‘सोशल मीडिया बना नकारात्मकता का अड्डा’, करण जौहर ने ट्रोलिंग करने वालों पर उठाए सवाल

मुंबई  । सोशल मीडिया के दौर में जहां हर कोई अपनी बात सबसे ऊपर रखना चाहता है, वहीं अच्छा व्यवहार, धैर्य और शालीनता धीरे-धीरे पीछे छूटती जा रही है। आज बातचीत कम और बहस ज्यादा हो गई है। लोग सामने वाले की भावना समझने से पहले उस पर राय बना लेते हैं। इसको लेकर बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर करण जौहर ने अपने विचार साझा किए।

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक नोट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ”आज के समय में लोग अच्छे व्यवहार को लगभग भूलते जा रहे हैं। क्या अब किसी के मैसेज या ईमेल का ठीक से जवाब देना भी मुश्किल हो गया है? अगर जवाब आता भी है, तो वह सिर्फ एक शब्द या बिना भाव के होता है। सम्मान और अपनापन छोटी-छोटी बातों से झलकता है, जैसे ढंग से बात करना या सामने वाले को महसूस कराना कि उसकी बात मायने रखती है।”

करण जौहर ने इस बात पर चिंता जताई कि लोग अब दूसरों की सफलता पर खुश होने के बजाय उनसे जलने लगे हैं। उन्होंने कहा, ”आज समाज में यह देखने को मिलता है कि किसी के आगे बढ़ने पर तारीफ कम और आलोचना ज्यादा होती है। वहीं, जब कोई असफल होता है तो लोग उसे सहारा देने के बजाय उसका मजाक उड़ाते हैं। यह सोच न सिर्फ गलत है, बल्कि समाज को अंदर से कमजोर बनाती है। मेरा मानना है कि आलोचना जरूरी है, लेकिन वह बिना गुस्से और नफरत के होनी चाहिए।”

सोशल मीडिया को लेकर करण जौहर ने कहा, ”आज लोग सोशल मीडिया को अपनी भड़ास निकालने की जगह बना चुके हैं। निजी परेशानियां, गुस्सा और नकारात्मक सोच बिना सोचे-समझे सबके सामने रख दी जाती है। इसका असर दूसरों की सोच पर पड़ता है और माहौल और ज्यादा जहरीला हो जाता है। सोशल मीडिया नकारात्मकता का अड्डा बन गया है। इसका इस्तेमाल जिम्मेदारी के साथ होना चाहिए और इसे नफरत फैलाने का जरिया नहीं बनाना चाहिए।”

अपने पोस्ट में करण जौहर ने उन लोगों पर भी सवाल उठाए जो हर वक्त दूसरों को ज्ञान देते रहते हैं। उन्होंने कहा, ”आज हर कोई उपदेश देना चाहता है, लेकिन खुद उस पर चलने से बचता है। जो लोग दूसरों को सही रास्ता दिखाते हैं, उन्हें खुद भी वही रास्ता अपनाना चाहिए। सिर्फ बोलना काफी नहीं, व्यवहार में भी वही बात दिखनी चाहिए। हमें हर समय दयालु बने रहने की कोशिश करनी चाहिए।”

पोस्ट के दूसरे हिस्से में करण जौहर ने जजमेंटल सोच पर बात की। उन्होंने कहा, ”आज हर कोई खुद को नैतिकता का ठेकेदार समझने लगा है। लोग बिना पूरी बात जाने दूसरों पर उंगली उठा देते हैं। कौन कैसा है, हम इसका फैसला करने वाले कोई नहीं होते। दूसरों को जज करने से पहले हमें खुद के अंदर झांकना चाहिए, क्योंकि हर इंसान में कमियां होती हैं।”

पोस्ट के आखिर में करण जौहर ने कहा, ”असली शालीनता यही है कि इंसान खुद को जैसे है, वैसे अपनाए। अपनी कमियों, उलझनों और अधूरेपन के साथ खुद को स्वीकार करना सीखें।”

–आईएएनएस

‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज, संजय दत्त की फिल्म ने उठाए इतिहास और सिस्टम पर बड़े सवाल

मुंबई । आज के समय में सिनेमा समाज के मुद्दों को सामने लाने का जरिया बन चुका है, ऐसे में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो दर्शकों को सोचने पर...

