कांग्रेस को खत्म करने की जिम्मेदारी राहुल गांधी खुद उठाए हुए हैं : दिलीप जायसवाल

पटना । बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने दिल्ली में मस्जिद के पास हुई तोड़फोड़ के दौरान पथराव, मधुबनी में कांग्रेस से जुड़े विवाद, उत्तर प्रदेश में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने, एसआईआर और जेएनयू में नारेबाजी जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की कार्यशैली, आंतरिक कलह और भविष्य को लेकर भी तीखे बयान दिए।

दिलीप जायसवाल ने आईएएनएस से कहा कि कांग्रेस की रैलियों में लगातार अभद्र भाषा का इस्तेमाल होता रहा है। कई बार प्रधानमंत्री तक पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं, जबकि प्रधानमंत्री दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल हैं।

जायसवाल के अनुसार, जब भी राहुल गांधी विदेश यात्रा पर होते हैं, कांग्रेस के भीतर प्रियंका गांधी को अलग नेता के तौर पर पेश करने की कोशिशें शुरू हो जाती हैं। इससे साफ है कि कांग्रेस के अंदरूनी मतभेद गहराते जा रहे हैं और आने वाले समय में यह पार्टी देश की राजनीति से धीरे-धीरे गायब हो जाएगी।

एसआईआर पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि इसकी शुरुआत सबसे पहले बिहार से हुई थी। इस दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने यात्राएं निकालकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की और चुनाव आयोग की छवि खराब करने का प्रयास किया। इसके बाद कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट पहुंची और अपना पक्ष रखा। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मतदाता सूची से मृत लोगों के नाम हटाए जाएं, डुप्लीकेट नामों को हटाया जाए, विदेश में रह रहे मतदाताओं के नाम हटें, वर्षों से अपने पते पर न रहने वाले ट्रेसलेस वोटरों को सूची से बाहर किया जाए और अवैध रूप से भारत में रह रहे लोगों के नाम भी मतदाता सूची से हटाए जाएं।

कांग्रेस के भविष्य को लेकर दिलीप जायसवाल ने कहा कि पार्टी अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। जब पाप का घड़ा भर जाता है, तो विनाश तय होता है। कांग्रेस के भीतर अब केवल टूट-फूट ही बची है। राहुल गांधी को शायद किस्मत ने ही कांग्रेस को खत्म करने की जिम्मेदारी दी है और वे पूरी मेहनत से पार्टी को देश के राजनीतिक नक्शे से मिटाने में लगे हैं। इसी कारण अब प्रियंका गांधी को आगे लाने की चर्चा हो रही है, क्योंकि राहुल गांधी पूरी तरह विफल हो चुके हैं।

विकसित भारत गारंटी रोजगार और जीविका मिशन ग्रामीण योजना पर मंत्री जायसवाल ने कहा कि विपक्ष को यह समझना चाहिए कि पुरानी रोजगार योजनाएं भ्रष्टाचार से भरी हुई थीं। नई नीति के तहत अब 100 दिन की जगह 125 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया गया है। पहले केवल श्रम आधारित काम होते थे, जिनमें भ्रष्टाचार की संभावना अधिक थी, लेकिन अब ठोस बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा। इस योजना के तहत गरीबों को रोजगार, समय पर मजदूरी और सख्त निगरानी की गारंटी दी गई है।

जेएनयू कैंपस में हुई नारेबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय देश का एक प्रतिष्ठित संस्थान है और इसे राजनीति का अड्डा नहीं बनने दिया जा सकता। कुछ लोग वर्षों से वहां रहकर राष्ट्रविरोधी ताकतों से जुड़े हुए हैं और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर देश के खिलाफ बयान देते हैं। अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब देश के खिलाफ बोलने की इजाजत नहीं हो सकता।

–आईएएनएस

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

झारखंड ट्रेजरी घोटाले की जांच लगातार टाल रही हेमंत सरकारः भाजपा

रांची । झारखंड में ट्रेजरी घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मंगलवार को पार्टी...

पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या की जड़ तक पहुंचने के बजाय दिखावटी कदम उठा रही सरकार : केजरीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला...

नीट यूजी पेपर लीक मामला : मनीषा हवलदार की सीबीआई कस्टडी दो दिन बढ़ी, मनीषा मांढरे को न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 पेपर लीक घोटाले में सीबीआई की जांच तेज हो गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को सीबीआई ने दो प्रमुख आरोपियों मनीषा हवलदार...

विशेष गहन पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कहा- एसआईआर संविधान की कसौटी पर खरा

नई दिल्ली । बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या...

अहमदाबाद का मेडिकल छात्र जॉर्जिया में 12 दिनों से लापता, परिवार ने केंद्र सरकार से की हस्तक्षेप की मांग

अहमदाबाद । अहमदाबाद के एक परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात सरकार से मदद की अपील की है। परिवार का कहना है कि जॉर्जिया में मेडिकल की पढ़ाई कर...

नीट पेपर लीक मामला: आरोपी शुभम खैरनार को 6 जून तक न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली । नीट-यूजी 2026 पेपर लीक और परीक्षा में धांधली मामले में गिरफ्तार आरोपी शुभम खैरनार की रिमांड खत्म होने के बाद रविवार को सीबीआई ने उसे दिल्ली की...

admin

Read Previous

सोनम वांगचुक की हिरासत के आधार बताने में देरी पर कपिल सिब्बल ने उठाए सवाल, 12 जनवरी को अगली सुनवाई

Read Next

शाहजहांपुर: रोडवेज बस चालक ने मौलाना तौकीर रजा के बेटे फरमान के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com