‘राहु केतु’ को लेकर चंकी पांडे ने किया पोस्ट, ‘मैं इनकी दशा और दिशा बदलने आ रहा’

मुंबई । अभिनेता चंकी पांडे इन दिनों फिल्म राहु केतु को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म के प्रति दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। चंकी ने गुरुवार को एक पोस्ट करके उनके मन में उत्साह बढ़ा दिया है।

अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में तस्वीरें और वीडियो शामिल हैं। इन झलकियों को देखकर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई। उन्होंने लिखा, “ये शायद न बदल पाएं, पर मैं इनकी दशा और दिशा बदलने आ रहा हूं।”

अभिनेता की पोस्ट देख फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। फैंस कयास लगा रहे हैं कि फिल्म में चंकी का रोल ताकतवर और प्रभावशाली होने वाला है। उनका यह अंदाज बता रहा है कि वह फिल्म में कुछ ऐसा करने जा रहे हैं जो दर्शकों को चौंकाने वाला होगा।

अपकमिंग फिल्म ‘राहु केतु’ का निर्देशन विपुल विग ने किया है और इसका निर्माण जी स्टूडियो ने किया है। फिल्म में वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट और शालिनी पांडे जैसे स्टार्स भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा फिल्म में अमित सियाल और मनुऋषि चड्ढा भी महत्वपूर्ण किरदारों में दिखेंगे।

मेकर्स ने पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसे देख फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

टीजर में कमाल के कॉमेडी सीन दिखाए गए हैं, जिसमें दिखाया गया है कि पुलकित और वरुण जहां भी जाते हैं, वहां पर मनहूसियत अपने आप होने लगती है, जिस वजह से लोग उन्हें मनहूस बताने लगते हैं।

फिल्म में ट्विस्ट तब आता है, जब पुलकित और वरुण खुलासा करते हुए लोगों को बताते हैं कि दोनों मनहूस नहीं, बल्कि लोगों को उनके बुरे कर्मों का फल देने के लिए सही समय पर पहुंच जाते हैं। पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा पर राहु-केतु की दशा चल रही है और दोनों ग्रह मिलकर उनसे उलटे काम करवाते हैं।

–आईएएनएस

आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले के प्रशंसकों को परेशान करने वाली खबर सामने आई है। इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने देने वाली आशा...

‘धुरंधर द रिवेंज’ की सफलता के बीच रणवीर सिंह ने की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात

मुंबई । अभिनेता रणवीर सिंह फिलहाल अपनी लेटेस्ट फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की सक्सेस को इन्जॉय कर रहे हैं। फिल्म अब तक 1671 करोड़ का कलेक्शन जुटाने में कामयाब हुई...

‘जय नायकन’ के लीक पर विजय देवरकोंडा ने जताई नाराजगी, फिल्म को दिया अपना पूरा समर्थन

मुंबई । साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय की सबसे चर्चित और अंतिम तमिल फिल्म 'जय नायकन' लीक के खिलाफ पूरा साउथ सिनेमा एकजुट हो गया है। फिल्म के रिलीज से...

खुशबू पाटनी और फुकरा इंसान लेकर आ रहे नया रियलिटी शो, 16 कंटेस्टेंट के साथ नगालैंड में खतरनाक स्टंट

मुंबई । ओटीटी पर नया रियलिटी शो दस्तक देने के लिए तैयार है, जिसका नाम है 'ट्राइबवर्स।' इस शो का लेटेस्ट प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें 16 कंटेस्टेंट...

अनंत अंबानी की पीठ पर चढ़े सलमान खान, बोले- लिख लो, यह आदमी देश को भी उठाएगा

मुंबई । बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की हर पोस्ट चर्चा का विषय बन जाती है। इस कड़ी में उन्होंने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसी तस्वीर...

बॉलीवुड गानों के दीवाने हुए निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा संग डांस वीडियो को याद कर बोले- ‘अपने दिल की सुनों’

मुंबई । आज के दौर में जहां भारतीय सिनेमा की पहुंच दुनिया के हर कोने तक हो चुकी है, वहीं अब विदेशी कलाकार भी बॉलीवुड के रंग में रंगे नजर...

30 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी ‘जेरी मैग्वायर’, टॉम क्रूज ने जाहिर की खुशी

मुंबई । हॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो समय के साथ फीकी नहीं पड़तीं बल्कि हर दौर में नई लगती हैं। ऐसी ही एक फिल्म है 'जेरी मैग्वायर',...

धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता में मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील का बड़ा योगदान, आदित्य धर ने की जमकर तारीफ

मुंबई । जब कोई फिल्म हिट होती है, तो उसके पीछे पूरी टीम का पूरा योगदान रहता है। लेखक फिल्म की स्क्रिप्ट को लिखता है, तो निर्देशक उसे पर्दे पर...

अल्लू अर्जुन की नई फिल्म ‘राका’ का फर्स्ट लुक जारी, जन्मदिन पर मेकर्स ने दिया खास तोहफा

मुंबई । फिल्मी दुनिया में बड़े सितारों के जन्मदिन पर अक्सर बड़ी घोषणाएं की जाती हैं, और इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू...

इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिखेगी पुराने दौर की बारीकियां

मुंबई । निर्देशक इम्तियाज अली अपनी आगामी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म विभाजन के दौर को पृष्ठभूमि में रखकर प्यार, यादों और घर वापसी की...

‘शरारत’ ने बिखेरा जलवा, कई सालों के इंतजार के बाद विजय गांगुली को मिला अवॉर्ड

मुंबई । फिल्म 'धुरंधर' रिलीज के बाद लगातार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। दर्शकों की तारीफों के साथ साथ अब यह फिल्म अवॉर्ड्स भी अपने नाम करने...

अवॉर्ड शो में विवाद के बीच सलमान खान ने किया राजपाल यादव का समर्थन, बोले- ‘दिल से काम करो’

मुंबई । बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर ऐसे मौके आते हैं, जब कलाकारों को न सिर्फ अपने काम के लिए, बल्कि निजी जिंदगी से जुड़े मामलों को लेकर भी आलोचना का...

admin

Read Previous

यूएस नागरिकों को निशाना बना रहे कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिकी दूतावास ने सीबीआई का किया धन्यवाद

Read Next

आईएएस का सपना छोड़ यामी गौतम ने अपनाया एक्टिंग करियर, विज्ञापनों के बाद फिल्मी दुनिया की बनी स्टार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com