विदिशा में किशोर को बचाने की कोशिश में कुआं धंसा, 3 शव बरामद


.विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में पानी भरते कुएं में गिरे एक बच्चे को बचाने के लिए जमा हुई भीड़ के कारण कुआं ही धस गया, जिससे बड़ा हादसा हेा गया। लगभग 20 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि तीन लोगों के अब तक शव बरामद किए जा चुके है।

कई लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना की जांच के आदेश दे दिए है। मिली जानकारी के अनुसार, “गुरुवार की रात को गंजबासौदा थाना क्षेत्र के लाल पठार गांव में 13 साल का रवि नाम का किशोर कुएं में पानी भरते समय गिर गया। किशोर को बचाने के लिए गांव के लोग जमा हुए, भीड़ के चलते भार इतना बढ़ गया कि कुएं ही धंस गया और बड़ी संख्या में लोग मलबे में दब गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा। उसके बाद से राहत और बचाव कार्य चल रहा है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान राहत और बचाव कार्य में लगे है। अब तक तीन लोगों के शव बरामद किए जा चुके है, वहीं 20 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ” गंजबासौदा में धंसने से कुएं में अनेक लोगों के गिरने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। राहत व बचाव कार्य में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगी हुई है। प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग से मैंने कहा कि तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य पर सीधी नजर रखें।”

हादसे की जब सूचना मिली तब मुख्यमंत्री विदिशा में ही थे। उन्होने बताया है कि इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए है और पीड़ितों की हर संभव मदद के निर्देश दिए गए है। पूरी ताकत से प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में लगा है। मैंने इसी स्थान को कंट्रोल रूम बना दिया है। लगातार मैं सीधे राहत एवं बचाव कार्य के संपर्क में हूं। बेहतर से बेहतर प्रयास करके हम रेस्क्यू ऑपरेशन चलायेंगे और लोगों को बचाने का भरसक प्रयास करेंगे।

राहत और बचाव कार्य पूरी रात चला, मगर अंधेरा होने के कारण कई तरह की दिक्कतें भी आई। शुक्रवार को सुबह होते ही राहत और बचाव कार्य में तेजी आ गई है। प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग मौके पर है। उन्होंने बताया है कि अब तक तीन लोगों के शव बरामद कर लिए गए है और अभी अभियान जारी है।

सूत्रों का कहना है कि गांव के कई लोग अब भी लापता है, इसलिए इस बात की आशंका बनी हुई है कि अभी भी कई लोग कुएं के मलबे में दबे हो सकते है।

इस हादसे केा लेकर हर कोई चिंतित है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा है कि, विदिशा के गंजबासौदा में कुएं की मेड़ धंसने से हुए हादसे में कई लोगों के गिरने का समाचार सुनकर मन व्याकुल है। शासन-प्रशासन द्वारा बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। ईश्वर से सभी लोगों के सुरक्षित होने की प्रार्थना है।

वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने हादसे पर चिंता जताते हुए कहा, “विदिशा जिले के गंजबासौदा में कई लोगों के कुएं में गिर जाने का मामला सामने आया है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दुर्घटना से प्रभावित सभी लोग सुरक्षित रहें और प्रशासन उन्हें तत्परता से उपचार मुहैया कराए।”

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

admin

Read Previous

दीपोत्सव के लिए पूरी अयोध्या हुई राममय, योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे

Read Next

करियर में किसी बात का पछतावा नहीं:श्वेता तिवारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com