भारतीय टीम के पूर्व फिजियो पैट्रिक फरहार्ट एलएसजी के साइंस और मेडिसिन के ग्लोबल हेड बने

नई दिल्ली । भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व फिजियो पैट्रिक फरहार्ट लखनऊ सुपर जायंट्स में साइंस और मेडिसिन के ग्लोबल हेड बनाए गए हैं।

आईएएनएस के साथ बातचीत में एलएसजी के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। एलएसजी के अलावा, फरहार्ट इस फ्रेंचाइजी की अन्य टीमों, साउथ अफ्रीका टी20 लीग की डरबन सुपर जायंट्स और द हंड्रेड के मैनचेस्टर ओरिजिनल्स का भी काम देखेंगे। उनका काम साउथ अफ्रीका टी20 लीग में डरबन सुपर जायंट्स के साथ शुरू होगा।

फरहार्ट ने अपने लिंक्डइन अकाउंट पर लिखा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं आरपीएसजी स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में मेडिसिन और साइंस के ग्लोबल हेड के तौर पर एक नई पारी शुरू कर रहा हूं।”

उन्होंने लिखा, “इस रोल का मकसद आरपीएसजी स्पोर्ट टीमों से जुड़े स्पोर्ट्स मेडिसिन और स्पोर्ट्स साइंस स्टाफ के लिए एथलीट परफॉर्मेंस, हेल्थ, चोट की रोकथाम, चोट के रिहैबिलिटेशन, कंटिन्यूइंग प्रोफेशनल डेवलपमेंट और साइंटिफिक इनोवेशन में वर्ल्ड क्लास स्टैंडर्ड बनाना और उसे मेंटेन रखना है। इसमें लखनऊ सुपर जायंट्स (आईपीएल), मैनचेस्टर ओरिजिनल्स (द हंड्रेड), डरबन सुपर जायंट्स (एसए20) और मोहन बागान एसजी (आईएसएल) शामिल हैं।”

फरहार्ट पिछले 20 साल से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने बिग बैश में सिडनी सिक्सर्स और इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के लिए भी टीम के फिजियो के तौर पर काम किया है।

इसके अलावा, फरहार्ट ने न्यू साउथ वेल्स, हैम्पशायर और ऑस्ट्रेलिया के लिए परफॉर्मेंस निदेशक के तौर पर भी काम किया है। क्रिकेट के अलावा ऑस्ट्रेलिया में रग्बी और फुटबॉल टीमों के साथ भी वे काम कर चुके हैं। पैट्रिक हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के साथ उनके लीड फिजियो के तौर पर थे। इंडियन मेन्स टीम के साथ उनका कार्यकाल खत्म होने के बाद, वह 2019 में तीन साल के लिए फ्रेंचाइजी में शामिल हुए थे।

–आईएएनएस

पीवी सिंधु: माता-पिता से मिली प्रेरणा, 8 साल की उम्र में थामा रैकेट, दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतकर रचा इतिहास

नई दिल्ली । भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को बचपन से ही खेल की दुनिया में कदम जमाने के लिए एक शानदार माहौल मिला। सिंधु के माता-पिता खुद...

सूर्यवंशी पर दबाव न बनाएं, वह भारत के लिए कमाल करेगा: चमिंडा वास

हैदराबाद । श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने कहा है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी में एक सफल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने के सभी गुण हैं। उन्होंने कहा...

महिला टी20 विश्व कप: सातवीं बार चैंपियन बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया को पलटना होगा इतिहास, घर में ‘अजेय’ रहा है इग्लैंड

नई दिल्ली । इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया को सातवीं...

एसोसिएट टीमें ‘फुल मेंबर’ देशों के खिलाफ अधिक प्रतिस्पर्धी होती जा रही हैं: मैक्सवेल

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के मुताबिक, क्रिकेट की दिग्गज टीमों और उभरते हुए देशों के बीच का अंतर तेजी से कम हो रहा है। मैक्सवेल ने कहा...

‘यह टीम सच में इसकी हकदार है,’ मेक्सिको के ‘राउंड ऑफ 16’ में पहुंचने से कोच एगुइरे खुश

मेक्सिको सिटी । मेक्सिको ने बुधवार (भारतीय समय के अनुसार) को इक्वाडोर के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करते हुए राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली है। मैनेजर जेवियर एगुइरे...

एलए ओलंपिक गेम्स में छाएगा क्रिकेट, 6-6 टीमें लेंगी हिस्सा, समझिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया

नई दिल्ली |। 128 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी)...

विंबलडन: प्राइज मनी विवाद पर अस्थायी समझौता, खिलाड़ियों ने मीडिया के साथ विरोध प्रदर्शन रोका

नई दिल्ली । विंबलडन आयोजकों और दुनिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों के बीच एक अस्थायी समझौता हो गया है, जिससे इस साल की चैंपियनशिप के दौरान मीडिया की सामान्य गतिविधियां...

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास का ऐलान किया

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट के बीच अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का ऐलान कर दिया। यह घोषणा एक मुश्किल हफ्ते के...

नाइट क्लब विवाद: स्टोक्स और एटकिंसन को बड़ी राहत, अब नहीं होगी और कार्रवाई

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ अब कोई और कार्रवाई नहीं की जाएगी। क्रिकेट रेगुलेटर ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते...

दूसरी बार ‘आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुने गए मुशफिकुर रहीम

दुबई । बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को मई 2026 के लिए 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है। मुशफिकुर ने अपने ही देश के साथी खिलाड़ी...

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

admin

Read Previous

बिहार ने रचा इतिहास, लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बनाया

Read Next

रियासी में ‘विकसित भारत-जी राम जी’ के फैसले से उत्साह, लोगों ने कहा- रोजगार बढ़ने की उम्मीद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com