रूस के सहयोग से बना यूक्रेन शांति प्रस्ताव: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो

वॉशिंगटन । रूस और यूक्रेन के बीच सुलह करवाने की अमेरिका ने कवायद तेज कर दी है। अमेरिका की ओर से 28 सूत्रीय समझौता पेश किया गया। शुरुआत से ही माना जा रहा था कि ये प्लान रूस के पक्ष में ज्यादा नजर आ रहा है। हालांकि, मार्को रुबियो ने भी माना है कि रूस-यूक्रेन शांति प्रस्ताव मॉस्को के योगदान से तैयार किया गया है और कीव के पहले के सुझावों को भी इसमें शामिल किया गया है।

रूस और यूक्रेन के लिए जो समझौता प्लान तैयार किया गया है, उसके दस्तावेजों को पूरी तरह से अमेरिका ने तैयार किया है। इससे पहले अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने कहा था कि शांति समझौते का फ्रेमवर्क वाशिंगटन ने तैयार किया। इसमें रूस और यूक्रेन दोनों के इनपुट शामिल थे।

प्रवक्ता पिगॉट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जैसा कि विदेश मंत्री रुबियो और सरकार ने लगातार कहा है कि यह प्लान अमेरिका ने बनाया था, जिसमें रूस और यूक्रेन दोनों का इनपुट था।”

दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जोर देकर कहा है कि रूस-यूक्रेन के बीच सालों से जारी इस संघर्ष को खत्म करने के मकसद से जो पीस प्लान तैयार किया गया है, वह कीव के लिए आखिरी ऑफर नहीं है। बता दें, यूक्रेन ने ट्रंप के पीस प्लान पर चिंता जाहिर की। यूक्रेन ने इस ड्राफ्ट में बदलाव की जरूरतों का जिक्र किया। इसके बाद ही ट्रंप का ये बयान सामने आया है।

स्थानीय समयानुसार शनिवार को व्हाइट हाउस के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर जेलेंस्की इस प्रस्ताव को मना कर देते हैं, तो वह पूरी जान से लड़ सकते हैं।

हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन से 27 नवंबर तक डील स्वीकार करने की अपील की, लेकिन जब उनसे पूछा गया कि क्या यह उनका आखिरी प्रस्ताव है, तो ट्रंप ने कहा, “नहीं, हम शांति चाहते हैं। किसी न किसी तरह, हम इसे खत्म कर देंगे।”

इस दौरान ट्रंप ने यह भी दोहराया कि अगर वह 2022 की शुरुआत में राष्ट्रपति होते तो युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता। वहीं राष्ट्रपति जेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि अमेरिका कीव पर एक ऐसे प्लान पर विचार करने का दबाव डाल रहा है जिसे यूक्रेन में कई लोग मॉस्को के हितों की ओर झुका हुआ मानते हैं। यूक्रेन हमारे इतिहास के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है।

–आईएएनएस

दलाई लामा की अपील, ‘मिडिल ईस्ट, रूस और यूक्रेन में खत्म हो संघर्ष’

धर्मशाला । बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने मिडिल ईस्ट के साथ-साथ रूस और यूक्रेन में भी शांति की अपील की है। उन्होंने कहा कि हिंसा से समस्या का समाधान नहीं...

ईरानी राष्ट्रपति ने इराक के लोगों का जताया आभार, बोले ‘साझी लड़ाई में आपका साथ मददगार’

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने युद्ध के दौरान समर्थन देने पर इराकी लोगों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इराकी जनता इस संघर्ष में मजबूती से...

होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो भी ट्रंप ईरान के साथ युद्ध खत्म करने को तैयार हैं: अमेरिकी मीडिया

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष रोकने के लिए हामी भरी है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने ट्रंप सरकार के अधिकारियों के हवाले से...

मिडिल ईस्ट संघर्ष: ‘हॉर्मूज’ के बाद अब ‘बाब-अल-मंदेब’ पर भी संकट गहराने की आशंका, इंडियन नेवी अलर्ट

नई दिल्ली । ईरान का इजरायल और अमेरिका के साथ संघर्ष जारी है। इस संघर्ष में ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोही भी शामिल हो गए हैं। हूतियों ने इजरायल...

अमेरिका-इजरायल की मदद करने वाले ईरानी नागरिकों को मिलेगी मौत की सजा, दो पर कसा शिकंजा

तेहरान । अमेरिका के साथ जारी संघर्ष के बीच ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर किसी ने भी यूएस-इजरायल को तस्वीरें या किसी भी तरह की जानकारी भेजी तो...

रूस का आरोप,’अमेरिका- इजरायल नहीं चाहते ईरान और अरब देशों के बीच संबंध रहें सामान्य’

मास्को । रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का आरोप है कि अमेरिका-इजरायल शांति की इच्छा नहीं रखते हैं। उन्होंने रशियन इंटरनेशनल अफेयर्स काउंसिल की एक बैठक में दावा किया...

होर्मुज के रास्ते नहीं मिल रहा तो अमेरिका से खरीदें तेल: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक प्रस्ताव रखा है। मंगलवार को ट्रुथ पोस्ट में उन्होंने जेट ईंधन की कमी से जूझ रहे...

कराची में 2026 का पहला एमपॉक्स मामला, विदेश से लौटे व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कराची शहर में वर्ष 2026 में एमपॉक्स का पहला मामला सामने आया है। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को अस्पताल सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी।...

तेल संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए भारत-रूस के बीच बातचीत जारी : राजदूत डेनिस अलीपोव

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष बढ़ता जा रहा है। संघर्ष की वजह से तेल की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। कई देशों में तेल का...

दक्षिण कोरिया में 80 फीसदी से ज्यादा किशोर-युवा एआई की वजह से परेशान, ऑनलाइन उत्पीड़न के शिकार

सोल । दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव के साथ इससे संबंधित खतरा भी दोगुनी रफ्तार से बढ़ता जा रहा है। दक्षिण कोरिया में सोमवार को एक सर्वे...

तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए

वॉशिंगटन । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ समझौता जल्द हो सकता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका के हालिया हमलों से...

ईरान की अमेरिका को कड़ी चेतावनी, जमीनी हमले की स्थिति में दी जवाबी कार्रवाई की धमकी

वाशिंगटन । ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका जमीनी हमला करता है, तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...

admin

Read Previous

पीएम मोदी और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा ने की द्विपक्षीय बैठक, एस जयशंकर भी रहे मौजूद

Read Next

भारत और जॉर्जिया के बीच व्यापार के विस्तार पर हुई चर्चा; वस्त्र, परिधान, कालीन और रेश्म उत्पादों पर रहा फोकस

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com