बांग्लादेश में दीपू चंद्र की हत्या के बाद सोशल मीडिया यूजर्स को पश्चिम बंगाल पुलिस की चेतावनी

कोलकाता । बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की हत्या को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हरगोबिंदो और चंदन दास नाम के बाप-बेटे की हत्या से जोड़े जाने पर पश्चिम बंगाल पुलिस ने चेतावनी देते हुए कार्रवाई की बात कही है।

पश्चिम बंगाल पुलिस का कहना है कि बांग्लादेश में हाल ही में हुए दीपू चंद्र दास की हत्या और लगभग 8 महीने पहले मुर्शिदाबाद में हरगोबिंदो और चंदन दास नाम के पिता-पुत्र की दुखद मौत के बीच तुलना करने की कोशिशें की जा रही हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट करने वालों पर पुलिस नजर रख रही है।

पुलिस ने कहा है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस ने आम लोगों से इस तरह की अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि कुछ जगहों से बांग्लादेश में हाल ही में हुए दीपू चंद्र दास की हत्या और लगभग 8 महीने पहले मुर्शिदाबाद में हरगोबिंदो और चंदन दास नाम के पिता-पुत्र की दुखद मौत के बीच तुलना करने की कोशिशें की जा रही हैं। ऐसी तुलनाएं बेहद भड़काऊ हैं, तथ्यों के आधार पर गुमराह करने वाली हैं और इनका मकसद सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ना है।

पुलिस ने बताया कि मुर्शिदाबाद मामले में 13 आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया गया था और मामले में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। इस केस का फैसला जल्द आने की उम्मीद है। बांग्लादेश की घटनाओं से इसकी तुलना करना केवल सांप्रदायिक अविश्वास फैलाने की एक बेईमान कोशिश है, जबकि कानून अपना काम कर रहा है।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने कहा कि राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव की पुरानी परंपराओं को बनाए रखने के लिए वह प्रतिबद्ध है और इसे बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। भड़काऊ और गलत जानकारी फैलाने वाले सोशल मीडिया हैंडल्स पर नजर रखी जा रही है। आपराधिक घटनाओं को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से अपील है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।

बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की भीड़ ने ईशनिंदा के आरोप में पीट-पीटकर हत्या कर दी थी और बाद में उसके शव को आग के हवाले कर दिया था। वहीं, इसी साल 12 अप्रैल को मुर्शिदाबाद में नाश्ते की दुकान चलाने वाले गोविंद दास (72) और उनके 40 वर्षीय बेटे की हिंसा में मौत हो गई थी। वक्फ कानून का विरोध करने वाले एक समूह के लोगों ने दोनों को दुकान से बाहर निकालकर बेरहमी से पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई थी।

–आईएएनएस

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

अवैध टेंट के व‍िवाद में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, ‘आप’ के सदस्‍यों पर आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली के शालीमार बाग सीए ब्लॉक स्‍थित एक सार्वजनिक पार्क में अवैध रूप से टेंट लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं की दबंगई का एक...

लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम पर हुए गोलीबारी के मामले के मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। लॉरेंस बिश्नोई...

ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में देंगी धरना, मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में धरना देंगी। यह धरना राज्य में एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) प्रक्रिया के...

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दो पुलिसकर्मियों को लगाई कड़ी फटकार, आचरण को बताया अवमानना के समान

प्रयागराज/नई दिल्ली । इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी और रिहाई में देरी को लेकर प्रयागराज पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है।...

झारखंड: गढ़वा में शख्स की सरे बाजार गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा । झारखंड के गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र स्थित भीड़-भाड़ वाले बिजका बाजार में तीन दिन पहले दिनदहाड़े दीपक चौधरी नामक शख्स की हत्या के मामले का खुलासा...

दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका

नई दिल्ली । दिल्ली उच्च न्यायालय 9 मार्च को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें 2022 के दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आम...

2007 में रेप की घटना, 2019 में दोबारा से पोस्टमार्टम; सात साल बाद परिजन को मिला अवशेष

विजयवाड़ा । वर्ष 2007 में दुष्कर्म और हत्या की शिकार 17 वर्षीय छात्रा आयशा मीरा के पार्थिव अवशेष शुक्रवार को प्रशासन ने उनके माता-पिता को सौंप दिए। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो...

जयपुर : बैंक फ्रॉड मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, आरोपी आलोक अग्रवाल पर 5 लाख के जुर्माने और 7 साल की सजा

जयपुर । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) द्वारा दर्ज एक पुराने बैंक फ्रॉड मामले में एसीजेएम (एसपीई केस) जयपुर ने आरोपी आलोक अग्रवाल को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने...

दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल और सिसोदिया की कैद से लेकर बरी होने तक की पूरी कहानी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी की राऊज एवेन्यू अदालत ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके करीबी सहयोगी मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति...

admin

Read Previous

मिलिंद सोमन ने बताया क्यों शहरों की तुलना में गांव के लोग हैं ज्यादा फिट

Read Next

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद घुसपैठियों की खैर नहीं: प्रधानमंत्री मोदी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com