टेक्सास सिटी ने बाढ़ के दौरान राहत कार्यों के लिए सेवा इंटरनेशनल को सम्मानित किया

वाशिंगटन । टेक्सास के केर्विल शहर ने चार जुलाई को आई भीषण अचानक बाढ़ के दौरान राहत और पुनर्वास कार्यों में अहम भूमिका निभाने के लिए सेवा इंटरनेशनल और उसकी साझेदार भारतीय-अमेरिकी संस्थाओं को सम्मानित किया है। एक बयान के अनुसार, इन संगठनों ने आपात स्थिति से निपटने और लंबे समय तक चलने वाले राहत कार्यों में नेतृत्व और सेवा का उदाहरण पेश किया।

9 दिसंबर को केर्विल शहर प्रशासन, केर्विल आर्थिक विकास निगम और केर्विल टुगेदर रिकवरी ग्रुप की ओर से यह सम्मान दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस साल शहर पर आए सबसे कठिन संकटों में से एक के दौरान सेवा इंटरनेशनल ने व्यवस्थाओं को संभालने और स्थिर करने में बड़ी मदद की।

केर्विल के मेयर जो हेरिंग ने कहा कि यह केवल आपात सेवा नहीं थी, बल्कि सेवा का एक भाव था। उन्होंने कहा कि दूसरों की मदद करना ही ईश्वर की सेवा है और सेवा इंटरनेशनल ने हर दिन इसी भावना को जिया। उनके स्वयंसेवकों ने उस समय उम्मीद, व्यवस्था और मानवीय संवेदना दी, जब शहर को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी।

शहर के अधिकारियों ने आपात स्थल पर सेवा के स्वयंसेवकों की सक्रिय मौजूदगी को याद किया। एक अधिकारी ने कहा कि पीली टी-शर्ट पहने स्वयंसेवकों की बड़ी संख्या को नजरअंदाज करना नामुमकिन था। ये स्वयंसेवक यातायात संभालने, सामान की व्यवस्था करने और टिवी एंटलर स्टेडियम में सैकड़ों लोगों के समन्वय में जुटे थे।

एक अधिकारी ने बताया कि जब प्रशासन काम के बोझ से दबा हुआ था और हालात संभालना मुश्किल लग रहा था, तब सेवा इंटरनेशनल ने आगे बढ़कर व्यवस्था, करुणा और निरंतर समर्पण के साथ हालात को संभाला, जिससे बड़ा फर्क पड़ा।

सेवा इंटरनेशनल की साझेदार संस्था इंडो-अमेरिकन चैरिटी फाउंडेशन ने बाढ़ राहत के लिए 50,000 डॉलर की सहायता राशि भी दी। संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका सिद्धांत सरल है,”हम यहीं रहते हैं और यहीं के लिए योगदान देते हैं।”

इस सहयोग की भावना को रेखांकित करते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष पंकज राणा ने कहा कि एकजुटता ही उनकी ताकत थी। सेवा इंटरनेशनल के साथ मिलकर संसाधनों को साझा किया गया और तेजी से असरदार मदद पहुंचाई गई।

सेवा इंटरनेशनल अमेरिका की एक गैर-लाभकारी संस्था है जो देशभर में आपदा राहत, शिक्षा और विकास से जुड़े कार्य करती है। हाल के वर्षों में भारतीय-अमेरिकी सामुदायिक संगठन अमेरिका में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

–आईएएनएस

ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका को लिखा खुला पत्र, कहा-अमेरिकी जनता से कोई दुश्मनी नहीं

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने कहा कि ईरानी जनता अमेरिकी लोगों के प्रति कोई दुश्मनी नहीं रखती है। वहीं, उन्होंने अमेरिकी प्रशासन पर ईरान के खिलाफ “इज़रायल...

ईरान के सर्वोच्च नेता ने लोगों से युद्ध पीड़ितों के सम्मान में पौधे लगाने का किया आग्रह

तेहरान । ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने ईरानी लोगों से अपील की है कि वे अमेरिका-इज़राइल हमलों में मारे गए लोगों की स्मृति में पौधे लगाएं और इसे...

ट्रंप बोले, ईरान के खिलाफ कार्रवाई बच्चों के भविष्य में निवेश जैसी, हमले तेज करने की दी चेतावनी

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आने वाले हफ्तों में ईरान के खिलाफ हमले और तेज करने की बात कही और चेतावनी दी है कि ये हमले अभी...

ईरान में अमेरिका के सैनिक तैनात होंगे या नहीं, ट्रंप की चुप्पी से मीडिया परेशान

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को लेकर लगातार अपने पुराने दावों को दोहरा रहे हैं। इसे लेकर अब अमेरिकी मीडिया में भी असंतोष देखने को मिल रहा...

पीएम अल्बानीज ने नाटो देशों को ट्रंप की धमकी पर टिप्पणी से किया इनकार, तनाव खत्म करने की अपील

कैनबरा । ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के बाद तनाव कम करने की अपील की है। दरअसल, ट्रंप ने देश के नाम...

ईरान संघर्ष खत्म होने के बाद अमेरिका ‘नाटो’ पर फिर से कर सकता है विचार

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाटो से हटने पर विचार कर रहे हैं। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यूरोपीय...

पाकिस्तान : नौकरी में आरक्षण लागू न होने से बढ़ी बेरोजगारी और भेदभाव से ट्रांसजेंडर समुदाय परेशान

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के फैसलाबाद में ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने भेदभाव और 'ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स) अधिनियम 2018' के सही ढंग से लागू नहीं होने पर चिंता व्यक्त...

खार्ग ईरान-अमेरिका दोनों के लिए जरूरी, कब्जा आसान नहीं: पूर्व राजनयिक वीणा सिकरी

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा कि वह "ईरान का तेल अपने कब्जे में लेना" चाहते हैं और खार्ग द्वीप पर भी नियंत्रण...

होर्मुज ‘टैक्स’! ईरान ने ट्रंप की रणनीति को क्या ‘अर्थ’ के जाल में फंसाया?

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरान को लेकर असली खेल उनके हालिया बयानों में साफ झलकता है—एक तरफ कड़ी चेतावनी और दूसरी तरफ सीमित युद्ध का...

राष्ट्रीय पीएनजी अभियान 2.0 की समय सीमा बढ़ाई गई: पेट्रोलियम मंत्रालय

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के मद्देनजर भारत सरकार ने देश में ऊर्जा आपूर्ति, समुद्री संचालन और विदेशों में रह रहे...

दलाई लामा की अपील, ‘मिडिल ईस्ट, रूस और यूक्रेन में खत्म हो संघर्ष’

धर्मशाला । बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने मिडिल ईस्ट के साथ-साथ रूस और यूक्रेन में भी शांति की अपील की है। उन्होंने कहा कि हिंसा से समस्या का समाधान नहीं...

ईरानी राष्ट्रपति ने इराक के लोगों का जताया आभार, बोले ‘साझी लड़ाई में आपका साथ मददगार’

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने युद्ध के दौरान समर्थन देने पर इराकी लोगों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इराकी जनता इस संघर्ष में मजबूती से...

admin

Read Previous

बलूचिस्तान में पाक सेना महिलाओं को जबरन कर रही गायब, बढ़ते मामलों पर मानवाधिकार संस्था ने जताई चिंता

Read Next

ट्रंप ने भारत के साथ विस्तारित सैन्य सहयोग के लिए एनडीएए पर हस्ताक्षर किए

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com