‘कांग्रेस को परिणाम भुगतने होंगे’, पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारों पर बोले भाजपा सांसद

नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आने वाले समय में परिणाम भुगतने होंगे। देश की जनता उन्हें फिर से सबक सिखाएगी।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हताशा में कांग्रेस भद्दी गालियां देने पर उतर आई है। देश की जनता इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा, “अगर कांग्रेस गालियां देती है, तो मुझे कहना होगा कि लोगों ने पहले ही कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक कब्र खोद दी है। पूरी कांग्रेस पार्टी कब्र में जाने वाली है।”

भाजपा के सांसद अरुण गोविल ने भी पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस समर्थकों के आपत्तिजनक नारों की निंदा की। उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी किसी चीज को फेस नहीं करना चाहती है। जैसे कोई भागते-भागते गाली देते हुए जाता है, आज कांग्रेस की वही स्थिति है। लेकिन यह अच्छा नहीं है। जिस तरह के नारे लगाए, उनकी निंदा की जानी चाहिए।”

सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि जब कोई हताश होता है तो इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करता है। पिछले दिनों संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वक्तव्य के बाद पूरा विपक्ष वॉकआउट कर चुका था। इसके बाद आपत्तिजनक नारों का इस्तेमाल किया गया।

उन्होंने कहा कि आज के समय प्रधानमंत्री मोदी के जैसी साख पूरी दुनिया में किसी की नहीं है। उनके खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करना बिल्कुल गलत है और मैं इसकी निंदा करता हूं। अगर वे ऐसी भाषा का इस्तेमाल करते रहे, तो जनता उन्हें एक बार फिर सबक सिखाएगी।

सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि यह विपक्षी पार्टी की हताशा का परिचायक है। लोकतंत्र में इस तरह की बातें किसी को शोभा नहीं देती हैं। पूरी रैली में ‘वोट चोरी’ के नारे लगाए गए। देश की जनता देख रही है कि कैसे विपक्षी दल अपनी कमजोरियों को छिपाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रहे हैं। आने वाले समय में विपक्षी दलों को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

‘इतिहास की अपने फायदे के हिसाब से व्याख्या करना गलत’, अबू आजमी को भाजपा प्रवक्ता का जवाब

Read Next

फरीदाबाद में तेज रफ्तार कार की कंटेनर से टक्कर, दो की मौत, एयर बैग भी नहीं बचा पाए जान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com