भारत-इजरायल के बीच कृषि, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और व्यापार के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को मिला बढ़ावा

नई दिल्ली । वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से शनिवार को दी गई जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इजरायल की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं, जिससे कृषि, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और व्यापार के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा मिला है।

अपने इजरायल दौरे के पहले दिन केंद्रीय मंत्री गोयल ने इजरायल के अर्थव्यवस्था मंत्री नीर बरकत के साथ बैठक की थी। दोनों मंत्रियों के बीच सहयोग के नए क्षेत्रों की खोज की गई। इसके बाद, इंडिया-इजरायल बिजनेस फोरम में टेक्नोलॉजी सेशन और बीटूबी इंटरेक्शन शामिल रहे।

केंद्रीय मंत्री गोयल ने फोरम में अपने संबोधन में भारत-इजरायल संबंधों की विश्वास-आधारित नींव पर जोर दिया।

उन्होंने फिनटेक, एग्रीटेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, मशीन लर्निंग, फार्मास्यूटिकल्स, अंतरिक्ष और रक्षा जैसे क्षेत्रों में अवसरों का जिक्र किया।

उन्होंने इजरायल के वित्त मंत्री बेजेल स्मोट्रिच के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की, जिसमें निवेश संबंधों को मजबूत करने, फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी में सहयोग बढ़ाने और अधिक मजबूत आर्थिक आदान-प्रदान की सुविधा के लिए नियामक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

केंद्रीय मंत्री गोयल ने चेक पॉइंट (साइबर सिक्योरिटी), आईडीई टेक्नोलॉजीज (वॉटर सॉल्यूशन), एनटीए (मेट्रो प्रोजेक्ट) और नेटाफिम (सटीक कृषि) सहित प्रमुख इजरायली कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।

दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री गोयल ने अपनी बैठकों के दौरान, इजरायल के कृषि एवं खाद्य सुरक्षा मंत्री एवी डिचर से कृषि सहयोग को आगे बढ़ाने पर बातचीत की।

केंद्रीय मंत्री गोयल ने अपनी इस यात्रा के दौरान पेरेज सेंटर फॉर पीस एंड इनोवेशन का दौरा किया। यहां उन्हें ड्रिप इरिगेशन सिस्टम, स्टेंट टेक्नोलॉजीस और आयरन डोम सिस्टम सहित कई लैंडमार्क इनोवेशन के साथ-साथ उभरती हुई फ्यूचर टेक्नोलॉजी और इमर्सिव वर्चुअल-रियलिटी सॉल्यूशन की जानकारी दी गई।

उन्होंने वर्ल्ड-क्लास मोबिलिटी टेक्नोलॉजी का अनुभव लिया। साथ ही, उन्होंने किबुत्ज रमत राचेल का भी भ्रमण किया।

केंद्रीय मंत्री गोयल ने भारत और इजरायल के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने, तकनीकी सहयोग का विस्तार करने और दोनों देशों के लिए रणनीतिक महत्व के क्षेत्रों में सहयोग को बढावा देने की साझा प्रतिबद्धता के साथ अपने इजरायल दौरे को पूरा किया।

–आईएएनएस

मोदी सरकार के 12 साल में भारत की अर्थव्यवस्था में आया बड़ा बदलाव: एसोचैम

नई दिल्ली । पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था में व्यापक और मजबूत बदलाव देखने को मिला है। इस दौरान आर्थिक वृद्धि, विनिर्माण, सेवा क्षेत्र, निर्यात और निवेश के...

भूटान के पीएम तोबगे प्रधानमंत्री मोदी को मानते हैं ‘अपना बड़ा भाई और मार्गदर्शक’, बताई वजह

नई दिल्ली । भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया...

बहरीन की सेना ने ईरान के हमलों को बताया ‘क्रूर’

मना‌मा । ईरान ने अमेरिकी सेना के हमले का जवाब देते हुए खाड़ी देश में मौजूद उसके बेस को निशाना बनाया। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने दावा किया कि जॉर्डन,...

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव: यमन तट के पास जहाज पर गोलीबारी, ओमान के पास टैंकर में लगी आग

लंदन/मस्कट । मध्य पूर्व एशिया में तनाव फिर बढ़ गया है। खाड़ी क्षेत्र और आसपास के समुद्री मार्गों में संघर्ष एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। यूके मैरीटाइम...

पाकिस्तान: खाई में गिरी टूरिस्ट वैन, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

रावलपिंडी । पाकिस्तान के इस्लामाबाद-मरी एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में...

तेलिन में जेलेंस्की की फिनलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात, एयर डिफेंस पर हुई अहम बात

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ मुलाकात कर यूरोप की सुरक्षा, यूक्रेन की एयर डिफेंस क्षमता को मजबूत करने और...

पीओके में मानवाधिकार उल्लंघन और फर्जी खबरें फैलाकर अपनी नाकामी छ‍िपा रहा पाकिस्तान: एमईए

नई दिल्ली । भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह लगातार फर्जी खबरें और वीडियो फैलाकर अपनी नाकामियों को छिपाने और पाकिस्तानी कब्‍जे वाले कश्मीर (पीओके) में...

नेपाल में रियल-टाइम क्रॉस बॉर्डर पेमेंट के लिए यूपीआई-एनपीआई लिंकेज लाइव

नई दिल्ली । एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने मंगलवार को इंडिया के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और नेपाल के नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस (एनपीआई) के बीच क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट लिंकेज शुरू...

रोमानिया की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी से भारतीय एनडीसी प्रतिनिधिमंडल का अध्ययन दौरा शुरू

बुखारेस्ट । भारतीय नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को रोमानिया के अपने अध्ययन दौरे की शुरुआत करते हुए कैरोल नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी पहुंचा। भारत के दूतावास ने...

पीओके में तनावपूर्ण हालात की ब्रिटेन में चर्चा, 50 सांसदों ने यूके की विदेश सचिव यवेट कूपर को लिखी चिट्ठी

लंदन । पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच ब्रिटेन के 50 सांसदों ने विदेश सचिव यवेट कूपर को चिट्ठी लिखी और पीओके में...

जेलेंस्की का दावा: 1100 किमी दूर रूस के अहम सैन्य और तेल ठिकानों पर क‍िया हमला

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया क‍ि रूसी हमलों के जवाब में यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने रूस के कई ठिकानों पर हमले किए हैं। इन...

अमेरिका ने ईरान पर कसा शिकंजा, क्रिप्टो एक्सचेंजों और उनसे जुड़े लोगों पर प्रतिबंध

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका ने दबाव बढ़ाते हुए ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज समेत कई कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। यह कदम ऐसे समय...

admin

Read Previous

यूक्रेन के लिए 28 सूत्रीय शांति योजना को लेकर ट्रंप के अल्टीमेटम पर जेलेंस्की ने दी प्रतिक्रिया

Read Next

बांग्लादेश में भूकंप से तबाही: शेख हसीना ने जताया दुख, राहत प्रयासों में ढिलाई के लिए यूनुस सरकार को ठहराया जिम्मेदार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com