रूस के खिलाफ यूरोप का बड़ा कदम, यूक्रेन को 90 अरब यूरो का ब्याज मुक्त कर्ज देने को तैयार

नई दिल्ली । यूरोपीय देशों ने रूस के खिलाफ बड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया है। यूरोपीय देशों ने यूक्रेन को 90 अरब यूरो का कर्ज देने पर सहमति जताई है। यह कर्ज बिना किसी ब्याज के यूक्रेन को अगले दो सालों के लिए दिया जाएगा। यूक्रेन को 2026 और 2027 के लिए 105 अरब डॉलर की ये मदद मिलने जा रही है।

यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने शुक्रवार को समिट की बातचीत खत्म होने के बाद मीडिया से कहा, “हमने वादा किया था और हमने उसे पूरा किया। यूरोपीय नेताओं ने अगले दो सालों के लिए यूक्रेन को 105 अरब डॉलर का लोन देने के फैसले को मंजूरी दे दी है, जिसे ईयू बजट का समर्थन मिला है। कीव यह कर्ज तभी चुकाएगा जब रूस हर्जाना दे देगा।” हालांकि, यूरोपीय देशों के कई नेता इस बात पर सहमत नहीं हुए कि क्या यह ऋण यूरोपीय ब्लॉक में रूस की फ्रीज की गई परिसंपत्तियों के आधार पर दिया जाना चाहिए, जिसे कई सदस्य देश अधिक उपयुक्त विकल्प मानते हैं।

कोस्टा ने आगे कहा, “यूनियन इस लोन को चुकाने के लिए परिसंपत्तियों का इस्तेमाल करने का अपना अधिकार सुरक्षित रखता है।”

वहीं, दूसरी ओर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “यह समझौता एक अहम समर्थन है, जो सच में हमें मजबूत करता है। यह जरूरी है कि रूस की परिसंपत्ति फ्रीज रहे और यूक्रेन को आने वाले सालों के लिए वित्तीय सुरक्षा गारंटी मिले।”

यूरोपीय नेता गुरुवार को समिट में शामिल हुए, जिसमें कई लोग इस पक्ष में थे कि रूस के कॉन्टिनेंट पर जमे 210 बिलियन डॉलर की कुछ संपत्ति के बदले जरूरी कर्ज दिया जाए, लेकिन प्लान बेल्जियम की इस मांग पर टिका था कि अगर मॉस्को नुकसान के लिए सफल दावा जीत जाता है तो उसे दूसरे सदस्य देशों से असीमित बजट गारंटी मिले। दरअसल, बेल्जियम ईयू में रूस के 88 फीसदी फंड को होस्ट करता है।

बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने कहा कि मुआवजे का कर्ज एक अच्छा विचार नहीं था। इसमें बहुत सारी कमियां थीं, और अगर आप कमियों को दूर करना शुरू करते हैं, तो चीज खत्म हो जाती है। वहीं दूसरी ओर, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईयू के इस कर्ज और फ्रोजन संपत्ति के इस्तेमाल को ‘लूट’ करार देते हुए चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यूरोपीय नेता इस डर से सहमत नहीं हो पाए कि लुटेरों के लिए इसके परिणाम बहुत बुरे हो सकते हैं।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर यह कदम पास हो जाता, तो उन पर लोगों का भरोसा कम हो जाता, और चिंता की बात यह है कि भविष्य में दूसरे देशों या समूहों के खिलाफ इसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने चेतावनी दी, “वे चाहे कुछ भी चुरा लें, देर-सवेर उन्हें उसे वापस करना ही होगा, और सबसे जरूरी बात, हम अपने हितों की रक्षा के लिए कोर्ट जाएंगे। हम ऐसा अधिकार क्षेत्र ढूंढने की पूरी कोशिश करेंगे जो राजनीतिक संदर्भ से अलग हो।”

–आईएएनएस

भूटान के पीएम तोबगे प्रधानमंत्री मोदी को मानते हैं ‘अपना बड़ा भाई और मार्गदर्शक’, बताई वजह

नई दिल्ली । भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया...

बहरीन की सेना ने ईरान के हमलों को बताया ‘क्रूर’

मना‌मा । ईरान ने अमेरिकी सेना के हमले का जवाब देते हुए खाड़ी देश में मौजूद उसके बेस को निशाना बनाया। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने दावा किया कि जॉर्डन,...

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव: यमन तट के पास जहाज पर गोलीबारी, ओमान के पास टैंकर में लगी आग

लंदन/मस्कट । मध्य पूर्व एशिया में तनाव फिर बढ़ गया है। खाड़ी क्षेत्र और आसपास के समुद्री मार्गों में संघर्ष एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। यूके मैरीटाइम...

पाकिस्तान: खाई में गिरी टूरिस्ट वैन, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

रावलपिंडी । पाकिस्तान के इस्लामाबाद-मरी एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में...

अमेरिका-ईरान संघर्ष पर रूस फिक्रमंद, दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील

मास्को । रूस ने अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव पर गहरी चिंता जताई है और दोनों पक्षों से तत्काल संयम बरतने की अपील की है। यह तनाव...

तेलिन में जेलेंस्की की फिनलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात, एयर डिफेंस पर हुई अहम बात

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ मुलाकात कर यूरोप की सुरक्षा, यूक्रेन की एयर डिफेंस क्षमता को मजबूत करने और...

पश्चिम एशिया के तेजी से बदलते हालात पर पीएम मोदी ने कुवैत के अमीर से की बात

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबा से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों ने पश्चिम एशिया में तेजी से बदल...

पीओके में मानवाधिकार उल्लंघन और फर्जी खबरें फैलाकर अपनी नाकामी छ‍िपा रहा पाकिस्तान: एमईए

नई दिल्ली । भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह लगातार फर्जी खबरें और वीडियो फैलाकर अपनी नाकामियों को छिपाने और पाकिस्तानी कब्‍जे वाले कश्मीर (पीओके) में...

नेपाल में रियल-टाइम क्रॉस बॉर्डर पेमेंट के लिए यूपीआई-एनपीआई लिंकेज लाइव

नई दिल्ली । एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने मंगलवार को इंडिया के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और नेपाल के नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस (एनपीआई) के बीच क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट लिंकेज शुरू...

रोमानिया की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी से भारतीय एनडीसी प्रतिनिधिमंडल का अध्ययन दौरा शुरू

बुखारेस्ट । भारतीय नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को रोमानिया के अपने अध्ययन दौरे की शुरुआत करते हुए कैरोल नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी पहुंचा। भारत के दूतावास ने...

पीओके में तनावपूर्ण हालात की ब्रिटेन में चर्चा, 50 सांसदों ने यूके की विदेश सचिव यवेट कूपर को लिखी चिट्ठी

लंदन । पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच ब्रिटेन के 50 सांसदों ने विदेश सचिव यवेट कूपर को चिट्ठी लिखी और पीओके में...

कैबिनेट ने ओडिशा में रामेश्वर से पारादीप तक नए तटीय राजमार्ग को मंजूरी दी, 8300.79 करोड़ रुपए होंगे खर्च

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार ओडिशा में रामेश्वर से पारादीप तक हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (एचएम) के तहत नए...

admin

Read Previous

छत्तीसगढ़: कांकेर में धर्मांतरण पर मचे बवाल के बीच प्रशासन ने संभाला मोर्चा, पुलिस बल तैनात

Read Next

बांग्लादेश में बढ़ती अशांति के बीच अमेरिकी दूतावास ने सतर्कता बरतने की सलाह दी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com