अंचिता शेउली : बचपन में पिता को खोया, घर चलाने के लिए मां के साथ मिलकर किया काम, चुनौतियों से लड़कर वेटलिफ्टर बने

नई दिल्ली । वेटलिफ्टर अंचिता शेउली ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने दमखम के बूते पहचान बनाई है। इस युवा प्रतिभा ने कई प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। शेउली की मेहनत और फिटनेस ने उन्हें बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल जिताया।

अंचिता शेउली का जन्म 24 नवंबर 2001 को हुआ था। पिता एक मजदूर थे। ऐसे में किसी तरह परिवार का गुजर-बसर हो पाता था। कोलकाता के पास देउलपुर में पले-बढ़े अंचिता शेउली के बड़े भाई आलोक एक वेटलिफ्टर थे, जिन्हें देखकर अंचिता ने इस खेल को चुना।

दरअसल, अंचिता बेहद शर्मीले थे। भाई चाहते थे कि अंचिता निडर बनें। यही वजह रही कि उन्होंने अपने छोटे भाई को इस खेल से परिचित करवाया।

साल 2013 अंचिता के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण रहा। इस साल उनसे सिर से पिता का साया उठ गया और परिवार आर्थिक परेशानी से जूझने लगा।

मां पूर्णिमा ने परिवार के गुजर-बसर के लिए एक साथ दो-दो जगह पर काम करना शुरू कर दिया। इस बीच भाई आलोक भी समझ चुके थे कि घर की माली हालत अच्छी नहीं है। ऐसे में उन्होंने भी काम करना शुरू कर दिया, ताकि परिवार के लिए दो पैसे अपनी ओर से भी जोड़ सकें।

मां और भाई को काम करता देखकर अंचिता ने भी उनसे साथ काम करना शुरू कर दिया। तीनों कोलकाता में कपड़ों पर कढ़ाई का काम करते। इस बीच आलोक वेटलफ्टिंग छोड़ चुके थे, लेकिन उन्होंने अंचिता को इसे जारी रखने के लिए लिए प्रेरित किया।

महज 12 साल की उम्र में अंचिता सुबह कढ़ाई का काम करते, जिसके बाद वेटलिफ्टिंग की ट्रेनिंग के लिए जाते। इसके बाद वह स्कूल जाते और फिर वापस लौटकर ट्रेनिंग करते।

साल 2014 में आखिरकार, अंचिता की मेहनत रंग लाई। इस वर्ष जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में वह चौथे स्थान पर रहे। भले ही अंचिता पदक नहीं जीत सके, लेकिन पुणे स्थित सेना खेल संस्थान के कोच ने उनके टैलेंट को पहचान लिया।

साल 2015 में आयोजित यूथ नेशनल गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद उन्होंने इसी साल यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर जीता।

साल एशियन यूथ चैंपियनशिप 2018 में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2018 में गोल्ड जीतने के बाद उन्हें प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलने लगा। कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप 2019 में उन्होंने जूनियर और सीनियर श्रेणियों में गोल्ड जीते। इस बीच अंचिता को भारतीय सेना में हवलदार का रैंक मिला।

कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप 2021 में गोल्ड के साथ अंचिता ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। वह इसी साल जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने।

1 अगस्त 2022 को अंचिता ने पुरुषों के 73 किलोग्राम भारवर्ग में रिकॉर्ड कायम करते हुए 313 किग्रा (स्नैच में 143 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 170 किग्रा) भार उठाते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीता। यह स्नैच में रिकॉर्ड था।

अंचिता की मेहनत और अनुशासन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया है कि वह भी वेटलिफ्टिंग को अपना करियर बनाएं। अंचिता जैसे वेटलिफ्टर को देखकर युवाओं ने फिटनेस, स्पोर्ट्स और हेल्दी लाइफस्टाइल को अधिक महत्व दिया है।

–आईएएनएस

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

आईपीएल 2026: ‘गुजरात का दिल, शुभमन गिल,’ एसआरएच के खिलाफ जीटी को सपोर्ट करने पहुंचे फैंस, कप्तान से उम्मीदें

अहमदाबाद । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 56वां मैच मंगलवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। फैंस भारी...

आईपीएल 2026: एमआई के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

रायपुर । 'आईपीएल- 2026' के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत रविवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) के साथ हो रही है। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम...

‘हैरान और दुखी हूं’, विराट कोहली ने अमनप्रीत सिंह गिल के असामयिक निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली । भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम और घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेल चुके मध्यम गति के तेज गेंदबाज अमनप्रीत सिंह गिल का बुधवार को 36 साल की...

admin

Read Previous

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से न हो अच्छी फिल्मों का मूल्यांकन: अनुपम खेर

Read Next

गुवाहाटी टेस्ट : सेनुरन मुथुसामी ने लगाया टेस्ट करियर का पहला शतक, साउथ अफ्रीका 400 के पार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com