कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार के दिन पूरे हो चुके हैं : जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन

पटना । जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रवक्ता राजीव रंजन ने दावा किया कि सिद्धारमैया सरकार के दिन पूरे हो चुके हैं। जिस तरह से लगातार अपनी कार्यशैली को लेकर यह सरकार सवालों के कठघरे में खड़ी नजर आ रही है, उसकी वजह से इस सरकार की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है। सरकार के दिन पूरे हो चुके हैं। मेरा यह कहना है कि यह दावा गलत नहीं है।

उन्होंने गुरुवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा कि कर्नाटक सरकार के सामने अब तक कई ऐसे मुद्दे सामने आए हैं, जिसकी वजह से इस सरकार पर कई तरह के गंभीर सवाल उठे हैं। इससे पहले मुडा का मुद्दा सामने आया था। उसे लेकर भी राज्य सरकार पर कई तरह के गंभीर सवाल उठे थे और अब ‘गृह लक्ष्मी योजना’ को लेकर जिस तरह का रुख सरकार का सामने आया है, उसने भी एक बार फिर से सरकार को सवालों के कठघरे में लाकर खड़ा कर दिया है।

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रवक्ता राजीव रंजन ने दावा किया कि अब तो कर्नाटक की जनता भी इस सरकार की कार्यशैली से नाराज हो चुकी है। कर्नाटक की जनता को भी लगने लगा है कि इस सरकार से मुक्ति में ही हमारी भलाई है। यह हमेशा से ही जनता के हितों पर कुठाराघात करती है। अब प्रदेश की जनता ने स्पष्ट रूप से मन बना लिया है कि हम इस राज्य में इस तरह की स्थिति को किसी भी कीमत पर स्वीकार करने वाले नहीं हैं।

उन्होंने संसद में प्रदूषण पर चर्चा का स्वागत किया और कहा कि मौजूदा समय में देश की राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण अपने विकराल स्तर पर पहुंच चुका है। ऐसी स्थिति में सरकार इससे निपटने के लिए पूरी कार्य योजना बना रही है, जिसे जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा। इसके साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। हम सभी को एक साथ मिलकर यह फैसला करना होगा कि वायु गुणवत्ता सूचकांक को कैसे बेहतर किया जाए। एक बेहतर हवा में सांस लेना हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है और इसके साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं है।

उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब पश्चिम बंगाल सरकार के दिन पूरे हो चुके हैं। वजह यह है कि ममता बनर्जी ने हमेशा से ही अपने राजनीतिक हितों को प्राथमिकता दी है। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में सभी घुसपैठिए बांग्लादेश का रुख कर रहे हैं। एसआईआर के तहत उन सभी लोगों को चिन्हित किया जा रहा है, जो राज्य में फर्जी तरीके से रह रहे हैं।

जदयू प्रवक्ता ने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दलीय राजनीति से परे हटकर जनकल्याण को अपने शासनकाल में तवज्जो दी होती, तो आज इन्हें राज्य में इस तरह की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बिहार में हाल में हुए चुनाव में जनता ने ये बता दिया कि राज्य में कैसा काम हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमेशा से ही जनता के हितों को प्राथमिकता दी है। वो हमेशा से ही जनकल्याणकारी राजनीति करते रहे हैं। इस बार राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस दिशा में प्रदेश में भारी मात्रा में निवेश और औद्योगीकरण को प्राथमिकता दी गई है। आगामी दिनों में राज्य में भारी निवेश होगा।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

पाकिस्तानी हमले के बाद तालिबान का पलटवार, कुनार बॉर्डर पर भारी गोलीबारी से सहमे लोग

Read Next

ढाका में भारतीय दूतावास को क्यों निशाना बनाने लगे बांग्लादेशी कट्टरपंथी? दो जगहों पर वीजा सेंटर बंद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com