भारत-इजरायल के बीच एफटीए से द्विपक्षीय व्यापार को मिलेगा बढ़ावा: पीयूष गोयल

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) दो चरणों में लागू होगा और इससे द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही इनोवेशन, रिसर्च और डेवलपमेंट (आरएंडडी) में आपसी संबंध मजबूत होंगे। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की ओर से यह बयान दिया गया।

उन्होंने कहा कि वाणिज्य मंत्री के रूप में 20 साल बाद हुई इजरायल की यात्रा काफी सफल रही है।

जेरूसलम में केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि इस यात्रा के बाद भारत और इजरायल के बीच द्विपक्षीय व्यापार बढ़ेगा। इनोवेशन, रिसर्च और डेवलपमेंट में हमारे आपसी संबंधों में सुधार होगा और आगे चलकर दोनों देशों के बीच निवेश में भी अच्छी वृद्धि होगी।”

उन्होंने आगे कहा कि दोनों देश एफटीए के पहले चरण को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने के इच्छुक हैं जिससे व्यापार समुदाय को जल्द से जल्द फायदा मिल सके।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत और इजरायल मिलकर संकट को अवसर में बदलना जानते हैं। साथ ही कहा कि भारत में लागू किए गए चार नए लेबर कोड लगातार होने वाले सुधारों का हिस्सा है। हमारा प्रयास वर्कर्स, इंडस्ट्री और बिजनेस को प्रोत्साहित करना है।

गोयल ने येरुशलम में एक विशेष सभा में अपने समकक्ष नीर बरकत के साथ इजरायल में भारतीय समुदाय को भी संबोधित किया।

गोयल ने एक्स पर एक पोस्ट में भारत और इजरायल के बीच मजबूत संबंधों पर प्रकाश डाला गया और बताया कि कैसे इजरायल में भारतीय समुदाय और भारत में यहूदी समुदाय लोगों के बीच संबंधों के विकास को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने प्रवासी भारतीयों से विकसित भारत की यात्रा में योगदान देने का आह्वान किया।

इससे पहले गोयल ने कहा था कि भारत और इजरायल के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर बातचीत शुरू हो गई है। इसके लिए, केंद्रीय मंत्री ने इजरायल के इकोनॉमी और इंडस्ट्री मंत्री निर बरकत के साथ तेल अवीव में टर्म ऑफ रेफरेंस (टीओआर) भी साइन किया, जो दोनों के बीच चल रही एफटीए की बातचीत को मार्गदर्शन प्रदान करेगा।

–आईएएनएस

आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले के प्रशंसकों को परेशान करने वाली खबर सामने आई है। इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने देने वाली आशा...

दिल्ली कोचिंग सेंटर में भीषण आग, स्थानीय लोगों ने बच्चों को बचाया

नई दिल्ली । उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र स्थित जनता मजदूर कॉलोनी में शनिवार को एक छोटे से कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। महज 20-25 गज के...

कटिहार हादसा: सीएम नीतीश ने मृतक आश्रितों के लिए दो-दो लाख रुपए मदद की घोषणा की

कटिहार । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार में हुए भीषण सड़क दुर्घटना में लोगों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना...

ईरान की शर्तों और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर सीजफायर पर अनिश्चितता, वार्ता के नतीजे पर टिकी वैश्विक नजरें

वॉशिंगटन । अमेरिका और ईरान इस्लामाबाद में युद्धविराम को लेकर अहम बातचीत करने की तैयारी में हैं। दोनों पक्षों के बीच गहरे अविश्वास, परस्पर विरोधी मांगों और संघर्ष से बाहर...

23 मार्च से अब तक जरूरतमंदों को 12 लाख से अधिक 5-किलो के एलपीजी सिलेंडर बेचे गए: केंद्र

नई दिल्ली । सरकार ने शनिवार को बताया कि 10 अप्रैल को 51.5 लाख से अधिक घरेलू एलपीजी सिलेंडर वितरित किए गए। साथ ही, देश भर में लगभग 1 लाख...

बंगाल चुनाव: ‘महिलाओं को हर महीने तीन हजार’, भाजपा की घोषणा से प्रसन्न दिखीं आधी आबादी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को सियासी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में भाजपा ने शुक्रवार को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया। इस घोषणापत्र में महिलाओं...

उत्तर प्रदेश में एसआईआर 2026 अभियान पूरा, 13.39 करोड़ पहुंची मतदाताओं की संख्या

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में एसआईआर 2026 अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है और शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस व्यापक अभियान के बाद...

गहलोत का केंद्र सरकार पर हमला, बोले-पचपदरा रिफाइनरी में देरी से विकास और रोजगार प्रभावित

जयपुर । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पचपदरा रिफाइनरी प्रोजेक्ट को लेकर वर्तमान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस परियोजना को संभालने के तरीके की आलोचना...

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पांच तस्कर गिरफ़्तार, नशीला पदार्थ जब्त

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में नशीला...

बंगाल चुनाव: कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर हिंदू महासभा पहुंची सुप्रीम कोर्ट, केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग

नई दिल्ली । अखिलेश भारतीय हिंदू महासभा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। संगठन की ओर से दायर जनहित...

बिहार: भागलपुर-सह-बक्सर सीट पर विधान परिषद उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा, मतदान 12 मई को

पटना । बिहार विधान परिषद की भागलपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की खाली सीट पर उपचुनाव का कार्यक्रम गुरुवार को जारी कर दिया गया। भारत निर्वाचन आयोग ने विज्ञप्ति में...

अमेरिका के साथ बातचीत में ईरान का 10-सूत्रीय प्रस्ताव: युद्ध खत्म करने की शर्तें तय

तेहरान । ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ दो हफ्ते का सीजफायर युद्ध के खत्म होने का संकेत नहीं है, क्योंकि उसके...

admin

Read Previous

दिल्ली क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने 5.92 करोड़ के इन्वेस्टमेंट फ्रॉड का किया भंडाफोड़, चार मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Read Next

पीएम मोदी और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा ने की द्विपक्षीय बैठक, एस जयशंकर भी रहे मौजूद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com