हैदराबाद: आउटर रिंग रोड पर कार में लगी आग, एक शख्स की मौत

हैदराबाद । हैदराबाद में सोमवार सुबह एक कार में आग लगने से एक व्यक्ति जिंदा जल गया। यह दुर्घटना शहर के बाहरी इलाके शमीरपेट के पास आउटर रिंग रोड पर हुई।

पुलिस के अनुसार, आग इकोस्पोर्ट कार में लगी, जो सड़क किनारे खड़ी थी। पुलिस को शक है कि इस हादसे में जान गवाने वाला शख्स कार में एसी चालू करके सोया था। बाद में, वह कार में फंस गया क्योंकि आग तेजी से फैली और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।

कार शमीरपेट से कीसरा जाते समय लियोनिया रेस्टोरेंट के पास सड़क किनारे खड़ी थी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाई।

पुलिस को शक है कि आग किसी तकनीकी खराबी की वजह से लगी। शमीरपेट पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है।

मरने वाले की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। क्राइम लेबोरेटरी अल्टीमेट एविडेंस सिस्टम टीम ने आग लगने के कारणों की पूरी जांच करने और मरने वाले की पहचान करने के लिए मौके पर जाकर जांच की।

एक अन्य घटना में, अलवाल में एक तेज रफ्तार कार दुकानों में जा घुसी। यह हादसा सेलेक्ट थिएटर के पास हुआ।

पुलिस के मुताबिक, एक अर्टिगा कार सड़क किनारे की दुकानों और एक कमर्शियल ब्लॉक में जा घुसी। कार चला रहे व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि दुकानें बंद थीं।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस को शक है कि कार चालक शराब के नशे में कार चला रहा था।

हैदराबाद, साइबराबाद और राचकोंडा कमिश्नरेट की सीमाओं में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की जांच के लिए रेगुलर ड्राइव के बावजूद हैदराबाद और उसके आस-पास के इलाकों में ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने चेतावनी दी है कि शराब पीकर गाड़ी चलाने पर जेल हो सकती है। 21 और 22 नवंबर को दो दिन की स्पेशल ड्राइव के दौरान कुल 535 ड्राइवर पकड़े गए।

पुलिस के मुताबिक, टू-व्हीलर के खिलाफ 430 केस, थ्री-व्हीलर के खिलाफ 39 और फोर-व्हीलर वगैरह के खिलाफ 66 केस दर्ज किए गए।

–आईएएनएस

बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, कृषि विभाग अलर्ट मोड में: मंत्री रामकृपाल

पटना । बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने शनिवार को कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बावजूद बिहार या देश के कृषि क्षेत्र पर किसी भी...

एलजी मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ की प्रगति की समीक्षा की

जम्मू । जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश के युवाओं को निशाना बनाने वाले मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ...

महबूबा मुफ्ती ने सीएम उमर अब्दुल्ला पर साधा निशाना, ईरान मुद्दे पर देरी से निंदा को लेकर उठाए सवाल

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को ईरान के खिलाफ इजरायली हमलों की निंदा की। इस पर जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा...

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर सीएम फडणवीस का बयान, बोले- स्थिति पूरी तरह सामान्य, नहीं लगेगा लॉकडाउन

मुंबई । पेट्रोल-डीजल की कमी और लॉकडाउन की अफवाहों के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वर्तमान हालात पर कहा कि राज्य में किसी तरह की कोई कमी नहीं...

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, एक्साइज में कमी से होगी तेल कंपनियों के नुकसान की भरपाई : केंद्र

नई दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा और एक्साइज ड्यूटी में कमी को ग्राहकों को पास नहीं...

केरल हाईकोर्ट का चुनाव आयोग को निर्देश, बी. गोपालकृष्णन के खिलाफ शिकायत दो महीने में निपटाई जाए

कोच्चि । केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया कि वह दो महीने के भीतर उस शिकायत पर विचार करे, जिसमें आरोप लगाया गया है कि...

लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

नई दिल्ली/लंदन । भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब लंदन स्थित हाईकोर्ट की किंग्स बेंच डिवीजन ने भारत में उनके प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ...

ईरान पर हमलों को ऑस्ट्रेलिया में कम समर्थन, सेना भेजने का विरोध

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों की वजह से तनाव की स्थिति बरकरार है। एक सर्वे से पता चला है कि ऑस्ट्रेलिया की केवल 26...

ईरान युद्ध के नाम पर चैरिटी स्कैम, जम्मू-कश्मीर की अलगाववादी गतिविधियों में फंड इस्तेमाल होने का शक

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका-इजरायल में जारी हमलों के बीच भारत से डोनेशन की पहल की गई। भारत के लोगों ने ईरान की मदद के लिए इंसानियत के तौर...

झारखंड में बिजली दर बढ़ोतरी पर प्रतुल देवशाह ने उठाए सवाल, कहा- फैसला जनता पर बोझ डालने जैसा

रांची । झारखंड में बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए इसे 'शर्मनाक' फैसला बताया।...

एलपीजी संकट पर बोले सीएम योगी, लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है,...

गुजरात: यूसीसी बिल पास होने के बाद सीएम आवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक

गांधीनगर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई की कोर कमेटी की बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के आधिकारिक आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में वरिष्ठ...

admin

Read Previous

दिल्ली प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में पुलिस पर मिर्ची स्प्रे से हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

Read Next

एसआईआर को लेकर राहुल गांधी जानबूझकर मचा रहे शोर: राजीव रंजन प्रसाद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com