हिमाचल: यौन शोषण मामले में चुराह विधायक की अग्रिम जमानत 27 नवंबर तक बढ़ी

चुराह । हिमाचल प्रदेश में चंबा जिला एवं सत्र न्यायालय ने यौन शोषण मामले में आरोपी भाजपा विधायक हंसराज की अंतरिम अग्रिम जमानत 27 नवंबर तक दी है, जबकि पुलिस जांच जारी है।

चुराह की लड़की ने विधायक हंसराज पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया है। उसने आरोप लगाया कि जब वह नाबालिग थी तो विधायक ने उसका शारीरिक शोषण किया। लड़की के पिता ने भी सोशल मीडिया और पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए न्याय की गुहार लगाई थी। इसके बाद पुलिस ने बताई गई जगहों पर दबिश देकर अतिरिक्त साक्ष्य एकत्र किए थे।

शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में सुनवाई हुई। अदालत में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं। विधायक ने अपने वकीलों के माध्यम से कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की। इस दौरान कोर्ट ने विधायक की अग्रिम जमानत 27 नवंबर तक बढ़ा दी है। साथ ही विधायक हंसराज को पुलिस की जांच में पूरा सहयोग करने का आदेश दिया है।

एक साल पहले भी लड़की ने विधायक पर डराने-धमकाने के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद युवती अपने बयानों से पलट गई थी। वहीं, अब एक बार फिर से सोशल मीडिया के जरिये विधायक और उसके लोगों पर परिवार को प्रताड़ित करने और डराने-धमकाने के आरोप लगाए। इसके बाद मामला महिला आयोग तक जा पहुंचा। एक बार फिर से मामला सामने आने के बाद राज्य महिला आयोग ने मामले की गहन जांच की मांग की है और पीड़िता को सुरक्षा प्रदान करने का आदेश दिया है।

विधायक हंसराज ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया। उनका कहना है कि यह मामला उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए फैलाया गया है। कुछ लोग उनके दुश्मन हैं, इसीलिए जानबूझकर उनको बदनाम करने के लिए समय-समय पर इस तरह के आरोप लगवाते रहते हैं, लेकिन वह गलत नहीं हैं, इसीलिए कुछ नहीं होने वाला है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

बंगाल पुलिस ने रंगदारी के मामले में तृणमूल नेता इफ्तिखार अहमद को किया गिरफ्तार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता इफ्तिखार अहमद उर्फ ​​पप्पू को कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। इन मामलों...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

लॉकडाउन के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर हुई थी पेड़ों की कटाई, हाईकोर्ट ने जांच पूरी नहीं होने पर किया सवाल

रांची । झारखंड में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कथित अवैध कटाई से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी प्रगति...

रिजु दत्ता का टीएमसी पर हमला, बोले-फ्रीज खातों को लेकर पार्टी इतनी बेचैन क्यों है?

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबति लीडर रिजु दत्ता ने टीएमसी बैंक अकाउंट, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और प्रिवेंशन डिटेंशन एक्ट से जुड़े हाईकोर्ट के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: अदालत ने सास गिरिबाला और पति की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाई

भोपाल । एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14...

झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार...

यूसीसी पर बहस तेज : जमीयत उलेमा-ए-हिंद का पुरजोर विरोध, कांग्रेस नेता ने व्यापक चर्चा पर दिया जोर

नई दिल्ली । देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बहस तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के शामली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मोहम्मद...

नादिगर संगम चुनाव: नासर, विशाल और कार्थी के कार्यकाल विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

चेन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें अभिनेता नासर, विशाल कृष्णा और कार्थी के दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (नादिगर संगम) के...

पेपर लीक और राम मंदिर मामले को लेकर सीपी जोशी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

भीलवाड़ा । भाजपा सांसद सीपी जोशी ने रविवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

admin

Read Previous

दिल्ली विस्फोट मामला: एसआईए ने श्रीनगर से आतंकवादी के एक और सहयोगी को किया गिरफ्तार

Read Next

सीमांचल के लोगों ने पूरे मुल्क को पैगाम दिया: असदुद्दीन ओवैसी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com