ममता बनर्जी जो दस्‍तावेज ले गईं, उसके बारे में जनता को जानने का हक: प्रवीण खंडेलवाल

नई दिल्‍ली । आई-पैक ऑफिस पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड के खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरोध पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने पूरे मामले को राजनीतिक रंग दिया है, जिसकी अपेक्षा किसी भी राज्य के सीएम से नहीं की जा सकती।

सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि कोलकाता में ईडी की कार्रवाई को सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया है। इसके बावजूद ईडी पर गलत काम करने के आरोप लगाना एक ट्रेंड बन गया है।

खंडेलवाल ने सवाल उठाया कि यदि कोई संवैधानिक संस्था अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है, तो क्या किसी मुख्यमंत्री को उसमें दखल देने, रुकावटें डालने या अहम दस्तावेजों को बचाने की कोशिश करने का अधिकार है? देश को यह जानने का हक है कि आखिर उन दस्तावेज में ऐसा क्या था, जिसे लेकर इतना विवाद खड़ा किया जा रहा है। यदि ममता बनर्जी सच्‍ची हैं, तो उन्हें सामने आकर स्पष्ट करना चाहिए।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ‘ऑपरेशन सिंदूर के खत्‍म न होने’ संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रवीण खंडेलवाल ने भारतीय सेनाओं की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि देश को अपनी सेनाओं पर गर्व है, जो शौर्य और वीरता की प्रतीक हैं। जब भी देश को आवश्यकता पड़ी है, भारतीय सेनाओं ने अदम्‍य साहस के साथ आगे बढ़कर चुनौतियों का सामना किया है। हमारे जवान सीमाओं की रक्षा करते हैं, तभी देशवासी अपने घरों में चैन की नींद सो पाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में पूरा देश सेनाओं के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था की सराहना और इसके विपरीत कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भारतीय इकोनॉमी को ‘डेड’ बताए जाने पर भी खंडेलवाल ने कड़ा जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि आज लगभग हर अंतरराष्ट्रीय एजेंसी यह मान रही है कि भारत एक तेजी से आगे बढ़ती इकोनॉमी है और यहां व्यापार व निवेश की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसे नकारा नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि जो लोग इस सच्चाई से इनकार कर रहे हैं, दरअसल उन्हें भारतीय राजनीति में अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है। चाहे वह राहुल गांधी हों या विपक्ष के अन्य नेता, इन्हें देश का विकास दिखाई नहीं देता, क्योंकि इनका ध्यान राष्ट्रहित से अधिक अपनी राजनीति पर है। यही वजह है कि देश के हर राज्य की जनता उन्हें लगातार नकार रही है।

–आईएएनएस

ड्रग्स से लेकर लद्दाख तक कई मुद्दों पर बोले कविंदर गुप्ता, वांगचुक के बयान को बताया सकारात्मक

जम्मू । हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की एनएसए के तहत की गई हिरासत रद्द किए जाने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी।...

भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा, भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण का हो रहा निर्माण: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा है और इससे भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण...

हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन: गिदोन सार

तेल अवीव । इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं की ओर से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ते...

चुनाव में सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर ममता बनर्जी को हराएंगे: समिक भट्टाचार्य

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी इस बार...

केरल के कन्नूर में प्रदर्शन के बीच माकपा में अंदरूनी कलह उजागर

कन्नूर । केरल के कन्नूर में मंगलवार को दो विपरीत तस्वीरें सामने आईं, जिसे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां एक ओर जनसमर्थन और...

बंगाल चुनाव: लेफ्ट फ्रंट के साथ गठबंधन में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सीपीआई-एमएल

कोलकाता । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (सीपीआई-एमएल) आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के साथ गठबंधन में 10 विधानसभा सीटों...

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस ने ‘अवैध धर्मांतरण’ पर अंकुश लगाने के लिए विधेयक पेश करने का बचाव किया

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र फ्रीडम ऑफ रिलिजन बिल पेश करने के कदम का बचाव किया, जिसका उद्देश्य राज्य में अवैध...

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

admin

Read Previous

कर्नाटक का सीएम पद पार्टी हाईकमान और हमारे बीच का मामला, सार्वजनिक चर्चा न हो: डीके शिवकुमार

Read Next

करिश्मा और संजय कपूर के तलाक दस्तावेज मामले से जुड़ी याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने अभिनेत्री को जारी किया नोटिस

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com