भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते पर सहमति की दिशा में जल्द आगे बढ़ेंगे दोनों पक्ष

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने न्यूजीलैंड की अपनी पांच दिवसीय यात्रा संपन्न कर ली है। इसी के साथ, भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर चौथे दौर की वार्ता ऑकलैंड और रोटोरुआ में पूरी हो चुकी है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा शनिवार को दी गई जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पांच दिनों तक प्रोडक्टिव बातचीत हुई।

केंद्रीय मंत्री गोयल और उनके समकक्ष टॉड मैकक्ले ने न्यूजीलैंड यात्रा के दौरान इस चौथे दौर की बातचीत को लेकर प्रगति की सराहना की। दोनों पक्षों की ओर से आधुनिक, व्यापक और भविष्य के लिए तैयार एफटीए की दिशा में काम की प्रतिबद्धता जताई गई है।

मंत्रालय के अनुसार, दोनों प्रतिनिधिमंडलों ने वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार, आर्थिक एवं व्यापारिक सहयोग और उत्पत्ति के नियमों सहित प्रमुख क्षेत्रों में विस्तृत चर्चा की।

दोनों पक्षों की ओर से इंक्लूसिव और सस्टेनेबल डेवलपमेंट को बढ़ावा देते हुए आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने और दोनों देशों के लिए फायदेमंद साझेदारी बनाने की प्रतिबद्धता जताई गई।

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश वैश्विक समृद्धि और सुरक्षित सप्लाई चेन में योगदान देने वाली महत्वपूर्ण आर्थिक साझेदारियां स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का न्यूजीलैंड के साथ द्विपक्षीय व्यापारिक व्यापार 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जो सालाना आधार पर 49 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शता है। वहीं, प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते से कृषि, फूड प्रोसेसिंग, रिन्यूएबल एनर्जी, फार्मास्यूटिकल्स, शिक्षा और सेवाओं जैसे क्षेत्रों में अधिक संभावनाओं के द्वार खुलने की उम्मीद की जा रही है। इससे व्यवसायों के साथ-साथ उपभोक्ताओं को भी लाभ मिलेंगे।

इसके अलावा, प्रस्तावित एफटीए से व्यापार प्रवाह में वृद्धि होगी और निवेश संबंध मजबूत होंगे। साथ ही, यह साझेदारी सप्लाई चेन को मजबूत करेगी और दोनों देशों के व्यवसायों को बेहतर पूर्वानुमान के अलावा बाजार पहुंच भी सुनिश्चित करेगी।

दोनों पक्षों की ओर से इंटर-सेशनल वर्क के जरिए सभी विषयों पर गहन चर्चा जारी रखने को लेकर सहमति व्यक्त की गई है। इसी के साथ दोनों देश भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते पर बहुत जल्द सहमति की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

 

–आईएएनएस

ईरान को लेकर ट्रंप के संकेत के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई

वॉशिंगटन । तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को दो सप्ताह के लिए रोकेंगे, जिससे...

ट्रंप के सीजफायर फैसले के बाद तेल की कीमतों में गिरावट के चलते डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे हुआ मजबूत

नई दिल्ली । भारतीय रुपया बुधवार को लगातार चौथे सत्र में मजबूत हुआ और डॉलर के मुकाबले 40 पैसे की बढ़त दर्ज की। यह तेजी अमेरिका और ईरान के बीच...

मजबूत रबी फसल के बीच आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 में महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। रबी फसल...

एयर इंडिया ने की सीईओ कैंपबेल विल्सन के इस्तीफे की पुष्टि

नई दिल्ली । भारत की प्रमुख एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया में बड़ा बदलाव सामने आया है। कंपनी ने मंगलवार को घोषणा की कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध...

जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर! एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया

नई दिल्ली । टाटा संस की एयरलाइन एयर इंडिया ने मंगलवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का ऐलान किया है। इसकी वजह वैश्विक स्तर पर...

भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति आरबीआई को ज्‍यादा नीतिगत गुंजाइश देती है: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति और ठोस विदेशी मुद्रा भंडार भारतीय रिजर्व बैंक को ज्‍यादा नीतिगत लचीलापन देते...

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, फार्मा स्टॉक्स में बिकवाली

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार सोमवार के सत्र में लाल निशान में खुला। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 241 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,078.49 और निफ्टी 84.70...

ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

वाशिंगटन । ईरान के साथ-साथ होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार और आपूर्ति शृंखलाएं दबाव में आ रही हैं। तेल की कीमतों में तेजी से...

अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान ने इंटरनेट शटडाउन में बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल से युद्ध के बीच ईरान में लगा इंटरनेट शटडाउन दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा ब्लैकआउट बन गया है। यह जानकारी डिजिटल मॉनिटरिंग ग्रुप...

बांग्लादेश: ईरान संघर्ष का असर, ईंधन और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ीं

नई दिल्ली । ईरान संघर्ष का असर बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। द डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईंधन, उर्वरक, माल ढुलाई और विदेशी मुद्रा...

इस हफ्ते सोने की चमक बढ़ी, चांदी फिर से 2.27 लाख रुपए प्रति किलो के पार

नई दिल्ली । सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली है। सोने का दाम 3,600 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी की कीमतों...

ईंधन की आपूर्ति पर्याप्त है, घबराने की कोई जरूरत नहीं: आईओसीएल

नई दिल्ली । सरकारी तेल विपणन कंपनी (ओएमसी) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने शनिवार को आश्वासन दिया कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच ईंधन आपूर्ति श्रृंखलाओं में किसी भी तरह...

admin

Read Previous

आईएफएफआई 2025: इंडियन पैनोरमा में होगी ‘द बंगाल फाइल्स’ की स्क्रीनिंग, विवेक रंजन बोले- भारतीय सिनेमा में सच्चाई जिंदा

Read Next

समस्तीपुर: वीवीपैट पर्ची मामले में सांसद मनोज तिवारी बोले, हमें चुनाव आयोग पर पूरा भरोसा है

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com