पीएम मोदी ने बिरसा की जन्मभूमि से शुरू की ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, 50 हजार करोड़ की योजनाएं देश को समर्पित

रांची । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर झारखंड के खूंटी में उनकी जन्मस्थली उलिहातू से बुधवार को 50 हजार करोड़ रुपये की योजनाएं देश को समर्पित की। उन्होंने आगामी 26 जनवरी तक चलने वाली ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ और प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी महान्याय अभियान ‘पीएम जन मन’ की शुरुआत की। पीएम ने प्रधानमंत्री किसान योजना की 15वीं किस्त की 18 हजार करोड़ रुपए की राशि भी जारी की।

रांची के बिरसा मुंडा म्यूजियम और उलिहातू में बिरसा मुंडा के गांव में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद खूंटी जिला मुख्यालय में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अगले 25 सालों के कालखंड को विकास का अमृत काल के रूप में निर्धारित किया है और इसके लिए चार अमृत स्तंभ तय किए हैं।

उन्होंने भारत की महिलाओं, किसानों-पशुपालकों, नौजवानों और मध्यम-गरीब वर्ग को चार स्तंभ बताते हुए कहा कि इन चारों को हम जितना मजबूत करेंगे, विकास की इमारत उतनी ही ऊंची होगी।

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के उद्देश्यों का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इसके जरिए हमारी सरकार मिशन मोड में देश के गांव-गांव जाएगी। हर गरीब और वंचित को सरकारी योजनाओं का लाभार्थी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम उस भारत के संकल्प के लेकर काम कर रहे हैं, जहां हर गरीब के पास मुफ्त राशन वाला कार्ड, नल से जल, पांच लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज का आयुष्मान कार्ड, गरीब के पास अपना पक्का घर, हर किसान और मजदूर को पेंशन और हर हकदार नौजवान को मुद्रा योजना का लाभ गारंटी के साथ मिले।

24 हजार करोड़ की लागत से शुरू की गई पीवीटीजी मिशन की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने 22 हजार गावों में रह रही ऐसी 75 जनजातीयों की पहचान की है, जो पिछड़ों में भी अतिपिछड़े हैं। ये आदिवासियों में भी सबसे पीछे रह गए आदिवासी हैं। इनकी संख्या लाखों में है और विलुप्त होने के कगार पर हैं। यह योजना इनकी जिंदगी में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी।

देशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की बधाई देते हुए मोदी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की संघर्ष गाथा हर देशवासी को प्रेरणा से भर देती है। तिलका मांझी, सिदो-कान्हू, नीलाबंर-पीतांबर, फूलो-झानो जैसे अनेक वीर-वीरांगनाओं ने देश का गौराव बढ़ाया है। देश का कोई ऐसा कोना नहीं है, जहां आदिवासी नायकों ने ब्रिटिश साम्राज्य से लोहा नहीं लिया। देश इनका आज भी ऋणी है। आजादी के बाद ऐसे वीर-वीरांगनाओं के साथ न्याय नहीं हुआ। अमृत महोत्सव के दौरान हमने ऐसे वीर-वीरांगनाओं को याद किया और उनकी स्मृतियों को जन-जन तक पहुंचाया।

मोदी ने वर्ष 2014 से लेकर अब तक अपनी सरकार की उपलब्धियां विस्तारपूर्वक गिनाईं। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले गांवों में स्वच्छता का दायरा 40 प्रतिशत से कम था। आज हम शत-प्रतिशत के लक्ष्य के करीब हैं। एलपीजी कनेक्शन 50-55 प्रतिशत घरों में था, 100 प्रतिशत घरों को धुएं से मुक्ति के लक्ष्य के पास है। पहले मात्र 55 प्रतिशत बच्चों को ही जीवन रक्षक टीके लग पाते थे, शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण हो रहा है। सात दशकों में 17 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों तक नल से जल की सुविधा थी। जल जीवन मिशन से आज 70 प्रतिशत तक नल का पानी पहुंच रहा है।

जनसभा को सीएम हेमंत सोरेन और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व सांसद कड़िया मुंडा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद रहे।

–आईएएनएस

इजराइल के पीएम नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी से की फोन पर बात, कई मुद्दों पर चर्चा

नई दिल्ली । इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी में निरंतर प्रगति...

जिला परिषद और पंचायत चुनावों के लिए 44,000 से अधिक कर्मियों को तैनात करेगी पंजाब पुलिस

चंडीगढ़ । पंजाब में आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के मद्देनजर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कानून-व्यवस्था की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बुधवार को कहा कि...

‘वह शौक के हिसाब से राजनीति करते हैं’, राहुल गांधी के विदेश दौरे पर उपेंद्र कुशवाहा का तंज

पटना । राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के जर्मनी दौरे पर पलटवार करते हुए कहा कि वह शौक के हिसाब से...

सीजेआई के खिलाफ ‘मोटिवेटेड’ कैंपेन पर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के 44 पूर्व जजों ने जताई कड़ी आपत्ति

नई दिल्ली । देश के 44 पूर्व सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) पर रोहिंग्या प्रवासियों से जुड़ी टिप्पणियों को लेकर चल रहे 'प्रेरित और...

राहुल गांधी इटली का चश्मा हटाएं, फिर देशभक्ति और राष्ट्रप्रथम समझेंगे : तरुण चुघ

नई दिल्ली । संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर उठाए गए सवाल पर भाजपा के राष्ट्रीय...

20 दिन बचे हैं, राहुल गांधी चेक कर लें बिहार चुनाव का सीसीटीवी फुटेज: संबित पात्रा

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान अपनी बात कही। इस पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए कहा...

अग्निशमन व्यवस्था को आधुनिक और दक्ष बनाना हमारा लक्ष्य: सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली । गोवा में नाइट क्लब में लगी आग की घटना को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) को स्पष्ट निर्देश दिए हैं...

कोलकाता में गीता पाठ के दौरान ठेले वाले की पिटाई, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

कोलकाता । ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित ‘लोखो गीता पाठ’ कार्यक्रम के दौरान एक गरीब पैटीज विक्रेता के साथ कथित तौर पर भीड़ ने मारपीट की और उसकी ठेला-गाड़ी भी...

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने संकटकाल में समर्थन के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया

नई दिल्ली । बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही, उन्होंने दोनों देशों के बीच लंबे...

भारत को अपने विकास का रास्ता खुद निर्धारित करना होगा, बाहरी दबावों का विरोध करें : गौतम अदाणी

नई दिल्ली । भारत को अपने विकास का रास्ता स्वयं निर्धारित करना होगा और बाहरी दबावों का विरोध करना होगा। यह बयान मंगलवार को अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी...

इंडिगो द्वारा एफडीटीएल मानकों का पालन न करने से उत्पन्न हुआ संकट: चंद्रबाबू नायडू

अमरावती । आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को कहा कि इंडिगो एयरलाइन द्वारा फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल) नियमों का पालन न करने के कारण देशभर...

सिंहावलोकन 2025 : इनकम टैक्स में छूट, जीएसटी सुधार जैसे फैसलों से आम आदमी को बचत करने में मिली मदद

नई दिल्ली । केंद्र सरकार की ओर से इस साल आम आदमी पर टैक्स का बोझ कम करने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं। इसमें इनकम टैक्स में...

admin

Read Previous

जरांगे-पाटिल ने फिर से ‘मराठा’ ताकत दिखाई, राज्‍य का नौ दिवसीय दौरा शुरू किया

Read Next

हमें अपनी भारतीय टीम के कौशल और दृढ़ संकल्प पर पूरा भरोसा है : हरमनप्रीत कौर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com