ईरान-पाकिस्तान ने एक ही दिन में 5 हजार से ज्यादा अफगान शरणार्थियों को बाहर निकाला

काबुल । अफगानिस्तान के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पड़ोसी देश ईरान और पाकिस्तान ने एक ही दिन में 5,400 से अधिक अफगान प्रवासियों को निर्वासित कर दिया। यह घटना 2025 में दोनों देशों द्वारा अफगान शरणार्थियों के बड़े पैमाने पर निर्वासन की श्रृंखला का हिस्सा है, जहां अब तक लाखों लोग वापस भेजे जा चुके हैं।

झवोक अफगान न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार तालिबान के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने इसकी जानकारी दी। एक्स पर प्रवासियों के मुद्दों के उच्चायोग की रिपोर्ट शेयर करते हुए बताया कि शनिवार को ईरान और पाकिस्तान से 981 परिवार, जिनमें 5,412 लोग शामिल थे, को जबरन अफगानिस्तान भेजा गया।

उन्होंने कहा कि अफगान प्रवासी कंधार में स्पिन बोल्डक, हेलमंद में बहरामचा, हेरात में इस्लाम कला क्रॉसिंग, निमरोज में पुल-ए-अब रेशम और नंगरहार में तोरखम क्रॉसिंग के रास्ते अफगानिस्तान आए।

फितरत ने बताया कि 1,283 अफगान शरणार्थी परिवारों, जिनमें 5,992 लोग शामिल थे, को उनके संबंधित इलाकों में ले जाया गया, जबकि 894 परिवारों को मानवीय सहायता दी गई।

उन्होंने आगे बताया कि टेलीकम्युनिकेशन कंपनियों ने अफगानिस्तान लौटकर आए लोगों को 861 सिम कार्ड बांटे।

शुक्रवार को ईरान और पाकिस्तान से 5,028 अफगान प्रवासियों को जबरन वापस भेज दिया गया था।

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट्स के अनुसार, इस वर्ष ईरान और पाकिस्तान से कुल 2.8 मिलियन अफगान प्रवासी निर्वासित किए गए हैं।

पिछले महीने, पाकिस्तान से हाल ही में अफगानिस्तान लौटे कई अफगान प्रवासियों ने कहा कि उन्हें सर्दियों के मौसम में गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि उन्होंने आश्रय की कमी, सर्दियों में मदद की जरूरत और इलेक्ट्रॉनिक आईडी कार्ड (तजकिरा) बनवाने में आने वाली दिक्कतों के बारे में चिंता जताई।

पाकिस्तान से लौटे अफगान शरणार्थियों में से एक अब्दुल बाकी ने कहा: “मुख्य समस्या यह है कि हमारे पास रहने की जगह नहीं है। जब हम देश लौटते हैं, तो हमें नहीं पता होता कि कहां जाना है। हम इस्लामिक अमीरात से हमारी स्थिति पर ध्यान देने का अनुरोध करते हैं।”

उन्होंने कहा कि उपलब्ध सहायता अपर्याप्त है और अभी भी अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में संघर्ष करना पड़ रहा है।

अफगान मीडिया आउटलेट टोलो न्यूज ने लौटे शरणार्थियों के हवाले से पीड़ा साझा की। एक और लौटे हुए व्यक्ति अब्दुल बारी ने कहा: “हर कोई जानता है कि ज्यादातर लोग बेघर हैं; वे अपने दिन सड़कों और रास्तों के किनारे बिता रहे हैं।”

अब्दुल मलिक नाम के शख्स ने कहा कि जब वे अपने प्रांत में पहुंचते हैं तो उनसे इलेक्ट्रॉनिक आईडी कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए कहा जाता है, जो नहीं होता तो दिक्कत पेश आती है।

पाकिस्तान से लौटे एक और अफगान शरणार्थी अब्दुल कहर ने तालिबान सरकार से उन्हें टेंट और आश्रय जैसी जरूरी चीजें मुहैया कराने का आग्रह किया।

–आईएएनएस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से की फोन पर बात

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने खाड़ी देशों और मध्य पूर्व एशिया के सहयोगियों से संवाद कायम रखने का सिलसिला जारी रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

यूएस एंबेसी ने पीएम मोदी के लिए ट्रंप के बयान को दोहराया, प्रधानमंत्री को ‘काम पूरा करने वाला लीडर’ बताया

नई दिल्ली । भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें...

