नई जिम्मेदारी पर संजय सरावगी ने केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार, बोले- सरकार और संगठन में बेहतर समन्वय बनाएंगे

पटना । दरभंगा के विधायक संजय सरावगी को बिहार भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद संजय सरावगी ने कहा कि वे पार्टी को मां के समान मानते हैं और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी कैसे आगे बढ़े, इस दिशा में ईमानदारी से काम किया जाएगा। बिहार भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी दी है, उस जिम्मेदारी को पूरा करने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने विश्वास के साथ कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संगठन को सशक्त करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का खासतौर पर आभार जताते हुए कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि एक छोटा सा कार्यकर्ता भी संगठन के ऊंचे स्तर तक पहुंच सकता है।

उन्होंने कहा कि बिहार भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित बिहार बनाने के संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान देने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है कि विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत मिली और एनडीए की सरकार बनी। इस कारण सरकार और संगठन में बेहतर समन्वय बने, इसका ईमानदारीपूर्वक कार्य किया जाएगा।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दरभंगा के विधायक संजय सरावगी को बिहार भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने सोमवार को इसकी घोषणा की। राष्ट्रीय महासचिव ने नियुक्ति पत्र में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संजय सरावगी, विधायक, को भाजपा बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने आगे कहा कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

–आईएएनएस

पश्चिम बंगाल में बन रही भाजपा सरकार, विपक्ष लगा रहा ईवीएम पर आरोप: गौरव भाटिया

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में मतगणना के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भाजपा सरकार बनने का दावा किया है।...

पश्चिम बंगाल : शुरुआती रुझानों पर महिलाओं ने जताई खुशी, पीएम मोदी की तारीफ

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है। भाजपा को पूरा विश्वास है कि वह इस बार प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी और टीएमसी का...

कर्नाटक: श्रींगेरी में डाक मतपत्रों की पुनर्गणना के बाद भाजपा के डी.एन. जीवराज विजयी, बोले- ‘सत्य की जीत’

बेंगलुरु । कर्नाटक के श्रींगेरी विधानसभा क्षेत्र में डाक मतपत्रों की पुनर्गणना के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार डी. एन. जीवराज ने कांग्रेस के मौजूदा विधायक टी. डी....

सीपीआईएम नेता भट्टाचार्य का टीएमसी पर तीखा हमला, बैठक को बताया ‘गुंडों का मनोबल बढ़ाने का नाटक’

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दोबारा मतदान और संबंधित मुद्दों पर सीपीआई(एम) नेता एवं वरिष्ठ वकील बिकाश रंजन भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है। दोबारा...

ईरान ने जासूसी मामले में दो लोगों को फांसी पर लटकाया, मोसाद को पहुंचाते थे जानकारी

तेहरान । ईरान ने शनिवार को इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' के लिए जासूसी करने वाले दो लोगों को फांसी दे दी। यह जानकारी ईरानी न्यायपालिका की मिजान समाचार एजेंसी...

मध्य प्रदेश रोजगार सृजन में देश का अग्रणी राज्य, सीएम के प्रयासों को मिला सुखद परिणाम

भोपाल । मध्य प्रदेश रोजगार सृजन में इन्वेस्ट इंडिया के आंकड़ों में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। यह जानकारी भारत सरकार द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी में सामने आई...

महाराष्ट्र: अमरावती में 2 करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अमरावती । अमरावती शहर पुलिस आयुक्तालय ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ 3 लाख 75 हजार रुपए का जब्त माल शनिवार को नागपुर जाकर...

‘पंजाब को नशामुक्त बनाने का दावा करने वाले’: भाजपा और कांग्रेस ने सीएम भगवंत मान पर हमला बोला

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधानसभा में नशे में दिखने के आरोपों के बाद तीखा हमला किया।...

भगवंत मान पर नशे में विधानसभा पहुंचने के आरोप, स्वाति मालीवाल ने की बर्खास्‍त करने की मांग

नई दिल्ली । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शुक्रवार को विधानसभा सत्र में नशे की हालत में शामिल होने के आरोपों को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है।...

आईआईटी-दिल्ली में प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत 4 पदों पर भर्ती, 12 मई तक करें आवेदन

नई दिल्ली । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-दिल्ली) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। आईआईटी-दिल्ली ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत कुल 4 पदों...

नतीजों से पहले ममता बनर्जी घबराई हुई हैं: भाजपा

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के स्ट्रॉन्ग रूम दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उन पर तीखा हमला बोला है।...

बंगाल में दो-तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है: सुकांत मजूमदार

कोलकाता । केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को दावा किया कि बंगाल में दो-तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है। जो बंगाल से...

admin

Read Previous

‘ये किस तरह की राजनीति है’, पीएम मोदी के खिलाफ विवादित नारेबाजी का कंगना ने किया कड़ा विरोध

Read Next

टी20 सीरीज: साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी 2 मुकाबलों से अक्षर पटेल बाहर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com