अजय देवगन के बर्थडे पर रोहित शेट्टी का खास सरप्राइज, वीडियो में दिखी 30 साल पुरानी दोस्ती की झलक

मुंबई । बॉलीवुड में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो सिर्फ काम तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समय के साथ एक मजबूत दोस्ती में बदल जाते हैं। ऐसा ही एक...

‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर रिलीज, जादू-टोना, मंत्र और खतरनाक शक्तियों से भरपूर सीन ने बढ़ाया रोमांच

मुंबई । साउथ सिनेमा में लोककथाओं और इतिहास को नए अंदाज में पेश करने वाली फिल्में दर्शकों के बीच अलग पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में फैंटेसी थ्रिलर फिल्म...

मेनस्ट्रीम सिनेमा में घट रही महिलाओं की कहानियां, ओटीटी ने दिए नए मौके : भूमि पेडनेकर

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री में समय के साथ कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर बड़े बजट की फिल्मों का दबदबा बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी...

प्रिया कपूर बनाम मंधिरा कपूर केस: पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टली, अब 22 अप्रैल को अगली तारीख

नई दिल्ली । दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के परिवार से जुड़ा हाई-प्रोफाइल विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर द्वारा अपनी ननद मंधिरा...

ओटीटी पर कहानियों को मिलती है खुलकर सांस लेने की जगह : आदर्श गौरव

मुंबई । फिल्मों और वेब कंटेंट की दुनिया तेजी से बदल रही है। जहां पहले बड़े पर्दे पर ही कहानियों को सबसे ज्यादा महत्व मिलता था, वहीं अब डिजिटल प्लेटफॉर्म...

संजना पांडे लेकर आ रही हैं पारिवारिक ड्रामा ‘तुलसी विवाह’, इस दिन रिलीज होगा धमाकेदार ट्रेलर

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री संजना पांडे दर्शकों के लिए पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'तुलसी विवाह' लेकर आ रही है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज...

‘दंगल’ और ‘बाहुबली-2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार ‘धुरंधर-2’, एक हफ्ते में पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा

मुंबई । रणवीर सिंह की 'धुरंधर-2' ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है क्योंकि हर बढ़ते दिन के साथ फिल्म की कमाई का स्तर बढ़ रहा है। आज फिल्म...

दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, अभिनेता ने जताया आभार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत मंडपम में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के कार्यक्रम का आगाज हो चुका है और गुरुवार को समारोह का दूसरा दिन रहा। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में...

‘धुरंधर द रिवेंज’ का गाना ‘फिर से’ रिलीज, रणवीर सिंह ने फैंस से पूछा- ‘आप भी रोने लगे?’

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर छा चुकी है। चार दिनों में फिल्म ने पेड-प्रीव्यू को मिलाकर 761 करोड़ का आंकड़ा पार...

ईरानी फिल्ममेकर कियारोस्तामी के घर पर बमबारी, विदेश मंत्रालय का सवाल- क्या वो भी था खतरा?

तेहरान । ईरान के मशहूर और कई पुरस्कारों के विजेता रहे दिवंगत फिल्ममेकर अब्बास कियारोस्तामी का घर अमेरिका-इजरायल की बमबारी में क्षतिग्रस्त हो गया। उनके बेटे अहमद कियारोस्तामी ने मंगलवार...

विशाल जेठवा के अभिनय ने जीता दिल, मिला ‘ब्रेकआउट परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड

मुंबई । अभिनेता विशाल जेठवा ने अपने शानदार अभिनय से हर किसी को प्रभावित किया है। फिर, चाहे फिल्म 'होमबाउंड' में चंदन कुमार का किरदार हो या फिर 'मर्दानी 2'...

admin

Read Previous

यमुनाबाई वाईकर: लावणी सम्राज्ञी के सुरों पर जब बिरजू महाराज थिरके, सड़क पर नाचने से लेकर पद्मश्री अवार्ड तक का सफर किया तय

Read Next

यमन ने लगाई इमरजेंसी, सऊदी ने यूएई को बताया ‘खतरनाक’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com