बांग्लादेश में तनावपूर्ण माहौल के बीच अमेरिकी एंबेसी ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली । बांग्लादेश कट्टरपंथी विचारधारा की आग में जल रहा है। अराजकता और हिंसा के माहौल के बीच बांग्लादेश नेशनल पार्टी के एक्टिंग चेयरमैन और पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे तारीक रहमान की वतन वापसी हो रही है। इसे लेकर बांग्लादेश में अमेरिकी दूतावास ने लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है।

बांग्लादेश में स्थित अमेरिकी दूतावास ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा, “मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश नेशनल पार्टी (बीएनपी) ने 25 दिसंबर को सुबह 11:45 बजे ढाका में एक्सप्रेसवे (300 फीट रोड) और हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गुलशन तक के रास्तों पर एक बड़ी सभा करने का प्लान बनाया है। यह सभा एक्टिंग चेयरपर्सन तारिक रहमान की वापसी के मौके पर होगी। भारी ट्रैफिक जाम की संभावना है।”

अमेरिकी दूतावास ने नोटिफिकेशन में आगे लिखा, “इस समय ढाका या उसके आसपास यात्रा करने वाले लोगों को ज्यादा समय लेकर दूसरे रूट से जाने पर विचार करना चाहिए। हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को अपने एयरलाइन टिकट और यात्रा के दस्तावेज साथ रखने चाहिए और पुलिस चेकपॉइंट पर उन्हें दिखाने के लिए तैयार रहना चाहिए। दूतावास का संचालन सामान्य रूप से चल रहा है।”

अमेरिकी एंबेसी ने कहा कि इस समय अपनी तय यात्रा की समीक्षा करें और ज्यादा समय का ध्यान रखें। अगर आप ढाका के हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने की योजना बना रहे हैं, तो एयरलाइन टिकट अपने पास रखें और पुलिस चेकपॉइंट पर उन्हें दिखाने के लिए तैयार रहें। अगर आप किसी बड़ी सभा, विरोध या प्रदर्शन के आसपास हैं, तो ज्यादा सावधानी बरतें। अपडेट के लिए स्थानीय मीडिया पर नजर रखें।

बांग्लादेश में चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद से भारी हिंसा देखने को मिल रही है। ढाका-8 के निर्दलीय उम्मीदवार शरीफ उस्मान हादी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के बाद से पूरा देश गुस्से की आग में जल रहा है। अलग-अलग जगहों पर आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं देखने को मिल रही हैं।

–आईएएनएस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से की फोन पर बात

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने खाड़ी देशों और मध्य पूर्व एशिया के सहयोगियों से संवाद कायम रखने का सिलसिला जारी रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

यूएस एंबेसी ने पीएम मोदी के लिए ट्रंप के बयान को दोहराया, प्रधानमंत्री को ‘काम पूरा करने वाला लीडर’ बताया

नई दिल्ली । भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें...

ईरान के विदेश मंत्री ने यूएस-इजरायल पर नरसंहार का लगाया आरोप, बोले-‘यूएन का बुनियादी मूल्य संकट में है’

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका और इजरायल पर नरसंहार करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने दुनिया के तमाम देशों से अमेरिका-इजरायल...

पीएम बनते ही बालेंद्र शाह के एक्स अकाउंट का बदला बायो, प्रधानमंत्री बनने से पहले रिलीज किया गाना

काठमांडू । राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेता बालेंद्र शाह ने शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। महज 35 साल की उम्र में पीएम बनने वाले बालेंद्र...

ईरानी द्वीप पर कब्ज़ा करने की तैयारी कर रहे हैं दुश्मन : स्पीकर

तेहरान । ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर ग़ालिबाफ ने कहा है कि कुछ सूचनाएं यह संकेत देती हैं कि “दुश्मन” एक क्षेत्रीय देश के समर्थन से ईरान के...

ईरान पर हमलों को ऑस्ट्रेलिया में कम समर्थन, सेना भेजने का विरोध

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों की वजह से तनाव की स्थिति बरकरार है। एक सर्वे से पता चला है कि ऑस्ट्रेलिया की केवल 26...

ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति

तेहरान । पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच ईरान ने ऐलान किया है कि वह भारत समेत पांच मित्र देशों से संबंधित जहाजों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाएगा, जिससे उन्हें रणनीतिक...

मिडटर्म चुनाव में ‘ऐतिहासिक जीत’ का दावा, ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मिडटर्म चुनावों को लेकर बड़ा दावा करते हुए रिपब्लिकन पार्टी की ऐतिहासिक जीत का भरोसा जताया। साथ ही उन्होंने डेमोक्रेट्स पर तीखा...

इमरान खान के बेटे कासिम पिता से मिलने की गुहार लेकर पहुंचे यूएनएचआरसी, पाकिस्तान सरकार को घेरा

नई दिल्ली । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान दो साल से ज्यादा समय से जेल में बंद हैं। इस दौरान उन्हें अपने बेटे...

बदलते वैश्विक हालात में अमेरिका की मुश्किलें बढ़ीं, चीन-रूस बने बड़ी चुनौती

वॉशिंगटन । वैश्विक हालात में तेजी से बदलाव के बीच अमेरिका अब एक साथ दो परमाणु खतरों—चीन और रूस का सामना कर रहा है। यह बात शस्त्र नियंत्रण और अंतरराष्ट्रीय...

इजरायल का दावा ‘एयर स्ट्राइक में ईरानी नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत’

तेल अवीव । इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी को मार गिराया है। इजरायली मीडिया ने इसकी...

ब्लैक सी में रूस से तेल ला रहे तुर्की के जहाज पर हमला, क्रू मेंबर सुरक्षित

इस्तांबुल । काला सागर (ब्लैक सी) में तुर्की के क्रूड ऑयल टैंकर 'अल्टुरा' पर गुरुवार सुबह ड्रोन हमला हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन जहाज...

admin

Read Previous

‘बांग्लादेश में हालात अच्छे नहीं, जानबूझकर लोगों को उकसाया जा रहा : पूर्व मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी

Read Next

यूक्रेन युद्ध को लेकर मैक्रों के साथ बातचीत करने को तैयार पुतिन, रूस ने रखी ये शर्त

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com