दिल्ली प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में पुलिस पर मिर्ची स्प्रे से हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में इंडिया गेट के पास प्रदूषण विरोधी प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प हो गई, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर मिर्ची स्प्रे का डाल दिया, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए करीब 15 से अधिक लोगों को इंडिया गेट से और कुछ लोगों को पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर प्रोटेस्ट करने और मिर्ची स्प्रे करने के मामले में गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पहली बार पुलिसकर्मियों पर मिर्ची स्प्रे का इस्तेमाल किया, जिसमें कई अधिकारी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

उन्होंने बताया कि कुछ प्रदर्शनकारी सी-हेक्सागन के अंदर इकट्ठा होने लगे और देखते ही देखते पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेड को तोड़कर सड़क पर बैठ गए। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने उन्हें कई बार हटने का अनुरोध किया, लेकिन वे लोग नहीं माने और देखते ही देखते सड़क पर लंबा जाम लग गया।

जाम में कई एंबुलेंस और मेडिकल टीमें फंसी गईं, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और उनको हटाने लगा। जिसके बाद वे पुलिस से भिड़ गए और धक्का-मुक्की करने लगे। इसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर मिर्च स्प्रे भी डाल दिया, जिससे कई अधिकारी और पुलिसकर्मी घायल हो गए। साथ ही तीन से चार पुलिसकर्मियों की आंखों में गंभीर जलन होने लगी।

इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल भेजा गया और घटना में शामिल 15 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की गई है और वीडियो फुटेज और मौजूद गवाहों के बयान के आधार पर हमलावरों की पहचान कर रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

गुवाहाटी टेस्ट : सेनुरन मुथुसामी ने लगाया टेस्ट करियर का पहला शतक, साउथ अफ्रीका 400 के पार

Read Next

हैदराबाद: आउटर रिंग रोड पर कार में लगी आग, एक शख्स की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com