पीएम मोदी और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा ने की द्विपक्षीय बैठक, एस जयशंकर भी रहे मौजूद

जोहान्सबर्ग । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जोहान्सबर्ग में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

इस बैठक के दौरान भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) सुधाकर दलेला और दूसरे अधिकारी भी मौजूद रहे। दोनों देशों के बीच हुई इस बैठक को लेकर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से पोस्ट साझा की गई।

राष्ट्रपति रामफोसा और पीएम मोदी के बीच हुई इस बैठक में न सिर्फ मौजूदा द्विपक्षीय संबंधों के स्टेटस पर बात हुई, बल्कि सुरक्षा को लेकर आपसी सहयोग और लोगों से लोगों की कनेक्टिविटी जैसे अन्य क्षेत्रों में सहयोग पर भी बात हुई।

बैठक की वीडियो के साथ पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “जी20 में रामाफोसा की द्विपक्षीय बैठक। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा द्वारा होस्ट किए गए जी20 समिट के मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक कर रहे हैं।”

बता दें, पीएम मोदी शनिवार को दक्षिण अफ्रीका पहुंचे। इस दौरान उनका जोहान्सबर्ग के नैसरेक में राष्ट्रपति रामफोसा ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी ने जोहान्सबर्ग में जी20 लीडर्स समिट के पहले दिन के दोनों सेशन को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मजबूत वैश्विक सहयोग, डिजास्टर रेजिलिएंस, और सस्टेनेबल डेवलपमेंट की जरूरत पर जोर दिया।

वहीं अपने दो सेशन का अनुभव साझा करते हुए पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “जोहान्सबर्ग में कल जी20 समिट की कार्यवाही अच्छी रही। मैंने दो सेशन में हिस्सा लिया और खास मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। दुनिया के कई नेताओं के साथ अच्छी बैठक भी हुईं।”

जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल नेताओं ने शनिवार को जी20 सम्मेलन में डिजास्टर रेजिलिएंस, डेब्ट सस्टेनेबिलिटी, एनर्जी ट्रांजिशन, और जरूरी मिनरल्स पर सहमति बनाई। इसके साथ ही सभी नेताओं ने जी जी20 साउथ अफ्रीका समिट के घोषणापत्र पर सहमति जताई।

डिक्लेरेशन को समिट के शुरू होने पर अपनाया गया। बता दें, इस बैठक का आयोजन दो दिवसीय है। आज रविवार को इस समिट का दूसरा दिन है। जी20 का आयोजन जोहान्सबर्ग में एकजुटता, समानता और सस्टेनेबिलिटी थीम पर हो रहा है।

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, घोषणापत्र में चेतावनी दी गई है कि लगातार और तेजी से आ रही आपदाएं विकास को कमजोर कर रही हैं। इसकी वजह से रिस्पॉन्स सिस्टम पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ रहा है।

जी20 में शामिल नेताओं ने कहा कि आपदाएं सतत विकास की तरफ तरक्की में रुकावट डालती हैं और देश की क्षमताओं और इंटरनेशनल सिस्टम की रिस्पॉन्स करने की क्षमता, दोनों पर दबाव डालती हैं।

इन नेताओं ने लोगों पर केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। खासतौर से कमजोर छोटे द्वीपीय विकासशील देशों और सबसे कम विकसित देशों के लिए मजबूत आपदा प्रतिरोधक क्षमता और प्रतिक्रिया की आवश्यकता पर जोर दिया।

बैठक के दौरान एनर्जी एक्सेस और ट्रांजिशन पर भी खास बातचीत हुई। घोषणापत्र में उन असमानताओं पर जोर दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि 600 मिलियन से ज्यादा अफ्रीकियों के पास बिजली नहीं है।

–आईएएनएस

यूसीसी मुसलमानों के खिलाफ, मेरा एआईएमपीएलबी को समर्थन: मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी

बरेली । उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड का ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) विरोध कर रहा है। इस पर मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने शनिवार को अपनी प्रतिक्रिया देते...

उर्जा के भंडारण की व्यवस्था पर हमें और सोचना पड़ेगा: बाबा रामदेव

नई दिल्ली । योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध से उर्जा संकट पैदा हो गया है। पहले अकाल पड़ने की आशंका में...

अमेरिकी बजट प्रस्ताव में आया बड़ा बदलाव, घरेलू खर्च में की कटौती और रक्षा खर्च में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित वित्तीय वर्ष 2027 के बजट में घरेलू कार्यक्रमों में बड़ी कटौती देखने को मिल रहा है। प्रस्तावित बजट में फेडरल एजेंसियों...

पश्चिम बंगाल चुनाव : 4,660 नए सहायक पोलिंग स्टेशन को मंजूरी, मतदाताओं को लंबी लाइन से मिलेगा छुटकारा

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने राज्य...

पश्चिम बंगाल का मालदा बांग्लादेशी घुसपैठ का गढ़ : दिलीप जायसवाल

अररिया । बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने पश्चिम बंगाल के मालदा की घटना को लेकर टीएमसी सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मालदा बांग्लादेशी घुसपैठ का...

अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर देश के लिए बना मॉडल: उमर अहमद इलियासी

श्रीनगर । ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी ने शुक्रवार को कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में इतने बदलाव आए हैं कि यह...

‘बिहार की दुर्गति में सभी की भूमिका’, तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर पप्पू यादव का जवाब

पटना । पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव के 'बिहार सबसे गरीब राज्य' वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्गति में सभी की...

दिल्ली में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, नगर निगम और पुरातत्व विभाग के चार कर्मचारी गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली में रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के चार कर्मचारियों को...

वैश्विक तनावों के बीच अगले सप्ताह रेपो रेट या आरबीआई एमपीसी के रुख में बदलाव की संभावना नहीं: विशेषज्ञ

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों ने शुक्रवार को कहा कि भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अगले हफ्ते होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में इस...

रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा और व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण वार्ता के लिए पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली । रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और अन्य कई द्विपक्षीय मुद्दों पर उच्च स्तरीय चर्चा के लिए गुरुवार तड़के नई दिल्ली पहुंचे। पालम...

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

थिंपू । पश्चिम एशिया संघर्ष का असर हिमालयी देश भूटान पर भी पड़ा है। सरकार का मानना है कि अब "हालात नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं," और यही कारण...

पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था हमेशा से बड़ी समस्या रही : दिलीप घोष

खड़गपुर । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।...

admin

Read Previous

भारत-इजरायल के बीच एफटीए से द्विपक्षीय व्यापार को मिलेगा बढ़ावा: पीयूष गोयल

Read Next

रूस के सहयोग से बना यूक्रेन शांति प्रस्ताव: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com