दीपोत्सव के लिए पूरी अयोध्या हुई राममय, योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे

(अयोध्या, 3 नवंबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के अयोध्या में ऐतिहासिक दीपोत्सव के लिए यहां के राम घाट को रंग बिरंगी लाइट से दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। पूरी अयोध्या राममय हो गई है। दीपोत्सव में भाग लेने के लिए योगी आदित्यनाथ रामनगरी अयोध्या पहुंच गए हैं।

समारोह में शामिल होने के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा सहित यूपी सरकार के मंत्री व अन्य अतिथि पहुंच चुके हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार दोपहर अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने हेलीकॉप्टर स्वरूप पुष्पक विमान से उतरे प्रभु राम, सीता व लक्ष्मण जी का स्वागत किया और फिर उनका राज्यभिषेक किया। इसके साथ ही आयोजन जारी है।

दीपोत्सव में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, झारखंड, नोएडा, झांसी, नागपुर, पंजाब आदि राज्यों के करीब 1200 कलाकार लोक संस्कृति के ²श्यों का प्रदर्शन कर रहे हैं। लक्ष्मण पूरी लखनऊ के करीब एक दर्जन कलाकार अवधी लोकनृत्य की प्रस्तुति दे रहे हैं। जयपुर का कालबेलिया नृत्य, पंजाब का भांगड़ा, बांदा का पाई डंडा, मथुरा का बम रसिया, झांसी का राई, सोनभद्र के मादल वादन के जरिये लोक संस्कृति की समृद्धि की झलक दिख रही है। हरियाणवी नृत्य, झारखंड का छाऊ नृत्य झांकियों को भव्यता दे रहा है।

दीपोत्सव पर रामलला हरे रंग की रेशमी पोशाक में होंगे। रामादल अध्यक्ष पं. कल्किराम ने रामलला के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्रदास को रामलला की पोशाक प्रदान की। वाराणसी के रूपेश सिंह ने दिग्गज कलाकार सुदर्शन पटनायक की परंपरा आगे बढ़ाते हुए दीपोत्सव की पूर्व संध्या को यादगार बनाया। उन्होंने पुण्य सलिला सरयू की रेत से श्रीराम और भरत के मिलन का मनोहारी अंकन किया।

मुख्यमंत्री रामलला के दरबार भी जाएंगे इसके बाद मुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित कई मंत्री मां सरयू की भव्य आरती भी उतारेंगे। यहां लेजर शो, दीपों की माला के साथ रंग-बिरंगी अयोध्या स्वर्ग की भांति दिखेगी। राम की पैड़ी के 32 घाटों पर कीर्तिमान बनाने को नौ लाख दीप जलाकर साढ़े सात लाख दीप एक साथ 40 मिनट में जलाने और पांच मिनट तक जलते रहने का नया विश्व कीर्तिमान बनाने का लक्ष्य अवध के 12 हजार युवा साधेंगे।

राम की पैड़ी दीपोत्सव में आकर्षण का केंद्र बनी हैं। राम की पैड़ी पर 337 फीड की स्क्रीन पर महर्षि बाल्मीकि रामकथा सुनाएंगे। यहां तीन लेयर की लाइटें लगाई हैं। साउंड सिस्टम 32 फीट पर लगाया गया है। घाट पर तीन अलग-अलग तरह की स्क्रीन पर महर्षि वाल्मीकि अयोध्या के घाट पर स्वयं पधारेंगे और रामकथा सुनाएंगे। मल्टीमीडिया शो में लाइट एंड साउंड शो दर्शकों और श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर कर रहा है। प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए महर्षि वाल्मीकि की मल्टी डायमेंशनल होलोग्राफिक इमेज अयोध्या की पावन धरा पर अवतरित होगी।

इस बार सरयू पुल पर ग्रीन पटाखों की आतिशबाजी होगी। मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथि सरयू तट से आतिशबाजी देखेंगे। इसके लिए यहां अलग से मंच बनाया गया है। करीब 20 मिनट तक आतिशबाजी होगी।

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी ने साकेत महाविद्यालय से दीप उत्सव शोभा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी के साथ अयोध्या में दीपोत्सव की धूम शुरू हो गई। साकेत महाविद्यालय से त्रेतायुगीन प्रसंगों को जीवंत करने वाली झांकियां निकलीं।

–आईएएनएस

प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह व जेपी नड्डा ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस के विशेष अवसर पर शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय...

गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी ने फहराया ध्वज, दी बधाई

लखनऊ । गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की...

अयोध्या के दीपोत्सव में रामायण के सातों अध्यायों की दिखेंगी झांकियां

अयोध्या । रामनगरी अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए तेज गति से काम हो रहा है। पर्यटन विभाग रामायण के सातों अध्यायों (कांड) पर आधारित झांकियां...

पुराने संसद भवन पर लगाया गया ‘संविधान सदन’ नाम का नया बोर्ड

नई दिल्ली: के पुराने भवन पर 'संविधान सदन' नाम का नया बोर्ड लगा दिया गया है। संसद के विशेष सत्र के दौरान पुराने संसद भवन से कामकाज के नए भवन...

एनीमेशन धारावाहिक से आजादी की लड़ाई का इतिहास

नई दिल्ली ।आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत देश की आजादी की लड़ाई के इतिहास को अब एनीमेशन धारावाहिक के जरिए 15 अक्टूबर से दिखाया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री...

राष्‍ट्रीय संग्रहालय खाली कराने को कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बताया बर्बरता

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शनिवार को राष्ट्रीय संग्रहालय को खाली करने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह "बर्बरता" है, शुद्ध और सरल है। एक्स...

पुराने किले की खुदाई में मिला ढाई हजार वर्षों का इतिहास

नई दिल्ली : राजधानी के पुराने किले की खुदाई में मौर्य काल से लेकर मुगल काल तक का छिपा हुआ ढाई हजार वर्षों का इतिहास मिला है ।संस्कृति राज्यमंत्री जी...

पुराने किले की खुदाई में मिला ढाई हजार वर्षों का इतिहास

नई दिल्ली : राजधानी के पुराने किले की खुदाई में मौर्य काल से लेकर मुगल काल तक का छिपा हुआ ढाई हजार वर्षों का इतिहास मिला है ।संस्कृति राज्यमंत्री जी...

जामिया के पूर्व छात्रों की ‘राइटिंग विद फायर’ को पीबॉडी अवार्ड, ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होने वाली पहली भारतीय फीचर डॉक्यूमेंट्री

नई दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया स्थित एजेके मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर (एजेके एमसीआरसी) के पूर्व छात्र रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष की 'राइटिंग विद फायर' नामक एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म ने...

भाजपा की पीएम मोदी के मन की बात के 100वें एपिसोड को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

नई दिल्ली : भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' के 100वें एपिसोड को ऐतिहासिक बनाने के लिए खास तैयारी की है। 100वें एपिसोड का लाइव प्रसारण देशभर...

हिमंता ने असम के गमोसा के लिए जीआई टैग प्राप्त किया

गुवाहाटी : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने असोमिया गमोसा के लिए जियोग्राफिकल इंडिकेशन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (जीआई टैग) प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री को जीआई रजिस्ट्री के रजिस्ट्र्रार और पेटेंट,...

जी 20 के देश भारत की संस्कृति से सीखेंगे

नई दिल्ली : जी20 के सदस्य देशों में भारत की सांस्कृतिक एकता एवम विविधता तथा वसुधैव कटुम्बकम की अवधारणा को फैलाने के लिए कल्चर वर्किंग ग्रुप की चार बैठकें होंगी।संस्कृति...

editors

Read Previous

कुपवाड़ा में सहकर्मी ने सिपाही को आतंकवादी समझकर गलती से मारी गोली, मौत

Read Next

विदिशा में किशोर को बचाने की कोशिश में कुआं धंसा, 3 शव बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published.

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com