गुवाहाटी टेस्ट : सेनुरन मुथुसामी ने लगाया टेस्ट करियर का पहला शतक, साउथ अफ्रीका 400 के पार

गुवाहाटी । सेनुरन मुथुसामी की शतकीय पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में विशाल स्कोर की ओर अपने कदम बढ़ा दिए हैं। मेहमान टीम ने दूसरे सेशन तक 7 विकेट खोकर 428 रन बना लिए हैं।

बाएं हाथ के बल्लेबाज सेनुरन मुथुसामी ने 203 गेंदों में 2 छक्कों और 10 चौकों के साथ 107 रन बना लिए हैं। यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है। फिलहाल यह खिलाड़ी मार्को जानसेन के साथ आठवें विकेट के लिए 99 गेंदों में 94 रन जोड़ चुका है।

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। मार्करम 38 रन बनाकर आउट हुए। इसी स्कोर पर रिकेल्टन (35) ने भी अपना विकेट गंवा दिया।

यहां से ट्रिस्टन स्टब्स ने कप्तान टेंबा बावुमा के साथ तीसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़ते हुए टीम को संभाला। टेंबा 41 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके कुछ देर बाद स्टब्स (49) भी अपना विकेट गंवा बैठे।

साउथ अफ्रीकी टीम 246 के स्कोर तक अपने 6 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से सेनुरन मुथुसामी ने काइल वेरेन के साथ सातवें विकेट के लिए 88 रन जोड़ते हुए टीम को 300 के पार पहुंचाया। वेरेन 5 चौकों के साथ 45 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद मुथुसामी (नाबाद 107) ने मार्को जानसेन (नाबाद 51) के साथ मिलकर टीम को 400 के पार पहुंचा दिया।

फिलहाल भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले। उनके अलावा, रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट अपने नाम किए। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट हासिल किया।

फिलहाल टीम इंडिया दो मुकाबलों की सीरीज में 0-1 से पीछे है। कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को 30 रन से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में टीम इंडिया गुवाहाटी टेस्ट को जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी करना चाहेगी।

–आईएएनएस

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

admin

Read Previous

अंचिता शेउली : बचपन में पिता को खोया, घर चलाने के लिए मां के साथ मिलकर किया काम, चुनौतियों से लड़कर वेटलिफ्टर बने

Read Next

दिल्ली प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में पुलिस पर मिर्ची स्प्रे से हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com