रियासी में ‘विकसित भारत-जी राम जी’ के फैसले से उत्साह, लोगों ने कहा- रोजगार बढ़ने की उम्मीद

रियासी । मनरेगा का नाम बदलकर ‘विकसित भारत-जी राम जी’ करने और काम के दिन 100 से बढ़ाकर 125 करने के सरकार के फैसले का जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि यह कदम न सिर्फ उनके लिए रोजगार बढ़ाने वाला है, बल्कि देश के विकास की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

स्थानीय निवासी अभी शर्मा बताते हैं कि पहले मनरेगा में सिर्फ 100 दिन का काम मिलता था, जिससे आम आदमी की आमदनी सीमित रहती थी। अब काम के दिनों को बढ़ाकर 125 कर दिया गया है, यानी 25 दिन और मिलने से उनकी आमदनी बढ़ जाएगी। शर्मा ने कहा कि यह एक बहुत ही अच्छा कदम है और इस फैसले के लिए वह भारत सरकार का धन्यवाद करते हैं। उनका कहना है कि सरकार ऐसे ही कदम आगे भी उठाती रहे ताकि आम जनता को फायदा मिलता रहे।

एक और स्थानीय निवासी रोमेल सिंह ने बताया कि मोदी सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर ‘जी राम जी’ कर दिया, जो उनकी संस्कृति और धर्म की पहचान को भी बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा श्रमिकों को हुआ है क्योंकि अब उन्हें 125 दिन का रोजगार मिलेगा। साथ ही, यह फैसला विकसित भारत की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। रोमेल सिंह ने बताया कि सरकार ने इस योजना में दैनिक मजदूरी और व्यक्तिगत विकास पर भी ध्यान दिया है, जिससे काम करने वालों की आमदनी और जीवन स्तर में सुधार होगा।

रोमेल सिंह ने यह भी कहा कि राम का नाम हमारी सभ्यता और संस्कृति से जुड़ा हुआ है और इस नामकरण से देश की पहचान और मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्श को भी सम्मान मिला है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस फैसले से हर धर्म और वर्ग के लोग समान अधिकार के साथ इसका लाभ उठा सकते हैं। उनका कहना है कि यह कदम न केवल रोजगार बढ़ाने वाला है, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी देता है कि सरकार गरीब और मजदूरों के हित के लिए गंभीर है।

वहीं, कटरा के रहने वाले सुद्रेश सिंह ने कहा कि वह मनरेगा का नाम बदलकर ‘जी राम जी’ करने के लिए मोदी सरकार को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि इस फैसले का एक बड़ा पॉजिटिव पॉइंट यह है कि रोजगार गारंटी, जो पहले 100 दिनों तक सीमित थी, अब बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है।

स्थानीय लोग इस फैसले से बहुत उत्साहित हैं। उनका कहना है कि अब उन्हें ज्यादा दिन काम करने का मौका मिलेगा और आमदनी भी बढ़ेगी, जिससे उनके परिवार की जरूरतें पूरी होंगी। साथ ही, यह योजना उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में राहत और सुरक्षा का एहसास भी दिलाएगी।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

भारतीय टीम के पूर्व फिजियो पैट्रिक फरहार्ट एलएसजी के साइंस और मेडिसिन के ग्लोबल हेड बने

Read Next

दिल्ली: निजी स्कूल फीस निर्धारण में पारदर्शिता की नई व्यवस्था, दो समितियों के गठन से लागू हुआ कानून

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com