ईरान के विदेश मंत्री ने यूएस-इजरायल पर नरसंहार का लगाया आरोप, बोले-‘यूएन का बुनियादी मूल्य संकट में है’

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका और इजरायल पर नरसंहार करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने दुनिया के तमाम देशों से अमेरिका-इजरायल...

पीएम बनते ही बालेंद्र शाह के एक्स अकाउंट का बदला बायो, प्रधानमंत्री बनने से पहले रिलीज किया गाना

काठमांडू । राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेता बालेंद्र शाह ने शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। महज 35 साल की उम्र में पीएम बनने वाले बालेंद्र...

ईरानी द्वीप पर कब्ज़ा करने की तैयारी कर रहे हैं दुश्मन : स्पीकर

तेहरान । ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर ग़ालिबाफ ने कहा है कि कुछ सूचनाएं यह संकेत देती हैं कि “दुश्मन” एक क्षेत्रीय देश के समर्थन से ईरान के...

ईरान पर हमलों को ऑस्ट्रेलिया में कम समर्थन, सेना भेजने का विरोध

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों की वजह से तनाव की स्थिति बरकरार है। एक सर्वे से पता चला है कि ऑस्ट्रेलिया की केवल 26...

ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति

तेहरान । पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच ईरान ने ऐलान किया है कि वह भारत समेत पांच मित्र देशों से संबंधित जहाजों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाएगा, जिससे उन्हें रणनीतिक...

मिडटर्म चुनाव में ‘ऐतिहासिक जीत’ का दावा, ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मिडटर्म चुनावों को लेकर बड़ा दावा करते हुए रिपब्लिकन पार्टी की ऐतिहासिक जीत का भरोसा जताया। साथ ही उन्होंने डेमोक्रेट्स पर तीखा...

इमरान खान के बेटे कासिम पिता से मिलने की गुहार लेकर पहुंचे यूएनएचआरसी, पाकिस्तान सरकार को घेरा

नई दिल्ली । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान दो साल से ज्यादा समय से जेल में बंद हैं। इस दौरान उन्हें अपने बेटे...

बदलते वैश्विक हालात में अमेरिका की मुश्किलें बढ़ीं, चीन-रूस बने बड़ी चुनौती

वॉशिंगटन । वैश्विक हालात में तेजी से बदलाव के बीच अमेरिका अब एक साथ दो परमाणु खतरों—चीन और रूस का सामना कर रहा है। यह बात शस्त्र नियंत्रण और अंतरराष्ट्रीय...

इजरायल का दावा ‘एयर स्ट्राइक में ईरानी नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत’

तेल अवीव । इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी को मार गिराया है। इजरायली मीडिया ने इसकी...

ब्लैक सी में रूस से तेल ला रहे तुर्की के जहाज पर हमला, क्रू मेंबर सुरक्षित

इस्तांबुल । काला सागर (ब्लैक सी) में तुर्की के क्रूड ऑयल टैंकर 'अल्टुरा' पर गुरुवार सुबह ड्रोन हमला हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन जहाज...

admin

Read Previous

पाकिस्तान: इमरान खान की अपील से घबराई सरकार, रावलपिंडी में 1,300 सुरक्षाकर्मी तैनात

Read Next

‘बांग्लादेश में हालात अच्छे नहीं, जानबूझकर लोगों को उकसाया जा रहा : पूर्व मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com