भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 400 अंक फिसला

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। बाजार के ज्यादातर सूचकांकों में गिरावट देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 400.76 अंक या 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,231.92 और निफ्टी 124 अंक या 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 26,068.15 पर था।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बड़ी गिरावट देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 687.25 अंक या 1.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,276.30 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 219.75 अंक या 1.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,847.50 पर था।

ज्यादातर सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी आईटी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी फार्मा, निफ्टी मेटल और निफ्टी एनर्जी में बड़ी गिरावट देखी गई। निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी कंजप्शन ही हरे निशान में बंद हुए हैं।

सेंसेक्स पैक में मारुति सुजुकी, एमएंडएम, आईटीसी, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचयूएल, भारती एयरटेल, टीसीएस, टाइटन, पावर ग्रिड और सन फार्मा गेनर्स थे। टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व, इटरनल (जोमैटो), बीईएल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई,एक्सिस बैंक, ट्रेंट, कोटक महिंद्रा, एलएंडटी और अल्ट्राटेक सीमेंट लूजर्स थे।

बाजार के जानकारों के मुताबिक, “भारतीय शेयर बाजार में सत्र के दौरान काफी उतार-चढ़ाव देखा गया और गिरावट के साथ बंद हुआ। इस बिकवाली की वजह उम्मीद से अच्छे अमेरिका नॉन-फार्म पेरोल को माना जा रहा है, जिससे ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम हो गई है।”

जानकारों ने आगे कहा,”भारत में पीएमआई डेटा कमजोर रहने से भी बाजार के सेंटीमेंट पर नकारात्मक असर हुआ है, जिससे रुपए में भी बड़ी गिरावट देखी गई है।”

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। सुबह 9:20 पर सेंसेक्स 153.59 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,479 और निफ्टी 47.55 अंक या 0.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 26,144.20 पर था।

–आईएएनएस

आत्मनिर्भर भारत को बड़ी मजबूती: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 449 करोड़ रुपए के स्वदेशी जीएनएसएस जैमर खरीदने का किया करार

नई दिल्ली । आत्मनिर्भर भारत और 'मेक इन इंडिया' अभियान को आगे बढ़ाते हुए रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया...

अदाणी सोलर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, वैश्विक सोलर मॉड्यूल रैंकिंग में मिला सर्वोच्च स्थान; टॉप-10 में शामिल होने वाली इकलौती भारतीय कंपनी

अहमदाबाद । भारत की कंपनी अदाणी सोलर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऊर्जा अनुसंधान और कंसल्टेंसी फर्म वुड मैकेंजी की 'ग्लोबल सोलर फोटोवोल्टिक (पीवी) मॉड्यूल मैन्युफैक्चरर रैंकिंग 2026'...

मोदी सरकार के 12 साल में भारत की अर्थव्यवस्था में आया बड़ा बदलाव: एसोचैम

नई दिल्ली । पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था में व्यापक और मजबूत बदलाव देखने को मिला है। इस दौरान आर्थिक वृद्धि, विनिर्माण, सेवा क्षेत्र, निर्यात और निवेश के...

तीन कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद सोने में लौटी तेजी, दाम 1.52 लाख रुपए के पार

नई दिल्ली । लगातार तीन कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद सोने की कीमत में फिर से तेजी देखने को मिली है और दाम 1.52 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम...

एनएचएआई ने हाईवे के रखरखाव को बेहतर बनाने के लिए ऑटोमैटिक तरीके से गड्ढों की मरम्मत को अनिवार्य किया

नई दिल्ली । नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मंगलवार को टेक्नोलॉजी पर आधारित कई पहल शुरू कीं। इनका मकसद नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर रखरखाव के तरीकों को आधुनिक...

टीसीएस नासिक मामले पर बोले एन चंद्रशेखरन, अगर कोई कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो कंपनी लेगी सख्त एक्शन

नई दिल्ली । टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मंगलवार को कहा कि अगर कंपनी की नासिक यूनिट के यौन उत्पीड़न के मामले में कोई कर्मचारी दोषी...

कैबिनेट ने ओडिशा में रामेश्वर से पारादीप तक नए तटीय राजमार्ग को मंजूरी दी, 8300.79 करोड़ रुपए होंगे खर्च

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार ओडिशा में रामेश्वर से पारादीप तक हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (एचएम) के तहत नए...

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर बातचीत तेज, निवेश और व्यापार बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में बातचीत तेज हो गई है। इसी क्रम में अमेरिकी...

भारत वैश्विक विकास में निभा रहा अहम भूमिका, ईयू-इंडिया एफटीए से व्यापार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: फिनलैंड के महावाणिज्यदूत

मुंबई । फिनलैंड के कॉन्सल जनरल यानी महावाणिज्यदूत एरिक अफ हॉलस्ट्रॉम ने मंगलवार को भारत और फिनलैंड के बीच बढ़ते सहयोग को लेकर कहा कि भारत दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण...

अमेरिका-ईरान युद्ध का असर! बीते एक महीने में पेट्रोल और डीजल करीब 7.5 रुपए महंगा हुआ, कमर्शियल एलपीजी के दाम भी बढ़े

नई दिल्ली । अमेरिका-ईरान युद्ध का असर देश की आम जनता पर भी देखने को मिल रहा है। इससे बीते एक महीने में पेट्रोल का दाम 7.35 रुपए प्रति लीटर...

एनपीसीआई इंटरनेशनल ने केएचक्यूआर के माध्यम से कंबोडिया में शुरू की यूपीआई भुगतान सुविधा

नई दिल्ली । नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने मंगलवार को एसीएलईडीए बैंक पीएलसी के साथ साझेदारी में कंबोडिया में वहां...

अदाणी पोर्टफोलियो ने वित्त वर्ष 2026 में किया करीब 1.53 लाख करोड़ रुपए का पूंजीगत निवेश, किसी भी भारतीय कॉर्पोरेट द्वारा अब तक का सबसे अधिक वार्षिक कैपेक्स

अहमदाबाद । अदाणी पोर्टफोलियो ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने वित्त वर्ष 2025-26 में 1,52,967 करोड़ रुपए (16.1 अरब डॉलर) का पूंजीगत निवेश (कैपेक्स) किया, जो किसी भी भारतीय...

admin

Read Previous

इजरायल के साथ भारत की पार्टनरशिप में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन होंगे अहम : पीयूष गोयल

Read Next

‘भगवान को फर्क नहीं पड़ता,’ राजामौली के समर्थन में आगे आए राम गोपाल वर्मा, लगाई ट्रोलर्स की क्लास

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com