परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की जोड़ी देखने को मिल रही है।

‘नाची जावे’ को लेकर परमिश वर्मा ने कहा, ”यह गाना सिर्फ सुनने के लिए नहीं है, बल्कि इसे महसूस करने और इसके साथ मूव करने के लिए बनाया गया है। इस ट्रैक की सबसे बड़ी खासियत इसकी एनर्जी है, जो तुरंत मूड को बदल देती है। पैराडॉक्स के साथ काम करना मेरे लिए एक बेहद शानदार अनुभव रहा। हम दोनों का उद्देश्य एक ऐसा गाना बनाना था जो नया भी हो और लोगों के दिल को तुरंत जोड़ सके। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस गाने को उतना ही एन्जॉय करेंगे, जितना हमने इसे बनाते समय किया।”

वहीं पैराडॉक्स ने भी इस गाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ”’नाची जावे’ सिर्फ एक म्यूजिक ट्रैक नहीं, बल्कि एक अनुभव है। यह गाना आत्मविश्वास, एनर्जी और जश्न की भावना को दर्शाता है। इस गाने को लिखने, कंपोज करने और परफॉर्म करने की पूरी प्रक्रिया मेरे लिए बेहद खास रही, और परमिश वर्मा के साथ काम करने से यह अनुभव और भी यादगार बन गया। मुझे इस बात की उत्सुकता है कि लोग इस गाने को कैसे अपनाते हैं।”

इस गाने से जुड़ी कंपनी टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर कुमार एस. तौरानी ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, ”हमारी कंपनी हमेशा नए और फ्रेश कंटेंट की तलाश में रहती है, और ‘नाची जावे’ उसी सोच का हिस्सा है। इस ट्रैक में आधुनिक म्यूजिक, डांसेबल बीट्स और एक ताजगी भरा अंदाज है, जो इसे आज के दर्शकों के लिए बेहद आकर्षक बनाता है। हमें विश्वास है कि यह गाना लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय होगा और पार्टी प्लेलिस्ट में अपनी जगह बना लेगा।”

बता दें कि गाने को पैराडॉक्स और लाडी चहल ने लिखा और कंपोज किया है। सभी बड़े प्लेटफॉर्म और यूट्यूब पर स्ट्रीम हो रहा है।

–आईएएनएस

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

विराट कर्ण ने बताया ‘नागाबंधम’ की शूटिंग का एक्सपीरियंस, बोले-भगवान शिव की कृपा से निभा पाया नागासाधु का किरदार

चेन्नई । निर्देशक अभिषेक नामा की बहुप्रतीक्षित पौराणिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'नागबंधन: द सीक्रेट ट्रेजर' इन दिनों लोगों का काफी ध्यान खींच रही है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे...

admin

Read Previous

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

Read Next

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com