सूरत: आम आदमी पार्टी के युवा महामंत्री सहित दो गिरफ्तार, सरकारी अनाज के दुकानदारों से रिश्वत मांगने का आरोप

सूरत । सूरत में एसओजी पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) के युवा महामंत्री श्रवण जोशी और उसके साथी संपत चौधरी को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। फिलहाल, पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, श्रवण जोशी पिछले कुछ महीनों से शहर के सरकारी राहत दर की अनाज दुकानों पर जाकर यह वीडियो बनाते थे कि दुकानदार गरीबों को कम अनाज दे रहे हैं। इसके बाद ये वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर लोगों को परेशान करते थे।

इस पूरे खेल में श्रवण का साथी संपत चौधरी सीधे तौर पर दुकानदारों से हर महीने 25-25 हजार रुपए की डिमांड करता था। दुकानदारों ने जब काफी दबाव महसूस किया, तो उन्होंने संपत को लिम्बायत के मंगल पांडे हॉल के पास बुलाया और ऑफर किया कि महीने के पैसे एक साथ दे देंगे। इसके बाद संपत ने सौदा फाइनल किया और 3.5 लाख रुपए तय हुए।

दुकानदारों ने मौके पर एक लाख रुपए दिए और उसी दौरान उन्होंने इसका वीडियो भी बना लिया।

इस पूरे मामले की जांच में लिम्बायत पुलिस ने श्रवण जोशी और संपत चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया। बाद में एसओजी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

एसओजी डीसीपी राजदीप सिंह नकुम ने बताया कि ये लोग सरकारी दुकानों में जाकर गरीबों को क्यों कम अनाज दिया जा रहा है, ऐसा दिखाकर वीडियो बनाते और फेसबुक पर डालते थे। इन वीडियो के जरिए दुकानदारों को डराया और धमकाया जाता था।

डीसीपी ने बताया कि श्रवण जोशी कपड़ों का व्यापारी है और आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ है। वह अपने साथियों के साथ दुकानों पर जाता था और वीडियो बनाता था। इन वीडियो के जरिए दुकानदार दबाव में आ जाते थे, फिर संपत चौधरी उनसे पैसा मांगता और सब फाइनल करके सौदा तय कर लेते थे।

इस पूरे मामले में ऐसा लग रहा है कि 15-20 व्यापारी इससे प्रभावित हुए हैं। फिलहाल जांच जारी है और हो सकता है कि इसमें और लोग भी शामिल हों। डीसीपी ने कहा कि जब और लोग सामने आएंगे तो उनकी जानकारी दी जाएगी।

एसओजी पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि और कौन-कौन लोग इसमें शामिल थे और इसका दायरा कितना बड़ा है। फिलहाल, श्रवण और संपत दोनों हिरासत में हैं।

–आईएएनएस

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

झारखंड ट्रेजरी घोटाले की जांच लगातार टाल रही हेमंत सरकारः भाजपा

रांची । झारखंड में ट्रेजरी घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मंगलवार को पार्टी...

पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या की जड़ तक पहुंचने के बजाय दिखावटी कदम उठा रही सरकार : केजरीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला...

नीट यूजी पेपर लीक मामला : मनीषा हवलदार की सीबीआई कस्टडी दो दिन बढ़ी, मनीषा मांढरे को न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 पेपर लीक घोटाले में सीबीआई की जांच तेज हो गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को सीबीआई ने दो प्रमुख आरोपियों मनीषा हवलदार...

विशेष गहन पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कहा- एसआईआर संविधान की कसौटी पर खरा

नई दिल्ली । बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या...

अहमदाबाद का मेडिकल छात्र जॉर्जिया में 12 दिनों से लापता, परिवार ने केंद्र सरकार से की हस्तक्षेप की मांग

अहमदाबाद । अहमदाबाद के एक परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात सरकार से मदद की अपील की है। परिवार का कहना है कि जॉर्जिया में मेडिकल की पढ़ाई कर...

नीट पेपर लीक मामला: आरोपी शुभम खैरनार को 6 जून तक न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली । नीट-यूजी 2026 पेपर लीक और परीक्षा में धांधली मामले में गिरफ्तार आरोपी शुभम खैरनार की रिमांड खत्म होने के बाद रविवार को सीबीआई ने उसे दिल्ली की...

ट्विशा शर्मा केस: दोबारा पोस्टमार्टम के बाद शाम 5 बजे भोपाल में होगा शव का अंतिम संस्कार

भोपाल । ट्विशा शर्मा की कथित तौर पर आत्महत्या के 13 दिन बाद रविवार को शाम 5 बजे भदभदा विश्राम घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। एम्स दिल्ली...

पेपर लीक विवाद के बीच दोबारा होगी नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा, एनटीए ने जारी की डेट

नई दिल्ली । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने घोषणा की है कि नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा अब दोबारा आयोजित की जाएगी और इसकी नई तारीख 21 जून 2026 तय...

सुप्रीम कोर्ट में हवाई किराये में उतार-चढ़ाव पर सुनवाई, अदालत ने नियमों पर सवाल उठाए

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में निजी एयरलाइंस द्वारा त्योहारों और छुट्टियों के समय हवाई किराये में होने वाले अचानक उतार-चढ़ाव और अतिरिक्त शुल्कों को नियंत्रित करने के लिए नियामक...

नीट पेपर लीक मामला: आरोपी धनंजय लोखंडे को 6 दिन की सीबीआई कस्टडी

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी धनंजय लोखंडे को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 6 दिनों की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया...

नीट पेपर लीक मामले पर बोले आरपी सिंह, निष्पक्ष जांच कराके दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा के प्रवक्ता आरपी सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि सीबीआई...

admin

Read Previous

भारत का घरेलू एयर ट्रैफिक नवंबर में 7 प्रतिशत बढ़ा, इंडिगो का मार्केट शेयर गिरा

Read Next

‘शिक्षकों से कुत्तों की गिनती’ वाला दावा झूठा, ‘आप’ आदेश दिखाए या माफी मांगे : आशीष सूद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com