जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रथ यात्रा के दौरान 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा केरल में ओणम त्योहार के लिए भी 100 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के साथ मिलकर ओडिशा के पुरी शहर में भगवान जगन्नाथ की आगामी रथ यात्रा के लिए भारतीय रेलवे की तैयारियों का जायजा लिया।

अश्विनी वैष्णव ने भीड़ प्रबंधन, यात्रियों की आवाजाही और ऑपरेशनल तैयारियों सहित रेलवे की व्यवस्थाओं का समग्र मूल्यांकन किया। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन ने उन्हें त्योहार के सुचारू संचालन के लिए की गई एकीकृत व्यवस्थाओं और विस्तृत ऑपरेशनल योजना के बारे में जानकारी दी।

सीएम माझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ पवित्र शहर पुरी में नई ‘पुरी-कोरापुट-पुरी’ ट्रेन का उद्घाटन किया, जो श्रीक्षेत्र को शबर श्रीक्षेत्र से सीधे जोड़ती है। तटीय, पश्चिमी और दक्षिणी ओडिशा को जोड़ने वाली यह नई ट्रेन जगन्नाथ भक्तों के लिए एक अनूठा उपहार है। इस शुभ अवसर पर भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए रेलवे की तैयारियों की समीक्षा भी की गई। यात्रा में लाखों भक्तों की सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के लिए, भारतीय रेलवे ने सैकड़ों विशेष ट्रेनें चलाने, बड़े होल्डिंग एरिया, खान-पान और अतिरिक्त टिकट काउंटर जैसी अपनी सेवाओं को मजबूत किया है।

उन्होंने आगे लिखा कि पीएम मोदी के के नेतृत्व में राज्य में सालाना रेलवे बजट में काफी बढ़ोतरी हुई है और इंफ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व बदलाव हो रहा है। ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत, पुरी रेलवे स्टेशन को भी उसकी सांस्कृतिक भव्यता को ध्यान में रखते हुए विश्व-स्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रभु के आशीर्वाद से, यह सर्वांगीण विकास और राज्य के सभी जिलों तक रेल कनेक्टिविटी हमें एक समृद्ध ओडिशा और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में और आगे ले जाएगी।

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने एक्स पोस्ट में लिखा कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में निर्माणाधीन पुरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में चल रहे विभिन्न विकास एवं आधुनिकीकरण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराने, स्टेशन की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने तथा महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की पावन रथयात्रा सहित वर्षभर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया गया।

पात्रा ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए 300 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है, ताकि देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा ज्यादा सुविधाजनक और आसान हो सके।

पुरी-कोरापुट एक्सप्रेस का जिक्र करते हुए भाजपा सांसद ने लिखा कि तटीय इलाकों को पहाड़ी क्षेत्रों से जोड़ने वाली इस नई रेल सेवा की शुरुआत से ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। पर्यटन, व्यापार, कारोबार और परिवहन को नई गति देने के साथ-साथ, इसके राज्य के समग्र विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

केरल पीएससी में मूल्यांकन की गड़बड़ी से राजनीतिक हंगामा, मंत्री ने उच्च-स्तरीय जांच की मांग की

तिरुवनंतपुरम । केरल लोक सेवा आयोग (केपीएससी) में मूल्यांकन की एक बड़ी चूक ने राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया है। इससे राज्य योजना बोर्ड में वरिष्ठ पदों के लिए...

admin

Read Previous

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

Read Next

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com