जवाहर नवोदय विद्यालय: 11 हजार परीक्षा केंद्र, 24 लाख छात्र देंगे परीक्षा

नई दिल्ली: कोरोना की दूसरी लहर के बाद, अब केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय स्कूल प्रवेश से जुड़ी एक बड़ी परीक्षा कराने की तैयारी में है। यह परीक्षा देश भर के जवाहर नवोदय विद्यालयों में चयन के लिए आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 24 लाख से अधिक छात्र भाग लेंगे। कोरोना लहर के बाद यह एकमात्र परीक्षा है जो देशभर के 11 हजार से अधिक परीक्षा केंद्रों पर ली जाएगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस विषय में जानकारी साझा करते हुए बताया कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जवाहर नवोदय विद्यालयों में सत्र 2021-22 के लिए कक्षा छह में प्रवेश के लिए छात्रों का चयन किया जाएगा। इसके लिए जवाहर नवोदय विद्यालय 11 अगस्त को चयन परीक्षा लेगा। यह परीक्षा कोविड19 से संबंधित सभी सुरक्षा सावधानियों और प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। 47,320 उम्मीदवारों के चयन के लिए 11,182 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। चयन परीक्षा के लिए 2,41,7009 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है।

इससे पहले देशभर में मंगलवार से जेईई मेंस की परीक्षाओं का तीसरा सत्र शुरू हो गया। यह परीक्षाएं 20 जुलाई से प्रारंभ होकर 27 जुलाई तक चलेंगी। इस दौरान 7 लाख 9529 छात्र यह परीक्षा देंगे। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक कोरोना को देखते हुए इस बार 334 शहरों में यह परीक्षाएं करवाई जा रही हैं, जबकि पहले यह परीक्षाएं 232 शहरों में आयोजित की जानी थी।

गौरतलब है कि स्कूलों को फिर से खोलने के लिए राज्य सरकारें स्कूल प्रबंधनों के परामर्श के आधार पर फैसला ले सकती हैं। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के बाद, ग्रेडेड तरीके से स्कूलों को फिर से खोलने के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। इसके लिए राज्य सरकार संबंधित स्कूल प्रबंधनों के परामर्श से स्थिति के आकलन के आधार पर निर्णय ले सकती हैं।

शिक्षा मंत्रालय ने तदनुसार, विभाग ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शारीरिक, सामाजिक दूरी के साथ स्कूलों को फिर से खोलने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया और दिशानिर्देश तैयार और प्रसारित किए हैं। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लोकसभा में दी।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

editors

Read Previous

‘तूफान मेल’ ने यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में जीत हासिल की

Read Next

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी कला को कम महत्व दिया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com