यमुनाबाई वाईकर: लावणी सम्राज्ञी के सुरों पर जब बिरजू महाराज थिरके, सड़क पर नाचने से लेकर पद्मश्री अवार्ड तक का सफर किया तय

नई दिल्ली । साल 1975 के करीब दिल्ली के एक सभागार में मंच पर भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक के महान कलाकार पंडित बिरजू महाराज खड़े थे और दूसरी तरफ महाराष्ट्र से आई एक सादगी भरी महिला। जैसे ही ढोलकी की थाप पर उस महिला ने गाना शुरू किया, बिरजू महाराज मंत्रमुग्ध होकर उनके सुरों पर थिरकने लगे। यह कोई सामान्य जुगलबंदी नहीं थी, यह लोक कला और शास्त्रीय नृत्य का वह ऐतिहासिक मिलन था जिसने ‘लावणी’ को बदनाम गलियों से उठाकर सम्मान के शिखर पर बैठा दिया। वह महिला कोई और नहीं, महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लोक कलाकार और लावणी की निर्विवाद रानी यमुनाबाई वाईकर थीं।

31 दिसंबर 1915 को सतारा के एक छोटे से गांव में जन्मी यमुनाबाई का जीवन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था। कोल्हाटी समुदाय में जन्मी यमुना के हिस्से खुशियां कम और जिम्मेदारियां ज्यादा आईं। पिता शराब के आदी थे और घर में तंगहाली का डेरा था। मात्र 10 साल की उम्र में, जब बच्चे खेल-कूद में व्यस्त होते हैं, यमुना अपनी मां गीताबाई के साथ सड़कों पर गाकर और नाचकर दो वक्त की रोटी का इंतजाम कर रही थीं।

सड़कों पर मिलने वाली वह तालियां और कभी-कभी मिलने वाले ताने ही यमुनाबाई के पहले गुरु बने। यहीं से उन्हें भीड़ की नब्ज पकड़ना और कला को जीने का सलीका आया। आगे चलकर यमुनाबाई जावले दुनिया के लिए ‘यमुनाबाई वाईकर’ बन गईं।

यमुनाबाई की सबसे बड़ी उपलब्धि यह थी कि उन्होंने लावणी को केवल ‘मसालेदार मनोरंजन’ नहीं रहने दिया। उन्होंने बॉम्बे के फकीर मोहम्मद और कोल्हापुर के अख्तरभाई से हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत सीखा। नतीजा यह हुआ कि उनकी लावणी में ठुमरी की नजाकत, गजल की गहराई और तराने की रफ्तार घुल गई।

वह पेशवा काल की उस लुप्त होती ‘बैठकीची लावणी’ की आखिरी कड़ी थीं, जहां कलाकार खड़ा होकर नाचता नहीं, बल्कि बैठकर केवल अपनी आंखों और गले के इशारों से पूरे ब्रह्मांड का शृंगार और विरह बयां कर देता था। उनकी ‘यमुना-हीरा-तारा’ संगीत पार्टी का डंका पूरे महाराष्ट्र में बजता था।

यमुनाबाई केवल एक कलाकार नहीं, बल्कि एक विद्रोही भी थीं। उन्होंने उस दौर में लावणी की मर्यादा की लड़ाई लड़ी, जब इस कला को ‘अनैतिक’ माना जाता था। उन्होंने सिद्ध किया कि लावणी में ‘शृंगार’ (प्रेम) के साथ-साथ ‘निर्गुणी’ (अध्यात्म) भी है।

अपनी कला से जो धन उन्होंने कमाया, उससे अपने समुदाय के लिए घर बनवाए। 1972 के भीषण सूखे के दौरान उन्होंने जल संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाई।

उनकी सात दशक लंबी साधना का प्रतिफल उन्हें 2012 में ‘पद्म श्री’ के रूप में मिला। संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से लेकर टैगोर रत्न तक, शायद ही कोई ऐसा सम्मान बचा हो जो उन्हें न मिला हों।

102 साल की एक लंबी और गौरवशाली पारी खेलकर 15 मई 2018 को यमुनाबाई का निधन हो गया।

–आईएएनएस

कविता कौशिक ने बताया ‘कप्तान’ के लिए क्यों नहीं करनी पड़ी ज्यादा मेहनत

मुंबई । एक्शन-क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'कप्तान' ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। यह सीरीज ज्वालाबाद शहर में एसएसपी समरदीप सिंह की कहानी पर आधारित है। इसमें साकिब सलीम के...

