243 मीटर ऊंची प्रतिमा

पटना । बिहार की राजधानी पटना में गंगा तट पर देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की 243 मीटर ऊंची प्रतिमा लगेगी। यह प्रतिमा गुजरात में नर्मदा के किनारे बने...

भारतीय कला विरासत की अनोखी झांकी लाल किले में

नई दिल्ली । विश्व के प्रसिद्ध "आर्ट बिनाले" की तर्ज़ पर अब देश में पहला "बिनाले "8 दिसम्बर से राजधानी के ऐतिहासिक लाल किले में होगा।31 मार्च तक चलने वाले...

तेजी बच्चन ने लेडी मैकेबेथ की भूमिका निभाई थी

नई दिल्ली। प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी एवम भारत छोड़ो आंदोलन में जेल जानेवाले प्रसिद्ध रंगकर्मी एवम लेखक वीरेन्द्र नारायण द्वारा निर्देशित नाटकों में तेजी बच्चन ने ही नहीं बल्कि देवानंद की...

admin

Read Previous

योगा इंडस्ट्री सौ बिलियन डॉलर से अधिक:गिरिराज सिंह

Read Next

सुभद्रा कुमारी चौहान पर नाटक से एनएसडी के फेस्टिवल का होगा उद्घटान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com