करिश्मा और संजय कपूर के तलाक दस्तावेज मामले से जुड़ी याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने अभिनेत्री को जारी किया नोटिस

मुंबई । संजय कपूर के निधन के बाद उनकी संपत्ति को लेकर मामला पहले से ही कोर्ट में चल रहा है। करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा और कियान कपूर ने बीते साल उद्योगपति की विरासत और उनकी तीसरी पत्नी प्रिया कपूर के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करने की मांग की थी।

अब उद्योगपति की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर द्वारा संजय कपूर और करिश्मा कपूर के तलाक से जुड़े कागजात प्राप्त करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की और करिश्मा कपूर को मामले में नोटिस भी जारी किया है।

करिश्मा कपूर और संजय कपूर के तलाक केस को लेकर प्रिया कपूर की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने करिश्मा कपूर को नोटिस जारी किया है और दो हफ्ते के अंदर जवाब दाखिल करने के लिए भी कहा है। जस्टिस ए एस चंदूरकर की चेंबर बेंच ने प्रिया कपूर की अर्जी पर सुनवाई की है। दरअसल, प्रिया कपूर ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर 2016 में हुए करिश्मा कपूर और संजय कपूर के तलाक मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां मांगी हैं।

प्रिया कपूर ने सुप्रीम कोर्ट में दायर आवेदन में मांग की है कि उन्हें तलाक याचिका के सभी दस्तावेज, कोर्ट में दाखिल दस्तावेज, सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेश और खास तौर पर सेटलमेंट यानी समझौते की प्रमाणित प्रतियां दी जाएं।

करिश्मा कपूर और संजय कपूर का तलाक साल 2016 का हाई-प्रोफाइल केस था, जिसे न्यायालय में बंद कमरे में सुलझाया गया था। तलाक के बाद हुए समझौते में बच्चों की कस्टडी करिश्मा कपूर को मिली थी और बच्चों की परवरिश के लिए गुजारा भत्ता भी मिला था, जबकि संजय कपूर को बच्चे से मिलने का अधिकार मिला था। हालांकि संजय कपूर के अचानक निधन के बाद कोर्ट में संपत्ति को लेकर केस चल रहा है। दोनों बच्चों ने प्रिया कपूर पर फर्जी वसीयत कोर्ट में पेश करने और संपत्ति से वंचित रखने का आरोप लगाने के बाद कार्रवाई की मांग की थी।

संपत्ति विवाद में संजय कपूर की बहन मंदिरा कपूर भी अपना पक्ष रख चुकी है और उन्होंने करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चों का समर्थन किया। मंदिरा ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि वे पहले से ही प्रिया कपूर और संजय की शादी के खिलाफ थीं क्योंकि उनका मानना था कि प्रिया की नजर संजय की प्रॉपर्टी पर है। उन्होंने अफसोस भी जताया था कि वे बुरे समय में करिश्मा कपूर का साथ नहीं दे पाई थीं।

–आईएएनएस

अवैध टेंट के व‍िवाद में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, ‘आप’ के सदस्‍यों पर आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली के शालीमार बाग सीए ब्लॉक स्‍थित एक सार्वजनिक पार्क में अवैध रूप से टेंट लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं की दबंगई का एक...

लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम पर हुए गोलीबारी के मामले के मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। लॉरेंस बिश्नोई...

ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में देंगी धरना, मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में धरना देंगी। यह धरना राज्य में एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) प्रक्रिया के...

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दो पुलिसकर्मियों को लगाई कड़ी फटकार, आचरण को बताया अवमानना के समान

प्रयागराज/नई दिल्ली । इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी और रिहाई में देरी को लेकर प्रयागराज पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है।...

झारखंड: गढ़वा में शख्स की सरे बाजार गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा । झारखंड के गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र स्थित भीड़-भाड़ वाले बिजका बाजार में तीन दिन पहले दिनदहाड़े दीपक चौधरी नामक शख्स की हत्या के मामले का खुलासा...

दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका

नई दिल्ली । दिल्ली उच्च न्यायालय 9 मार्च को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें 2022 के दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आम...

2007 में रेप की घटना, 2019 में दोबारा से पोस्टमार्टम; सात साल बाद परिजन को मिला अवशेष

विजयवाड़ा । वर्ष 2007 में दुष्कर्म और हत्या की शिकार 17 वर्षीय छात्रा आयशा मीरा के पार्थिव अवशेष शुक्रवार को प्रशासन ने उनके माता-पिता को सौंप दिए। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो...

जयपुर : बैंक फ्रॉड मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, आरोपी आलोक अग्रवाल पर 5 लाख के जुर्माने और 7 साल की सजा

जयपुर । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) द्वारा दर्ज एक पुराने बैंक फ्रॉड मामले में एसीजेएम (एसपीई केस) जयपुर ने आरोपी आलोक अग्रवाल को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने...

दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल और सिसोदिया की कैद से लेकर बरी होने तक की पूरी कहानी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी की राऊज एवेन्यू अदालत ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके करीबी सहयोगी मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति...

नीतीश कटारा हत्याकांड: विकास यादव को सुप्रीम कोर्ट से फरलो, जेल के बाहर मनेगी होली

नई दिल्ली । नीतीश कटारा हत्याकांड में सजा काट रहे दोषी विकास यादव को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें होली के त्योहार पर...

केरल सरकार ने अभिनेता दिलीप को बरी करने के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की

कोच्चि । केरल सरकार ने शुक्रवार को केरल हाई कोर्ट में याचिका दायर कर एर्नाकुलम के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय के उस हालिया फैसले को चुनौती दी, जिसमें 2017...

सुनील कुमार ने दी चुनौती, बोले- विधानमंडल परिसर में करा दूंगा शराब की डिलीवरी

पटना । बिहार में विपक्ष के साथ ही सत्ता पक्ष के कई विधायक शराबबंदी कानून की समीक्षा की लगातार मांग कर रहे हैं। इस बीच, राजद के विधान पार्षद सुनील...

admin

Read Previous

ममता बनर्जी जो दस्‍तावेज ले गईं, उसके बारे में जनता को जानने का हक: प्रवीण खंडेलवाल

Read Next

महाराष्ट्र में आज जश्न का दिन, बीएमसी चुनाव में जनता ने विपक्ष को दिया जवाब: तरुण चुघ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com