राहु-केतु से डरने की जरूरत नहीं, एक बार फिर दर्शकों को गुदगुदाएगी वरुण और पुलकित सम्राट की जोड़ी

मुंबई । ‘फुकरे’ फिल्म में एक्टर पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की केमिस्ट्री ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। यह जोड़ी एक बार फिर फिल्म ‘राहु–केतु’ के जरिए धमाल मचाने आ रही है। फिल्म के रिलीज से पहले वरुण और पुलकित ने आईएएनएस के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने फिल्म के टाइटल से लेकर शूटिंग के अनुभव के बारे में बताया।

एक्टर वरुण शर्मा ने कहा, “फिल्म का टाइटल ‘राहु–केतु’ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि करियर और दोस्ती के यादगार पल दिलाने वाला प्रतीक है। मैंने और पुलकित ने एक-दूसरे के साथ दस साल से ज्यादा समय बिताया है और यह हमारी पांचवीं फिल्म है। जैसे राहु और केतु हमेशा हमारे जीवन में चलते रहते हैं। वैसे ही हमारी दोस्ती और काम करने का सफर भी बेहद खूबसूरत तरीके से आगे बढ़ रहा है।”

फिल्म स्क्रिप्ट को लेकर वरुण ने कहा, ”’राहु–केतु’ केवल दर्शकों को हंसाने वाली फिल्म नहीं है। इसके साथ ही इसमें एक संदेश भी छिपा है। फिल्म के लेखक और निर्देशक विपुल विग ने कहानी में इस तरह की परतें डाली हैं कि दर्शक फिल्म देखकर हल्का महसूस करेंगे। हंसते-हंसते खुद को और अपने कर्मों को भी समझ पाएंगे। इस फिल्म के जरिए नया साल हंसी और पॉजिटिविटी के साथ शुरू करने का मौका मिलेगा।”

पुलकित सम्राट ने कॉमेडी को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, ”कॉमेडी किसी भी अन्य जॉनर की तरह ही चुनौतीपूर्ण होती है। हर सीन में मेहनत लगती है और सही समय पर हंसी लाना बहुत मुश्किल होता है।”

वहीं पुलकित ने कहा, ”वरुण से मैंने बहुत कुछ सीखा है, खासकर टाइमिंग के मामले में। उसके साथ काम करने से मेरी कॉमिक स्किल्स और परफॉर्मेंस में निखार आया है। मुझे कभी वरुण के साथ फिल्मों में काम करना बोरिंग नहीं लगा। लोग हमारी बॉन्डिंग को पसंद करते हैं। हम हर बार नए अंदाज में आते।”

इस दौरान, जब आईएएनएस ने पूछा कि क्या आप दोनों ज्योतिष में विश्वास करते हैं, तो वरुण ने कहा, ”लोगों के इस पर अलग-अलग तर्क हो सकते हैं, लेकिन मेरा खुद का मानना है कि अगर इंसान अच्छे कर्म करता है, तो जीवन अपने आप सही दिशा में चलता है।” वहीं पुलकित ने कहा, ”फिल्म के जरिए हम यही संदेश देना चाहते हैं कि राहु और केतु से डरने की जरूरत नहीं है। अच्छे इरादे और सही कर्म ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बन सकते हैं।”

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

बाजार की पाठशाला : ईटीएफ क्या है, इसमें कैसे किया जाता है निवेश? जानिए इसके फायदे

Read Next

आईआईसीडीईएम 2026 की तैयारी तेज, ईसीआई ने सीईओ सम्मेलन में 36 थीमेटिक सत्रों की रूपरेखा तैयार की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com