पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का प्रयोग भी किया। कई मारे भी गए। बिगड़े माहौल के बीच ही जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) के नेता शौकत नवाज मीर को गिरफ्तार कर लिया गया। कमेटी ने कहा है कि गिरफ्तारी से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और अधिक मजबूत होगा।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार को पीओके के धीरकोट क्षेत्र में शौकत नवाज मीर को पाकिस्तानी अधिकारियों ने हिरासत में लिया। बाद में मुजफ्फराबाद के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि प्रमुख पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून को की है।

पीओके में हालात पहले से ही तनावपूर्ण बने हुए हैं, जहां प्रदर्शनकारी अपनी “वैध मांगों” को लेकर धरना जारी रखे हुए हैं। इसी बीच सरकार द्वारा जेएएसी पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।

जेएएसी ने आरोप लगाया कि मीर को धरना स्थल तक पहुंचने से पहले ही एक संयुक्त अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया, जिसमें खुफिया एजेंसियां, पुलिस और अन्य सुरक्षा इकाइयां शामिल थीं।

संगठन ने कहा, “यदि शौकत नवाज मीर धरना स्थल पर पहुंच जाते तो आंदोलन को और अधिक जनसमर्थन मिलता और लोगों का उत्साह बढ़ता। हालांकि, जेएएसी ने यह भी कहा कि यह आंदोलन किसी एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं है और यह पूरे जनता का आंदोलन है।”

जेएएसी ने दावा किया कि मीर की गिरफ्तारी के बावजूद आंदोलन जारी रहेगा और यह पहले से अधिक मजबूत होकर उभरेगा। संगठन ने कहा कि गिरफ्तारियां इस आंदोलन को दबा नहीं सकतीं।

इस बीच, एक अन्य बयान में जेएएसी ने बताया कि उसके एक अन्य सदस्य सैब जावेद को भी गिरफ्तार किया गया है। संगठन ने दोनों नेताओं को “जनता के अधिकारों, न्याय और बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष करने वाला” बताया।

इसी बीच बलूच नेशनल मूवमेंट (बीएनएम) अध्यक्ष नसीम बलोच ने भी शौकत नवाज मीर की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए पाकिस्तान पर “दमन, गिरफ्तारी और भय की राजनीति” करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने एक्स पोस्ट में आगे कहा, “लेकिन कब्जे वाले क्षेत्रों को भय से नहीं जीता जा सकता और उत्पीड़ित राष्ट्र को सलाखों के पीछे डालकर नहीं दबाया जा सकता।”

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

केरल पीएससी में मूल्यांकन की गड़बड़ी से राजनीतिक हंगामा, मंत्री ने उच्च-स्तरीय जांच की मांग की

तिरुवनंतपुरम । केरल लोक सेवा आयोग (केपीएससी) में मूल्यांकन की एक बड़ी चूक ने राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया है। इससे राज्य योजना बोर्ड में वरिष्ठ पदों के लिए...

admin

Read Previous

‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ से वेनेजुएला के भूकंप पीड़ितों को राहत, भावुक महिला बोलीं- हिंदुस्तानी दोस्तों, मुश्किल समय में आपका साथ यादगार

Read Next

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com