गुंडों और माफिया का समर्थन करती है कांग्रेस: मनोज तिवारी

मुंबई । बीएमसी चुनाव के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी आतंकियों, गुंडों और माफिया का समर्थन करती है।

भाजपा सांसद का यह बयान उस समय आया है, जब बीएमसी चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने चुनावी अभियान तेज कर दिया है। मनोज तिवारी ने बुधवार को वार्ड नंबर-64 (अंधेरी पश्चिम विधानसभा) में प्रचार किया।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में रिकॉर्ड बनाए हैं और आतंकियों, गुंडों तथा माफिया का साथ दिया है, जिससे आम लोगों को परेशानी हुई है। मुंबई के लोगों ने यह भी देखा है कि उद्धव ठाकरे के कार्यकाल में क्या हुआ। जब हम गठबंधन में होते थे, तो कई बार हमारे हाथ-पांव बंधे होते थे। एक बार भाजपा के नेतृत्व में बीएमसी दे दीजिए, फिर देखिए कैसे केंद्र में पीएम मोदी, राज्य में सीएम देवेंद्र फडणवीस और बीएमसी में भाजपा तेजी से विकास करेंगे।

उन्होंने कहा कि जहां भी मैं चुनावी अभियान के लिए गया, वहां लोगों में बहुत उत्साह देखने को मिला है। भाजपा के प्रति लोगों में विश्वास है, और बीएमसी का चुनाव भाजपा गठबंधन जीतने वाली है। उन्होंने कहा कि मुंबई का मेयर भाजपा के गठबंधन से होगा। हमारे गठबंधन को मुंबई की जनता से भरपूर प्यार मिल रहा है। मेयर ऐसा होगा जो मुंबई को इंटरनेशनल इकोनॉमिक कैपिटल के तौर पर आगे बढ़ाएगा।

मनोज तिवारी ने बीएमसी चुनाव में कांग्रेस की भूमिका पर कहा कि कांग्रेस पार्टी को करारी हार मिलेगी और इसमें कोई शक नहीं है। अगर मुंबई में किसी ने सबसे ज्यादा दुख पहुंचाया है तो वह कांग्रेस है। कांग्रेस के साथ जाकर उद्धव ठाकरे ने गलती कर दी है। सभी जानते हैं कि ये लोग सिर्फ स्वार्थ के लिए साथ आए थे। कांग्रेस हो या कोई अन्य दल, इन लोगों का फोकस मुंबई का विकास नहीं, बल्कि अपनी जेब भरना है। मुंबई की जनता इन्हें मौका नहीं देगी।

उन्होंने राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के गठबंधन को लेकर कहा कि इस गठबंधन से उद्धव ठाकरे की पार्टी को नुकसान होगा। राज ठाकरे की नफरत की राजनीति से न सिर्फ दूसरे इलाकों के लोगों को परेशानी हुई है, बल्कि महाराष्ट्र के लोग भी इसे स्वीकार नहीं करेंगे। महाराष्ट्र की जनता प्रेम देती है और लेती है। यहां की जनता का हृदय विशाल है, नफरत बर्दाश्त नहीं करती।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

छत्तीसगढ़: महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाले में ईडी ने 91.82 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की

Read Next

जेएनयू पढ़ने की जगह है, नफरत फैलाने की नहीं: शायना एनसी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com