इजरायल के साथ भारत की पार्टनरशिप में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन होंगे अहम : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि इजरायल के साथ भारत की पार्टनरशिप में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन महत्वपूर्ण हिस्सा होंगे।

केंद्रीय मंत्री ने में पेरेज सेंटर फॉर पीस एंड इनोवेशन में मीडिया से बात करते हुए कहा, “मेरा मानना ​​है कि हम अपने स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए इजरायल के साथ मिलकर काम कर सकते हैं और भारत की बड़ी अर्थव्यवस्था को देखते हुए इसे प्रतिस्पर्धी कीमतों पर डीप टेक और हाई क्वालिटी इनोवेशन के लेवल तक ले जाने की उम्मीद कर सकते हैं। हम इजरायल के साथ एक गहरी पार्टनरशिप की उम्मीद कर रहे हैं, जिसकी आबादी में हर हजार व्यक्तियों पर एक स्टार्टअप है।”

उन्होंने कहा कि भारत आने वाले वर्षों में दुनिया की स्टार्टअप कैपिटल बनना चाहता है।

केंद्रीय मंत्री गोयल ने पेरेज सेंटर फॉर पीस एंड इनोवेशन को लेकर कहा, “मुझे यहां आने का अवसर मिला ताकि मैं समझ सकूं कि इतना छोटा देश इतने बड़े इनोवेशन कैसे कर सकता है। इन्होंने बाधाओं को अवसरों में बदला है। जिस तरह से उन्होंने अपनी डिफेंस और खेती की जरूरतों और हेल्थ और क्लाइमेट चेंज के लिए मॉडर्न टेक्नोलॉजी के बीच तालमेल बिठाया है। उससे मैं बेहद प्रभावित हुआ हूं।”

केंद्रीय मंत्री गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी एक पोस्ट के जरिए पेरेज सेंटर फॉर पीस एंड इनोवेशन के उनके दौरे की जानकारी दी।

उन्होंने एक्स पर लिखा, “आज जाफा स्थित पेरेज सेंटर फॉर पीस एंड इनोवेशन का दौरा किया। यह एक इंस्पायरिंग हब है, जो क्रिएटिविटी, टेक्नोलॉजी और सामाजिक प्रभाव को लेकर इजरायल की यात्रा को दर्शाता है। प्रदर्शनी में इस बात की बहुमूल्य जानकारी दी गई कि इनोवेशन किस प्रकार ग्रोथ और डेवलपमेंट को गति दे सकता है।”

इससे पहले उन्होंने इजरायल के अर्थव्यवस्था और उद्योग मंत्री द्वारा आयोजित एक समारोह में भाग लिया।

केंद्रीय मंत्री गोयल ने एक्स पर लिखा, “दोनों देशों के लीडिंग बिजनेस एसोसिएशन और व्यापार निकायों को एक साथ लाने को लेकर प्रसन्न हूं।”

–आईएएनएस

आत्मनिर्भर भारत को बड़ी मजबूती: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 449 करोड़ रुपए के स्वदेशी जीएनएसएस जैमर खरीदने का किया करार

नई दिल्ली । आत्मनिर्भर भारत और 'मेक इन इंडिया' अभियान को आगे बढ़ाते हुए रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया...

अदाणी सोलर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, वैश्विक सोलर मॉड्यूल रैंकिंग में मिला सर्वोच्च स्थान; टॉप-10 में शामिल होने वाली इकलौती भारतीय कंपनी

अहमदाबाद । भारत की कंपनी अदाणी सोलर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऊर्जा अनुसंधान और कंसल्टेंसी फर्म वुड मैकेंजी की 'ग्लोबल सोलर फोटोवोल्टिक (पीवी) मॉड्यूल मैन्युफैक्चरर रैंकिंग 2026'...

मोदी सरकार के 12 साल में भारत की अर्थव्यवस्था में आया बड़ा बदलाव: एसोचैम

नई दिल्ली । पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था में व्यापक और मजबूत बदलाव देखने को मिला है। इस दौरान आर्थिक वृद्धि, विनिर्माण, सेवा क्षेत्र, निर्यात और निवेश के...

तीन कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद सोने में लौटी तेजी, दाम 1.52 लाख रुपए के पार

नई दिल्ली । लगातार तीन कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद सोने की कीमत में फिर से तेजी देखने को मिली है और दाम 1.52 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम...

एनएचएआई ने हाईवे के रखरखाव को बेहतर बनाने के लिए ऑटोमैटिक तरीके से गड्ढों की मरम्मत को अनिवार्य किया

नई दिल्ली । नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मंगलवार को टेक्नोलॉजी पर आधारित कई पहल शुरू कीं। इनका मकसद नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर रखरखाव के तरीकों को आधुनिक...

टीसीएस नासिक मामले पर बोले एन चंद्रशेखरन, अगर कोई कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो कंपनी लेगी सख्त एक्शन

नई दिल्ली । टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मंगलवार को कहा कि अगर कंपनी की नासिक यूनिट के यौन उत्पीड़न के मामले में कोई कर्मचारी दोषी...

कैबिनेट ने ओडिशा में रामेश्वर से पारादीप तक नए तटीय राजमार्ग को मंजूरी दी, 8300.79 करोड़ रुपए होंगे खर्च

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार ओडिशा में रामेश्वर से पारादीप तक हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (एचएम) के तहत नए...

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर बातचीत तेज, निवेश और व्यापार बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में बातचीत तेज हो गई है। इसी क्रम में अमेरिकी...

भारत वैश्विक विकास में निभा रहा अहम भूमिका, ईयू-इंडिया एफटीए से व्यापार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: फिनलैंड के महावाणिज्यदूत

मुंबई । फिनलैंड के कॉन्सल जनरल यानी महावाणिज्यदूत एरिक अफ हॉलस्ट्रॉम ने मंगलवार को भारत और फिनलैंड के बीच बढ़ते सहयोग को लेकर कहा कि भारत दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण...

अमेरिका-ईरान युद्ध का असर! बीते एक महीने में पेट्रोल और डीजल करीब 7.5 रुपए महंगा हुआ, कमर्शियल एलपीजी के दाम भी बढ़े

नई दिल्ली । अमेरिका-ईरान युद्ध का असर देश की आम जनता पर भी देखने को मिल रहा है। इससे बीते एक महीने में पेट्रोल का दाम 7.35 रुपए प्रति लीटर...

एनपीसीआई इंटरनेशनल ने केएचक्यूआर के माध्यम से कंबोडिया में शुरू की यूपीआई भुगतान सुविधा

नई दिल्ली । नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने मंगलवार को एसीएलईडीए बैंक पीएलसी के साथ साझेदारी में कंबोडिया में वहां...

अदाणी पोर्टफोलियो ने वित्त वर्ष 2026 में किया करीब 1.53 लाख करोड़ रुपए का पूंजीगत निवेश, किसी भी भारतीय कॉर्पोरेट द्वारा अब तक का सबसे अधिक वार्षिक कैपेक्स

अहमदाबाद । अदाणी पोर्टफोलियो ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने वित्त वर्ष 2025-26 में 1,52,967 करोड़ रुपए (16.1 अरब डॉलर) का पूंजीगत निवेश (कैपेक्स) किया, जो किसी भी भारतीय...

admin

Read Previous

भारत-इजरायल के बीच एफटीए पर बातचीत शुरू, दोनों देशों ने साइन किया टीओआर

Read Next

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 400 अंक फिसला

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com