बालेशाह पीर दरगाह विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार की खुश खंडेलवाल की याचिका, जनवरी में होगी सुनवाई

नई दिल्ली । महाराष्ट्र के उत्तन गांव की अवैध बालेशाह पीर दरगाह के खिलाफ एडवोकेट खुश खंडेलवाल की हस्तक्षेप अर्जी को सुप्रीम कोर्ट ने दरगाह की याचिका के साथ जोड़कर सुनवाई करने का आदेश दिया है।

हिंदू टास्क फोर्स के संस्थापक एडवोकेट खुश खंडेलवाल ने उत्तन की अवैध बालेशाह पीर दरगाह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में हस्तक्षेप याचिका दायर की थी। इस मामले की सुनवाई 16 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश विपुल पंचोली की पीठ के सामने हुई।

सुनवाई के दौरान खुश खंडेलवाल के वकील अमृत जोशी और प्रतीक कोठारी ने अदालत को बताया कि दरगाह ट्रस्ट ने जानबूझकर अपनी याचिका में खुश खंडेलवाल को प्रतिवादी नहीं बनाया, जबकि खुश खंडेलवाल ने दरगाह के अवैध निर्माण के खिलाफ हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी, जो अब भी लंबित है।

वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट को यह भी बताया कि इस मामले में बालेशाह पीर दरगाह ट्रस्ट हाईकोर्ट में प्रतिवादी है और मामला अंतिम सुनवाई के चरण में है। ये सभी बातें दरगाह ट्रस्ट ने अपनी याचिका में सुप्रीम कोर्ट से छुपाईं, जिसके कारण उसे आसानी से सुप्रीम कोर्ट से स्थगन आदेश मिल गया।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए स्थगन आदेश के कारण खुश खंडेलवाल की हाईकोर्ट में लंबित जनहित याचिका प्रभावित हो रही है। खुश खंडेलवाल ने अपनी हस्तक्षेप अर्जी में सुप्रीम कोर्ट को एक और तथ्य बताया कि मीरा-भायंदर क्षेत्र में बालेशाह पीर बाबा के नाम पर दो अलग-अलग जगहों पर दरगाह बनाई गई है।

सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि इन दो दरगाहों में से एक उत्तन डोंगरी में है और दूसरी भायंदर पश्चिम के कोलीवाड़ा क्षेत्र में स्थित है। यह जानकारी अदालत के सामने रखे जाने के बाद सवाल उठाया गया कि एक ही बाबा की दो अलग-अलग जगह कब्र कैसे हो सकती है। इस मामले की अगली संभावित सुनवाई 5 जनवरी 2026 को हो सकती है।

–आईएएनएस

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

झारखंड ट्रेजरी घोटाले की जांच लगातार टाल रही हेमंत सरकारः भाजपा

रांची । झारखंड में ट्रेजरी घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मंगलवार को पार्टी...

पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या की जड़ तक पहुंचने के बजाय दिखावटी कदम उठा रही सरकार : केजरीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला...

नीट यूजी पेपर लीक मामला : मनीषा हवलदार की सीबीआई कस्टडी दो दिन बढ़ी, मनीषा मांढरे को न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 पेपर लीक घोटाले में सीबीआई की जांच तेज हो गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को सीबीआई ने दो प्रमुख आरोपियों मनीषा हवलदार...

विशेष गहन पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कहा- एसआईआर संविधान की कसौटी पर खरा

नई दिल्ली । बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या...

अहमदाबाद का मेडिकल छात्र जॉर्जिया में 12 दिनों से लापता, परिवार ने केंद्र सरकार से की हस्तक्षेप की मांग

अहमदाबाद । अहमदाबाद के एक परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात सरकार से मदद की अपील की है। परिवार का कहना है कि जॉर्जिया में मेडिकल की पढ़ाई कर...

नीट पेपर लीक मामला: आरोपी शुभम खैरनार को 6 जून तक न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली । नीट-यूजी 2026 पेपर लीक और परीक्षा में धांधली मामले में गिरफ्तार आरोपी शुभम खैरनार की रिमांड खत्म होने के बाद रविवार को सीबीआई ने उसे दिल्ली की...

ट्विशा शर्मा केस: दोबारा पोस्टमार्टम के बाद शाम 5 बजे भोपाल में होगा शव का अंतिम संस्कार

भोपाल । ट्विशा शर्मा की कथित तौर पर आत्महत्या के 13 दिन बाद रविवार को शाम 5 बजे भदभदा विश्राम घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। एम्स दिल्ली...

पेपर लीक विवाद के बीच दोबारा होगी नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा, एनटीए ने जारी की डेट

नई दिल्ली । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने घोषणा की है कि नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा अब दोबारा आयोजित की जाएगी और इसकी नई तारीख 21 जून 2026 तय...

सुप्रीम कोर्ट में हवाई किराये में उतार-चढ़ाव पर सुनवाई, अदालत ने नियमों पर सवाल उठाए

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में निजी एयरलाइंस द्वारा त्योहारों और छुट्टियों के समय हवाई किराये में होने वाले अचानक उतार-चढ़ाव और अतिरिक्त शुल्कों को नियंत्रित करने के लिए नियामक...

नीट पेपर लीक मामला: आरोपी धनंजय लोखंडे को 6 दिन की सीबीआई कस्टडी

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी धनंजय लोखंडे को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 6 दिनों की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया...

नीट पेपर लीक मामले पर बोले आरपी सिंह, निष्पक्ष जांच कराके दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा के प्रवक्ता आरपी सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि सीबीआई...

admin

Read Previous

एनआईए कोर्ट ने लश्कर आतंकी के 2 साथियों को ठहराया दोषी, 8 जनवरी को होगा सजा का ऐलान

Read Next

भारत-ओमान सीईपीए का सकारात्मक प्रभाव आने वाले कई दशकों तक दिखेगा: पीएम मोदी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com