कर्नाटक का सीएम पद पार्टी हाईकमान और हमारे बीच का मामला, सार्वजनिक चर्चा न हो: डीके शिवकुमार

नई दिल्ली । कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को साफ किया कि मुख्यमंत्री पद का मुद्दा उनके, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और पार्टी हाईकमान के बीच का मामला है, इस पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं की जानी चाहिए।

दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा कि लोगों को इस मामले पर चर्चा नहीं करनी चाहिए। यह मामला पार्टी के हाईकमान का है। है।जो फैसला वहां से आएगा, वह हमको मंजूर होगा। इस दौरे के दौरान हाईकमान नेताओं से मिलेंगे। मैं पार्टी नेताओं से मिलने के इरादे से दिल्ली आया हूं।

असम चुनावों के सिलसिले में हाई कमान नेताओं के साथ बैठक के एजेंडे के बारे में पूछे जाने पर डीके शिवकुमार ने कहा, “हमारी पार्टी के प्लान बताना कैसे मुमकिन है? इन मामलों पर सिर्फ पार्टी लेवल पर बात होगी, पब्लिक में नहीं। अगर कोई जानकारी शेयर करनी होगी तो हमारे पार्टी के महासचिव करेंगे।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे, तो उन्होंने कहा, “सिंचाई परियोजनाओं से जुड़े कुछ जरूरी कानूनी मुद्दे हैं जिन पर चर्चा करने की जरूरत है। इसलिए मैं कानूनी विशेषज्ञों के साथ-साथ केंद्रीय मंत्रियों से भी मिलूंगा।”

शिवकुमार दिल्ली में रुकेंगे और शनिवार को बेंगलुरु लौटेंगे। राज्य में नेतृत्व की खींचतान के बीच उनके इस दौरे से अटकलें लगाई जा रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस मामले पर राहुल गांधी के साथ उनकी निजी मुलाकात होगी।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि राहुल गांधी से मिलना उनके लिए कोई नई बात नहीं है और यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। राहुल गांधी के साथ एक मीटिंग और प्राइवेट बातचीत के बाद आए इस पोस्ट से कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे।

जब उनसे पूछा गया कि क्या मैसूर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी से मिलने के बाद उनके समर्थक और उनके खेमे के विधायक खुश हैं तो शिवकुमार ने कहा, “राहुल गांधी हमारे पार्टी नेता हैं। हमारे पार्टी नेताओं और अध्यक्ष से मिलना और फोन पर बातचीत करना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। हम ऐसे मामलों पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं करते हैं।”

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर आरोप, बंगाल में काटे जा रहे अल्पसंखकों के वोट

Read Next

ममता बनर्जी जो दस्‍तावेज ले गईं, उसके बारे में जनता को जानने का हक: प्रवीण खंडेलवाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com