वो क्रिकेटर, जिन्होंने 2 देशों के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेला

नई दिल्ली । यूं तो वर्ल्ड कप खेलना हर एक क्रिकेटर का सपना होता है, लेकिन इनमें भी कुछ ऐसे सौभाग्यशाली हैं, जिन्होंने टी20 फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में एक नहीं, बल्कि दो देशों की ओर से खेला। आइए, इस लिस्ट में शामिल क्रिकेटर्स के बारे में जानते हैं।

शेहान जयसूर्या: इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप 2016 में श्रीलंका की ओर से खेला, जिसके बाद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अमेरिकी टीम में स्थान मिला है। शेहान ने अब तक 12 वनडे और 18 टी20 मैच खेले हैं। उनके नाम वनडे फॉर्मेट में 1 अर्धशतक दर्ज है।

रीलोफ वान डर मर्व: 41 वर्षीय मर्व ने साउथ अफ्रीका के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय सफर की शुरुआत की थी। साल 2009 और 2010 में वह इसी टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेले। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2016, 2021 और 2022 में वह डच टीम (नीदरलैंड) की तरफ से खेले। विश्व कप 2026 में एक बार फिर मर्व इसी टीम का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं।

मार्क चैपमैन: इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने साल 2014 और 2016 के वर्ल्ड कप में हांगकांग का प्रतिनिधित्व किया, जिसके बाद न्यूजीलैंड की ओर से टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेले। आज के समय में वह टीम के भरोसेमंद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं। एक बार फिर चैपमैन को कीवी टीम की ओर से टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिला है।

डिर्क नैनेस: यह खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2009 में ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेला, जिसके बाद नीदरलैंड टीम का दामन थामा। वह टी20 वर्ल्ड कप 2010 में डच टीम का हिस्सा रहे हैं।

डेविड वीजे: तेज गेंदबाज ने साउथ अफ्रीका की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप 2016 खेला। इसके बाद नामीबिया की टीम में शामिल हो गए। इस टीम के लिए उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2021, 2022 और 2024 खेला है।

कोरी एंडरसन: बैटिंग ऑलराउंडर ने टी20 वर्ल्ड कप 2016 में न्यूजीलैंड की तरफ से खेला। इसके बाद अमेरिका बसने का फैसला किया। वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 में यूएसए की टीम से खेले।

–आईएएनएस

टी20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया के अलावा 3 देशों की कमान संभालेंगे भारतीय मूल के खिलाड़ी

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाना है। इस विश्व कप में 20 देश खिताब...

अंडर 19 वर्ल्ड कप: म्हात्रे-खिलन ने निकाले 6 विकेट, पाकिस्तान को 58 रन से हराकर सेमीफाइनल में भारत

बुलावायो । भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-6 मुकाबले में पाकिस्तान को 58 रन से मात दी। इसी के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल-2 में जगह बना ली...

ऋतुराज गायकवाड़: दमदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम में जगह बनाने का इंतजार

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट में मौजूदा दौर में ऋतुराज गायकवाड़ को एक सक्षम बल्लेबाज के तौर पर देखा जाता है। फॉर्मेट कोई भी हो, गायकवाड़ की खासियत मैच की...

अंडर-19 वर्ल्ड कप: 14 बाउंड्री के साथ विरान की शतकीय पारी, जीत के साथ श्रीलंका की उम्मीदें बरकरार

बुलावायो । श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ श्रीलंका ने सेमीफाइनल की...

हैरी ब्रूक और जो रूट का शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 358 रन का लक्ष्य

कोलंबो । श्रीलंका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 357 रन बनाए। इंग्लैंड के...

अंडर-19 विश्व कप: भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रन से हराया, विहान मल्होत्रा रहे प्लेयर ऑफ द मैच

बुलावायो । भारतीय क्रिकेट टीम ने बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए मैच में 204 रन से जीत दर्ज कर ली है। भारतीय टीम की जीत में विहान मल्होत्रा के...

ब्रंट ने लगाया डब्ल्यूपीएल इतिहास का पहला शतक, आरसीबी को जीत के लिए 200 रन का लक्ष्य

नई दिल्ली । मुंबई इंडियंस (एमआई) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 16वें मुकाबले में जीत के लिए 200 रन का टारगेट दिया है।...

तीसरा टी20: अर्धशतक से चूके फिलिप्स, बुमराह ने लिए 3 विकेट! भारत को 154 रन की दरकार

गुवाहाटी । जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी का सामना करते हुए न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में सिर्फ 153 रन ही बना सकी। टीम इंडिया पांच...

वनडे सीरीज: रूट ने खेली 75 रन की पारी, श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ बराबरी पर इंग्लैंड

कोलंबो । इंग्लैंड ने श्रीलंका के विरुद्ध शनिवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान...

डब्ल्यूपीएल: वडोदरा में कैपिटल्स के गेंदबाजों का दबदबा, आरसीबी सिर्फ 109 रन पर ऑलआउट

वडोदरा । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 15वें मुकाबले में जीत के लिए सिर्फ 110 रन का टारगेट दिया है।...

दूसरा टी20: अर्शदीप ने लुटाए 53 रन! सेंटनर-रचिन की तूफानी पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने बनाए 208 रन

रायपुर । न्यूजीलैंड ने रचिन रवींद्र और कप्तान मिचेल सेंटनर की तूफानी पारी के दम पर भारत को दूसरे टी20 मैच में जीत के लिए 209 रन का विशाल टारगेट...

बीपीएल: तंजीद हसन का शतक, रॉयल्स को 63 रन से हराकर राजशाही वॉरियर्स ने जीता खिताब

ढाका । राजशाही वॉरियर्स ने चट्टोग्राम रॉयल्स को 63 रन से मात देकर बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2025-26 का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह मुकाबला शुक्रवार को शेर-ए-बांग्ला...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

रोहित शेट्टी फायरिंग केस : पांच आरोपियों को 11 फरवरी तक पुलिस कस्टडी, मुख्य आरोपी अभी तक फरार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com