जेएनयू पढ़ने की जगह है, नफरत फैलाने की नहीं: शायना एनसी

मुंबई । शिवसेना नेता शायना एनसी ने पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में लगाए गए विवादित नारों को लेकर कहा कि जेएनयू देश का प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय है। यह पढ़ने की जगह हो सकती है, लेकिन कभी भी ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग नहीं बन सकती है।

मुंबई में शिवसेना नेता शायना एनसी ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी सीखने की जगह है, न कि नफरत फैलाने की। जेएनयू में हमने जिस तरह की नफरत देखी है, वह न सिर्फ समझ से बाहर है, बल्कि चिंताजनक भी है। मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि इन एफआईआर से यह पक्का किया जाए कि दोषियों के साथ-साथ उनके साथियों पर भी कार्रवाई हो, क्योंकि ये लोग भारत को अस्थिर करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि इस मामले पर कांग्रेस और लेफ्ट ने चुप्पी साध रखी है।

उन्होंने बीएमसी चुनाव को लेकर कहा कि कई नेता सिर्फ बातें करते हैं, लेकिन असल में कुछ नहीं करते। हमारे नेता एकनाथ शिंदे अलग हैं। उनका मानना है कि महिलाओं को सुरक्षित, आत्मनिर्भर और शिक्षित होना चाहिए। बीएमसी चुनाव में यह बहुत जरूरी है कि महिलाओं को अच्छी शिक्षा मिले, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने महाराष्ट्र की महायुति सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि सीसीटीवी हर जगह लगाए गए हैं, ताकि रात में सफर करने वाली महिलाओं को दिक्कत न हो। महायुति की सरकार में महिलाओं के प्रति अपराध कम हुए हैं।

शायना एनसी ने कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण के ट्रंप और मोदी को लेकर दिए बयान पर कहा कि मैं पृथ्वीराज चव्हाण से यह कहना चाहती हूं कि देश प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में सुरक्षित है। उन्हें पता है कि क्या करना है और लोगों को कैसे सुरक्षित रखना है। पृथ्वीराज चव्हाण के सवाल से लगता है कि शायद वे विदेश मंत्रालय के बयान नहीं पढ़ रहे हैं, जहां हम ग्लोबल शांति की बात करते हैं। हमारी सबसे पहली प्राथमिकता भारत की सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे सफल ऑपरेशन को वे शायद भूल गए हैं। भारत जवाब देना जानता है।

–आईएएनएस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई यात्रा, दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी होगी ज्यादा मजबूत

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा हुआ है। इससे साफ दिखता है कि भारत, यूएई के...

‘दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान

नई दिल्ली । ऊर्जा बचत और विदेशी मुद्रा भंडार के रक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-अपील पर दिल्ली सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। इस क्रम में...

रिलायंस कम्युनिकेशंस केस में सीबीआई की एक और बड़ी कार्रवाई, मुंबई समेत 7 ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को कहा कि उसने रिलायंस एडीए ग्रुप की कंपनियों में से एक रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) से जुड़े एक मामले में सात...

बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद ‘आखिरी सवाल’ की रिलीज का ऐलान, मिथुन चक्रवर्ती बोले- अब ‘बंगाल फाइल्स’ भी आएगी

कोलकाता । निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग की हिंदी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ की पश्चिम बंगाल में रिलीज की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म का ट्रेलर...

‘फरार’ कोलकाता पुलिस अधिकारी को पूछताछ के लिए पेश किया जाए, ईडी ने सुरक्षा निदेशक से की मांग

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल सरकार के सुरक्षा निदेशक के कार्यालय से अनुरोध किया कि कोलकाता पुलिस के फरार डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास को...

अमूल ने दूध की कीमतों में की बढ़ोतरी, प्रति लीटर 2 रुपए तक बढ़े दाम; 14 मई से लागू होंगी नई कीमतें

नई दिल्ली/अहमदाबाद । आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगने जा रहा है। गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (जीसीएमएमएफ), जिसके स्वामित्व में आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड (अमूल)...

नीट पेपर लीक की सीबीआई जांच केरल तक पहुंची

तिरुवनंतपुरम । नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में जांच का दायरा अब केरल तक पहुंच गया है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) राज्य के दो जिलों के छात्रों की संभावित...

एनआईए को बड़ी सफलता, वांछित नार्को-आतंक आरोपी इकबाल सिंह को पुर्तगाल से लाया गया भारत

नई दिल्ली । राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को बड़ी सफलता मिली है। वांछित नार्को-आतंकवादी इकबाल सिंह उर्फ ​​शेरा को गिरफ्तार करके पुर्तगाल से भारत लाया गया है। अधिकारियों ने कहा...

तमिलनाडु में सियासी संग्राम : एमके स्टालिन ने टीवीके सरकार पर लगाया ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ का आरोप

चेन्नई । तमिलनाडु की राजनीति में विश्वास मत के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुन्नेत्र कझगम (डीएमके) प्रमुख एमके स्टालिन ने सोशल मीडिया पर...

प्रतीक यादव की मौत पर सिविल अस्पताल के सीएमएस बोले, ‘एकाएक खराब हुई थी तबीयत, हॉस्पिटल पहुंचने से पहले निधन’

लखनऊ । सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर...

बंगाल स्कूल जॉब केस: डीएम को ‘दागी’ शिक्षकों की सूची तैयार करने का निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के शिक्षा विभाग ने सभी जिला मजिस्ट्रेटों को पत्र जारी कर उन्हें अपने-अपने जिलों में 'दागी' उम्मीदवारों की सूची संकलित करने का निर्देश दिया है, जिन्होंने...

असम में एनडीए की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा उत्साहित, केशव मौर्य बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

लखनऊ । असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी और हिमंता बिस्वा सरमा के फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का...

admin

Read Previous

गुंडों और माफिया का समर्थन करती है कांग्रेस: मनोज तिवारी

Read Next

मुंबई इंडियंस की टीम काफी संतुलित, बेवजह बदलाव करने का कोई मतलब नहीं: कप्तान हरमनप्रीत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com