भारत का बैंकिंग सेक्टर मजबूत प्रदर्शन के लिए तैयार, क्रेडिट ग्रोथ 12 प्रतिशत से अधिक रहने का अनुमान

मुंबई । भारतीय बैंकिंग इंडस्ट्री वित्त वर्ष 26 की दूसरी छमाही में मजबूत प्रदर्शन के लिए तैयार है। इसे अच्छे आर्थिक माहौल, कम होती ब्याज दरें और खपत में सुधार का फायदा मिलेगा। यह जानकारी गुरुवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।

रिपोर्ट में कहा गया कि वित्त वर्ष 26 में बैंकिंग क्रेडिट सालाना आधार पर 11.5-12.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है। इसे रिटेल और एमएसएमई सेगमेंट की ओर से बढ़ी हुई क्रेडिट मांग का फायदा मिलेगा। वहीं, कंपनियों की ओर से पूंजी जुटाने के लिए बॉन्ड मार्केट से बैंकों की तरफ शिफ्ट होने से कॉरपोरेट क्रेडिट में उछाल देखने को मिल सकता है।

हालांकि, अभी भी डिपॉजिट ग्रोथ लोन ग्रोथ से अधिक रहने का अनुमान है और क्रेडिट-टू-डिपाॉजिट रेश्यो 80 प्रतिशत के करीब रहने का अनुमान है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि नेट इंटरेस्ट मार्जिन (एनआईएम) चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में स्थिर रहने की उम्मीद है। वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में बैंकों का मुख्य फोकस आय और परिचालन दक्षता पर होगा और इसे सीआरआर में कटौती, ब्याज दरों के स्थिर होने और लिक्विडिटी में बढ़त से सपोर्ट मिलेगा।

वित्त वर्ष 2021 से एनबीएफसी के एयूएम में 1.7 गुना से अधिक की वृद्धि देखी गई है और एयूएम में खुदरा क्षेत्र की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2021 के 49 प्रतिशत से लगातार बढ़कर वित्त वर्ष 2025 में 56 प्रतिशत हो गई है। खुदरा क्षेत्र विशेष रूप से असुरक्षित क्षेत्र में मंदी के बावजूद इन्फ्रा-फाइनेंसिंग एनबीएफसी के मजबूत प्रदर्शन के कारण एनबीएफसी की समग्र परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार हो रहा है।

रिपोर्ट में बताया गया कि वित्त वर्ष 25 में गोल्ड लोन के क्रेडिट में 30 प्रतिशत की मजबूत बढ़त देखने को मिली थी। वित्त वर्ष 26 में इसके 35 प्रतिशत पर रहने का अनुमान है। इसे मजबूत सोने की कीमतों और एलटीवी नियमों से फायदा मिलने की उम्मीद है।

केयरएज रेटिंग्स के कार्यकारी निदेशक सचिन गुप्ता ने कहा कि बैंकिंग उद्योग ने लचीलापन दिखाया है और एनपीए) खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में अब अपने निम्नतम स्तर पर हैं।

उन्होंने कहा, “हालांकि बैंकिंग क्रेडिट ऑफटेक धीमा बना हुआ है, फिर भी इसमें कुछ सुधार हुआ है। इसके विपरीत, एनबीएफसी ने लोन ग्रोथ में बैंकों से बेहतर प्रदर्शन किया है, जिसे परिसंपत्ति गुणवत्ता में समग्र सुधार का समर्थन प्राप्त है।”

–आईएएनएस

ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

वाशिंगटन । ईरान के साथ-साथ होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार और आपूर्ति शृंखलाएं दबाव में आ रही हैं। तेल की कीमतों में तेजी से...

अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान ने इंटरनेट शटडाउन में बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल से युद्ध के बीच ईरान में लगा इंटरनेट शटडाउन दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा ब्लैकआउट बन गया है। यह जानकारी डिजिटल मॉनिटरिंग ग्रुप...

बांग्लादेश: ईरान संघर्ष का असर, ईंधन और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ीं

नई दिल्ली । ईरान संघर्ष का असर बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। द डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईंधन, उर्वरक, माल ढुलाई और विदेशी मुद्रा...

इस हफ्ते सोने की चमक बढ़ी, चांदी फिर से 2.27 लाख रुपए प्रति किलो के पार

नई दिल्ली । सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली है। सोने का दाम 3,600 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी की कीमतों...

ईंधन की आपूर्ति पर्याप्त है, घबराने की कोई जरूरत नहीं: आईओसीएल

नई दिल्ली । सरकारी तेल विपणन कंपनी (ओएमसी) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने शनिवार को आश्वासन दिया कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच ईंधन आपूर्ति श्रृंखलाओं में किसी भी तरह...

आर्टेमिस II मिशन: आधी सदी बाद चंद्रमा के करीब पहुंचा मानव मिशन, अंतरिक्ष से दिखा धरती का अद्भुत नजारा

नई दिल्ली । नासा के आर्टेमिस II मिशन पर गए अंतरिक्ष यात्रियों ने चांद के पास पहुंचते हुए धरती की बेहद शानदार और मनमोहक तस्वीरें भेजी हैं। कमांडर रीड वाइजमैन...

पश्चिम एशिया तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतें कई वर्षों के उच्चतम स्तर पर, ब्रेंट क्रूड में 8 प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली । वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में शुक्रवार को तेज उछाल देखा गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर अगले 2-3 हफ्तों में संभावित सैन्य हमले की...

वैश्विक तनावों के बीच अगले सप्ताह रेपो रेट या आरबीआई एमपीसी के रुख में बदलाव की संभावना नहीं: विशेषज्ञ

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों ने शुक्रवार को कहा कि भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अगले हफ्ते होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में इस...

ट्रंप ने स्टील, एल्युमीनियम और तांबे पर लगाया 50 प्रतिशत टैरिफ

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा आदेश जारी किया है, जिसके तहत स्टील, एल्युमिनियम और कॉपर के आयात पर भारी टैक्स (टैरिफ) लगाया गया है। सरकार...

अमेरिका ने पेटेंट वाली दवाओं पर लगाया 100 प्रतिशत टैरिफ

वॉशिंगटन । संयुक्त राज्य अमेरिका आयातित पेटेंट दवाओं पर 100 प्रतिशत तक शुल्क लगाएगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिमों और विदेशी आपूर्ति शृंखलाओं पर भारी निर्भरता...

वैश्विक संघर्षों के बीच मार्च में मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई में हल्की गिरावट, लेकिन रोजगार वृद्धि मजबूत: रिपोर्ट

नई दिल्ली । एचएसबीसी फ्लैश इंडिया पीएमआई डेटा के अनुसार, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से जुड़े व्यवधानों का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है, साथ ही...

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

थिंपू । पश्चिम एशिया संघर्ष का असर हिमालयी देश भूटान पर भी पड़ा है। सरकार का मानना है कि अब "हालात नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं," और यही कारण...

admin

Read Previous

सोने में थमी तेजी; चांदी की कीमत 3,600 रुपए प्रति किलो से अधिक बढ़ी

Read Next

यूएस नागरिकों को निशाना बना रहे कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिकी दूतावास ने सीबीआई का किया धन्यवाद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com