देश भर के स्कूलों को रंगमंच से जोड़ने की एन एस डी की अपील

नई दिल्ली : रंगमंच की शीर्ष संस्था नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा ने देश भर में बच्चों की नाट्य कार्यशालाएं आयोजित करने के लिए स्कूलों को जोड़ने की सरकार से अपील की है।
एनएसडी के निदेशक डॉक्टर रमेश चन्द्र गौड़ ने आज यहां स्कूली बच्चों के लिए थिएटर इन एजुकेशन (संस्कार रंग टोली) की ग्रीष्म कार्यशाला की जानकारी देते हुए यह अपील की।
श्री गौड़ ने कहा कि एनएसडी पिछले 33 सालों से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्कूली बच्चों के लिए नाट्य कार्य शालायें आयोजित करती रही हैं और अब तक15 हज़ार बच्चों को प्रशिक्षित कर चुकी है।लेकिन इस आंदोलन को देश भर में फ़ैलाने की जरूरत है तभी सम्भव है जब केंद्रीय विद्यालय संगठन नवोदय विद्यालय और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आगे आये क्योंकि एनएसडी के लिए यह संभव नहीं है।उन्होंने कहा कि वह देश भर के स्कूलों को नाट्य गतिविधियों से जोड़ने के लिए सरकार को पत्र लिखेंगे और शिक्षा मंत्री से मिलेंगे।
उन्होंने बताया कि संस्कार रंग टोली की ओर से पूर्वोत्तर में और लद्दाख में भी नाट्य गतिविधियां आयोजित की गई और जश्ने बचपन जैसे आयोजन किये गए पर देश के सरकारी और निजी स्कूलों को भी आगे आना होगा।

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति का मकसद बच्चों को एक अच्छा नागरिक बनाना और उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास करना है।इन कार्य शालाओं से बच्चों को काफी फायदा हुआ है।इस बार कल से शुरू हो रही कार्यशाला में 540 बच्चे भाग ले रहे हैं।कार्यशाला25 जून तक चलेगी।इंसमे 50 प्रशिक्षक बच्चोंको प्रशिक्षण देंगे।राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के 8 स्कूलों में यह कार्यशाला होगी।
गत 33 सालों में एनएसडी ने बच्चों के लिए 50 नाटकों के 500 शो किये हैं जिसे लाखों लोगों ने देखा है।

इंडिया न्यूज स्ट्रीम

हम सबके जीवन की आशा थी।

हिंदी फिल्मों की महान गायिका आशा भोसले केवल गायिका नहीं थी बल्कि लाखों करोड़ों लोगों के जीवन की आशा भी थी। उनकी गायिकी ने लोगों के जीवन में उल्लास, उमंग,...

फारूकी साहब ने ही मीर अहमियत बताई यह जमाना मीर का और मुस्तकबिल भी –प्रोफेसर अनीसुर्रहमान

उर्दू के महान शायर मीर तकी मीर मिर्ज़ा ग़ालिब से कम बड़े शायर नहीं थे।ग़ालिब ने तो खुद लिखा है - रेख्ता के तुम ही नहीं थे उस्ताद ग़ालिब,कहते हैं...

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय अब रेडियो प्रसारण और ओटी टी पलटफॉर्म भी शुरू करेगा

नयी दिल्ली । देश की सबसे बड़ी नाट्य संस्था राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय(एनएसडी) अब अपना रेडियो स्टेशन ओटी टी पलटफॉर्म और पॉडकास्ट भी शुरू करेगा।यह घोषणा आज यहाँ भारतीय रंगमहोत्सव के...

मणिपुर में नेशनल ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल का 12 नवंबर को आगाज, जनजातीय कला और संस्कृति को सम्मान

इम्फाल । मणिपुर में 12 नवंबर से चार दिन तक 'नेशनल ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल 2025' का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल देशभर की जनजातीय कला, संस्कृति और फिल्मों...

एशिया के सबसे बड़े साहित्योत्सव-2025 का आयोजन 7 मार्च से संस्कृति एवं पयर्टन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली । साहित्य अकादेमी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाला साहित्योत्सव-2025 इस वर्ष एशिया का सबसे बड़ा साहित्य उत्सव होगा। 53 भाषाओं के 100 लेखिकाएँ समेत 723 लेखक और...

8 देशों के 44 प्रतिनिधिमंडल एनएसडी के दौरे पर रंगमंडल की हीरक जयंती पर पहली बार’ रंग रथ यात्रा “.दो साल तक चलेगी देश में

नई दिल्ली । राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय( एनएसडी ) 14अगस्त से दक्षिण एशिया एवम प्रशान्त क्षेत्र के आठ देशों का नाट्य महोत्सव आयोजित कर रहा है जिसमे 44 प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे।...

गुजगुजरात में जमीन आवंटन मामले में अदाणी पोर्ट्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहतरात में जमीन आवंटन मामले में अदाणी पोर्ट्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

नई दिल्ली । अदाणी समूह को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को गुजरात हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी जिसमें राज्य सरकार से अदाणी पोर्ट्स...

प्रख्यात अंग्रेजी लेखक रस्किन बॉन्ड को साहित्य अकादेमी की महत्तर सदस्यता

नई दिल्ली । साहित्य अकादेमी का सर्वोच्च सम्मान "महत्तर सदस्यता "आज अंग्रेजी के प्रख्यात लेखक और विद्वान रस्किन बॉन्ड को प्रदान की गई।उनकी अस्वस्थताके कारण यह सम्मान उनके मसूरी स्थित...

विश्व रेडियो दिवस:बेहद रोमांचक है वायरलेस दुनिया

बीजिंग । 3 नवंबर, 2011 को यूनेस्को ने हर साल 13 फरवरी को "विश्व रेडियो दिवस" ​​के रूप में नामित करने का निर्णय लिया। 13 फरवरी 1946 को संयुक्त राष्ट्र...

पटना में गंगा नदी के तट पर लगेगी राजेंद्र प्रसाद की 243 मीटर ऊंची प्रतिमा

पटना । बिहार की राजधानी पटना में गंगा तट पर देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की 243 मीटर ऊंची प्रतिमा लगेगी। यह प्रतिमा गुजरात में नर्मदा के किनारे बने...

भारतीय कला विरासत की अनोखी झांकी लाल किले में

नई दिल्ली । विश्व के प्रसिद्ध "आर्ट बिनाले" की तर्ज़ पर अब देश में पहला "बिनाले "8 दिसम्बर से राजधानी के ऐतिहासिक लाल किले में होगा।31 मार्च तक चलने वाले...

तेजी बच्चन ने लेडी मैकेबेथ की भूमिका निभाई थी

नई दिल्ली। प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी एवम भारत छोड़ो आंदोलन में जेल जानेवाले प्रसिद्ध रंगकर्मी एवम लेखक वीरेन्द्र नारायण द्वारा निर्देशित नाटकों में तेजी बच्चन ने ही नहीं बल्कि देवानंद की...

admin

Read Previous

‘घुसपैठ’ दिवंगत फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी को समर्पित: अमित साध

Read Next

चार दशक बाद कश्मीर का बॉलीवुड से पुराना रिश्ता फिर से स्थापित : मनोज सिन्हा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com