विनोद बंसल का कांग्रेस पर हमला, बोले- आतंकियों से रहा है चोली-दामन का साथ

नई दिल्ली । विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इस पार्टी का आतंकवादियों के साथ पुराना और गहरा रिश्ता रहा है। दोनों के बीच चोली-दामन का साथ रहा है।

उन्होंने कहा कि जब भी कोई आतंकवादी मारा जाता है, तो कांग्रेस नेतृत्व को चैन की नींद नहीं आती। वे रात-रात भर बेचैन रहते हैं। वहीं, जब कोई आतंकवादी पकड़ा जाता है, तो कांग्रेस के लोग आधी रात के बाद तक, यहां तक कि सुबह तीन बजे तक, सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खटखटाने लगते हैं।

बंसल ने आरोप लगाया कि आतंकवाद पर बात आते ही कांग्रेस के नेता ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकियों को भी सम्मानसूचक शब्दों के साथ पुकारते हैं। ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी बोलते हैं। यह दिखाता है कि कांग्रेस का आतंकियों से सीधा और साफ कनेक्शन है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब अच्छी बात न सुनना चाहती है, न बोलना चाहती है, न समझना चाहती है और न ही अपनाना चाहती है। अच्छे संगठन, अच्छे विचार और नेक लोगों की सलाह से उन्हें चिढ़ होती है।

उनका कहना है कि कांग्रेस का अच्छाई से पूरी तरह मोहभंग हो चुका है। पार्टी सीखना नहीं चाहती और यह उसके पतन की पराकाष्ठा है। बंसल ने यहां तक कहा कि कांग्रेस बुराइयों की जननी बन चुकी है और बुराइयों की एक चरम परिभाषा बन गई है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस अब बुराइयों का अड्डा बन गई है, इसलिए उससे किसी भी तरह की सकारात्मक उम्मीद करना बेकार है।”

उन्होंने एक कहावत का जिक्र करते हुए कहा, “विनाश काले विपरीत बुद्धि।” यानी जब किसी के विनाश का समय आता है, तो उसकी सोच भी उलटी हो जाती है। यही हाल कांग्रेस का है। अच्छे विचार, अच्छे संगठन और अच्छे लोग अब उसे रास नहीं आते।

बंसल ने यह भी कहा कि अगर कभी कांग्रेस का कोई नेता गलती से कोई सही या अच्छी बात कह भी दे, तो पार्टी के अंदर ही बाकी नेता उस व्यक्ति से तुरंत किनारा कर लेते हैं और उसे अकेला छोड़ देते हैं। उनके अनुसार, यह कांग्रेस की पुरानी नीति और संस्कृति रही है, जहां अच्छे विचारों के लिए कोई जगह नहीं बची है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

बंगाल पुलिस ने रंगदारी के मामले में तृणमूल नेता इफ्तिखार अहमद को किया गिरफ्तार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता इफ्तिखार अहमद उर्फ ​​पप्पू को कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। इन मामलों...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

लॉकडाउन के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर हुई थी पेड़ों की कटाई, हाईकोर्ट ने जांच पूरी नहीं होने पर किया सवाल

रांची । झारखंड में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कथित अवैध कटाई से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी प्रगति...

रिजु दत्ता का टीएमसी पर हमला, बोले-फ्रीज खातों को लेकर पार्टी इतनी बेचैन क्यों है?

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबति लीडर रिजु दत्ता ने टीएमसी बैंक अकाउंट, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और प्रिवेंशन डिटेंशन एक्ट से जुड़े हाईकोर्ट के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: अदालत ने सास गिरिबाला और पति की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाई

भोपाल । एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14...

झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार...

यूसीसी पर बहस तेज : जमीयत उलेमा-ए-हिंद का पुरजोर विरोध, कांग्रेस नेता ने व्यापक चर्चा पर दिया जोर

नई दिल्ली । देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बहस तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के शामली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मोहम्मद...

नादिगर संगम चुनाव: नासर, विशाल और कार्थी के कार्यकाल विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

चेन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें अभिनेता नासर, विशाल कृष्णा और कार्थी के दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (नादिगर संगम) के...

पेपर लीक और राम मंदिर मामले को लेकर सीपी जोशी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

भीलवाड़ा । भाजपा सांसद सीपी जोशी ने रविवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

admin

Read Previous

‘मणिकम टैगोर माफी मांगें या सजा भुगतने के लिए तैयार रहें’, आरएसएस के खिलाफ टिप्पणी पर भड़के भाजपा नेता

Read Next

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में सरकारी कर्मचारियों का पेन-डाउन स्ट्राइक, हुक्मरानों को बताया ‘नाकाबिल और बेपरवाह’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com