मौत से लेकर फिल्म ‘लाडला’ तक, दिव्या भारती और श्रीदेवी के बीच हमेशा रहा एक अनजाना संयोग

मुंबई । 80 से लेकर 90 के दशक में श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की बड़ी सुपरस्टार थी और उनकी विरासत को टक्कर दे पाना किसी भी नई अभिनेत्री के बस की...

बेटे को गले लगाकर मुस्कुराते नजर आए अल्लू अर्जुन, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट तस्वीर

नई दिल्ली । दक्षिण भारत के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे अयान के जन्मदिन पर एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। अल्लू अर्जुन...

‘चुम्मा लेला राजा जी’ के रिहर्सल में अक्षरा सिंह ने बहाया पसीना, इस तरह तैयार हुआ डांस

मुंबई । भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का नया गाना 'चुम्मा लेला राजा जी' हाल ही में रिलीज हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने...

‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज, संजय दत्त की फिल्म ने उठाए इतिहास और सिस्टम पर बड़े सवाल

मुंबई । आज के समय में सिनेमा समाज के मुद्दों को सामने लाने का जरिया बन चुका है, ऐसे में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो दर्शकों को सोचने पर...

अजय देवगन के बर्थडे पर रोहित शेट्टी का खास सरप्राइज, वीडियो में दिखी 30 साल पुरानी दोस्ती की झलक

मुंबई । बॉलीवुड में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो सिर्फ काम तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समय के साथ एक मजबूत दोस्ती में बदल जाते हैं। ऐसा ही एक...

‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर रिलीज, जादू-टोना, मंत्र और खतरनाक शक्तियों से भरपूर सीन ने बढ़ाया रोमांच

मुंबई । साउथ सिनेमा में लोककथाओं और इतिहास को नए अंदाज में पेश करने वाली फिल्में दर्शकों के बीच अलग पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में फैंटेसी थ्रिलर फिल्म...

मेनस्ट्रीम सिनेमा में घट रही महिलाओं की कहानियां, ओटीटी ने दिए नए मौके : भूमि पेडनेकर

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री में समय के साथ कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर बड़े बजट की फिल्मों का दबदबा बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी...

प्रिया कपूर बनाम मंधिरा कपूर केस: पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टली, अब 22 अप्रैल को अगली तारीख

नई दिल्ली । दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के परिवार से जुड़ा हाई-प्रोफाइल विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर द्वारा अपनी ननद मंधिरा...

ओटीटी पर कहानियों को मिलती है खुलकर सांस लेने की जगह : आदर्श गौरव

मुंबई । फिल्मों और वेब कंटेंट की दुनिया तेजी से बदल रही है। जहां पहले बड़े पर्दे पर ही कहानियों को सबसे ज्यादा महत्व मिलता था, वहीं अब डिजिटल प्लेटफॉर्म...

संजना पांडे लेकर आ रही हैं पारिवारिक ड्रामा ‘तुलसी विवाह’, इस दिन रिलीज होगा धमाकेदार ट्रेलर

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री संजना पांडे दर्शकों के लिए पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'तुलसी विवाह' लेकर आ रही है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज...

‘दंगल’ और ‘बाहुबली-2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार ‘धुरंधर-2’, एक हफ्ते में पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा

मुंबई । रणवीर सिंह की 'धुरंधर-2' ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है क्योंकि हर बढ़ते दिन के साथ फिल्म की कमाई का स्तर बढ़ रहा है। आज फिल्म...

admin

Read Previous

खालिदा जिया के निधन पर राहुल गांधी ने जताया शोक, कहा- बांग्लादेश की राजनीतिक यात्रा में रही महत्वपूर्ण भूमिका

Read Next

‘सोशल मीडिया बना नकारात्मकता का अड्डा’, करण जौहर ने ट्रोलिंग करने वालों पर उठाए सवाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com