वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

नई दिल्ली , 17 अक्टूबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज यहां हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री वहीदा रहमान कोभारतीय फिल्म जगत में उनके बहुमूल्य अवदान के लिएदादा साहब फ़िल्म पुरस्कार से सम्मानित किया ।
श्रीमती मुर्मू ने विज्ञान भवन में69वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह में यह सर्वोच्च पुरस्कार प्रदान किया।
85 वर्षीय वहीदा रहमान ने जब यह पुरस्कार ग्रहण किया तो हाल तालियों की गड़गड़ाहट से भर गया और पूरे सभागार में सभी लोगों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया।जब उनका नाम पुकारा गया तब भी सभी लोग सभागार में खड़े होकर तालियां बजाते रहे।
पुरस्कार ग्रहण करते हुए वहीदा रहमान भावुक सी हो गईं और उन्होंने अपने फिल्मी सफर को याद किया तथा उन्होंने कहा कि वह इस पुरस्कार को पूरी फिल्म इंडस्ट्री को शेयर करती हूं क्योंकि कोई फ़िल्म एक व्यक्ति नहीं बनता।मेरी फिल्मों में सफलता का श्रेय निर्माता निर्देशक संवाद लेखक गीतकार संगीतकार को ही नहीं बल्कि मेकअप आर्टिस्ट और ड्रेस डिज़ाइनर को भी जाता है।
उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार ग्रहण करते हुए वह न खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहीं हूँ बल्कि बहुत विनम्र भाव से इसे प्राप्त कर रही हूं।उन्होंने कहा कि वह एक अच्छा मनुष्य होना चाहती हैं।

इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने भी वहीदा रहमान को विशेष बधाई दी और कहा कि वहीदा जी ने अपनी फिल्मों से लोगों को न केवल प्रेरित किया है बल्किअपने किरदार और अभिनय से स्त्रियों का सशक्तिकरण किया है।
सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी वहीदा जी के फिल्मों में योगदान को रेखांकित किया।सूचना प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा ने समारोह के प्रारंभ में स्वागत भाषण में वहीदा रहमान के फिल्मी सफर का उल्लेख करते हुए उनकी कई फिल्मों को याद किया।
समारोह में वहीदा रहमान के फिल्मी सफर पर एक लघु फ़िल्म भी दिखाई गई जिसमें सीआईडी प्यासा चौदहवीं का चांद जैसी फिल्मों के दृश्य दिखाए गए।उस फिल्म में आशा पारेख और चिरंजीवी के वहीदा जी के बारे में विचारों को भी फिल्माया गया था।

3फरवरी 1938 को आंध्रप्रदेश में जन्मीश्रीमती वहीदा को यह पुरस्कार दिया गया तो सभागार में बैठे लोगों को कालजयी” गाइड” फ़िल्म की “रोजी” और तीसरी कसम की “हीराबाई” की बहुत याद आयी जिसका किरदार वहीदा रहमान ने निभाई थी।
वहीदा रहमान ने 1956 में सीआईडी फ़िल्म से हिंदी फिल्मों में प्रवेश किया था। उन्हें पद्मविभूषण सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

— इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

रोहित शर्मा एक ‘आदर्श कप्तान’ हैं : रिकी पोंटिंग

Read Next

गाजा में अभी तक कोई सीजफायर नहीं हुआ : इजरायली सेना

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com