जेएनयू में ये छात्र पढ़ने जाते हैं या आतंकवाद फैलाने: हाजी अरफात शेख

मुंबई । महाराष्ट्र भाजपा नेता हाजी अरफात शेख ने जेएनयू में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी किए जाने पर सवाल उठाया और कहा कि वहां छात्र पढ़ने जाते हैं या आतंकवाद फैलाने?

हाजी अरफात शेख ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि जिस तरह से जेएनयू में यह सब होता है, वह कई सालों से देखा जा रहा है। राजनीतिक दल जो अपनी बात कह नहीं पाते, वह छात्रों के जरिए यह सब कहने की कोशिश करते हैं। जो मामला कोर्ट में है, उसका फैसला कोर्ट को करना है। 3000 से अधिक पेपर जमा किए गए हैं और 30,000 से अधिक सबूत पुलिस ने दिए हैं। उस मामले को लेकर इस तरह की नारेबाजी ठीक है?

उन्होंने कहा कि उनके लिए एक अच्छे वकील को खड़ा होना चाहिए। कानून और संविधान नाम की भी चीज है, उसके हिसाब से चलें। इसके तहत देखा जाएगा कि दोषी हैं या नहीं। अगर हर चीज का ठीकरा प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर फोड़ेंगे तो यह ठीक नहीं है।

हाजी अरफात शेख ने आरोप लगाया कि जिस वक्त दिल्ली में दंगा हुआ, उस वक्त दिल्ली में किसकी सरकार थी? किसके समर्थन से यह सब हो रहा था? अब वे लोग खत्म हो गए हैं। जो बीज बोए गए थे, वही उगने वाले हैं। उन्होंने हर बात के लिए प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहराने की बजाय कानून का सहारा लेने की सलाह दी और कहा कि इस तरह की हरकतों से छात्रों को परहेज करना चाहिए।

उन्होंने सवाल उठाया कि जेएनयू में क्या पढ़ाया जा रहा है और इसके पीछे कौन लोग हैं? ये लोग पढ़ाई करने जा रहे हैं या आतंकवाद फैलाने? यह बड़ा सवाल है। वहां के प्रोफेसर और मैनेजमेंट भी इसके लिए जिम्मेदार हैं। हर बार वहीं से ही इस तरह की आवाज क्यों उठती है? आवाज उठाने का अधिकार सबको है, लेकिन इस तरह की नारेबाजी करना गलत है।

पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि लोग जागरूक हो रहे हैं। शहर की स्थिति ठीक नहीं है। ऐसा लगता है कि शहर का विकास थम सा गया है। लोग बदलाव चाहते हैं और इसी बदलाव से सीएम ममता बनर्जी को डर लग रहा है।

उद्धव-राज ठाकरे के एकसाथ चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि मुंबई शहर में उन्हें कोई फायदा नहीं होने वाला है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी उनका असर नहीं दिखा। उन्होंने कहा कि एक नेता है, जो कभी गंगा की बुराई करते हैं और अजान की आवाज को बंद करने की बात करते हैं। दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे हैं, जो सेक्युलर बनने की कोशिश कर रहे हैं। ये विकास पर कोई बात नहीं कर रहे हैं। भाजपा और उसके उम्मीदवार विकास पर चुनाव लड़ रहे हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि इससे पहले 25 साल तक बीएमसी शिवसेना के पास थी, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। एक समय था जब मुंबई के बीच पर बड़े-बड़े स्टार घूमते दिखाई देते थे, लेकिन आज समुद्र के किनारे जाएं तो बच्चे बीमार हो जाते हैं। उन्होंने मुंबई को क्या दिया?

हाजी अरफात शेख ने कहा कि जब महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस बने तो उन्होंने कॉस्टल रोड दिया। अब जब नजारा देखते हैं तो लोग वाह कहते हैं। मुंबई में विकास भी हमारी सरकार ने किया है। केंद्र की सरकार ने हमारी मदद की, जिससे महाराष्ट्र और मुंबई का विकास हुआ है। अगर केंद्र में पीएम मोदी और महाराष्ट्र में फडणवीस न होते तो ये काम कैसे होते?

भाजपा नेता ने विश्वास जताया कि महाराष्ट्र और मुंबई में भाजपा की जीत होगी और मुंबई में भाजपा का ही मेयर होगा। मुसलमान कह रहे हैं कि इस बात में हम भाजपा के साथ हैं।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

मुंबई के प्रदूषण से हिना खान की सेहत पर पड़ा बुरा असर, सांस लेने में हो रही तकलीफ

Read Next

इंडी अलायंस का भारत और संविधान विरोधी रवैया उजागर: पीयूष गोयल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com