हैरी ब्रूक और जो रूट का शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 358 रन का लक्ष्य

कोलंबो । श्रीलंका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 357 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक और जो रूट ने शतकीय पारी खेली।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। पहला विकेट बेन डकेट के रूप में 19 और दूसरा विकेट रेहान अहमद के रूप में 40 के स्कोर पर गिरा। दोनों ने क्रमश: 7 और 24 रन बनाए। 40 रन पर दो विकेट गंवाकर संकट में फंसी इंग्लैंड को अनुभवी जो रूट और युवा जैकब बेथल ने संभाला।

रूट और बेथल ने तीसरे विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड के लिए बड़े स्कोर की बुनियाद रखी। टीम का स्कोर जब 166 रन था, उस समय जैकब बेथल 65 रन बनाकर आउट हुए। 72 गेंदों की अपनी पारी में बेथल ने 8 चौके लगाए।

इसके बाद रूट को हैरी ब्रूक का साथ मिला। ब्रूक ने क्रीज पर आते हीं धुआंधार बल्लेबाजी शुरू की। दोनों बल्लेबाजों ने 18.5 ओवर में 191 रन की साझेदारी करते हुए इंग्लैंड का स्कोर 50 ओवर में 3 विकेट पर 357 रन तक पहुंचा दिया।

हैरी ब्रूक 66 गेंद पर 9 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 136 रन बनाकर नाबाद रहे। ब्रूक ने 40 गेंद पर फिफ्टी लगाई और फिर 57 गेंद पर अपना शतक पूरा कर लिया। हैरी ब्रूक के वनडे करियर का यह तीसरा शतक था। साथ ही उनके वनडे करियर की यह अब तक की सबसे बड़ी पारी भी थी।

जो रूट 108 गेंद पर 1 छक्का और 9 चौके की मदद से 111 रन बनाकर नाबाद रहे। रूट के वनडे करियर का यह 20वां शतक था।

श्रीलंका के गेंदबाज पूरी तरह प्रभावहीन नजर आए। असिथा फर्नांडो ने 9 ओवर में 77 रन दिए। वानिंदु हसरंगा ने 10 ओवर में 76, और जेफ्री वेंडरसे ने 10 ओवर में 76 रन लुटाए। जेनिथ लियांगे सबसे किफायती गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 ओवर में 7 रन दिए।

सीरीज का यह तीसरा और निर्णायक मुकाबला है। दोनों टीमें 1-1 मैच जीत बराबरी पर हैं।

–आईएएनएस

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

आईपीएल 2026: ‘गुजरात का दिल, शुभमन गिल,’ एसआरएच के खिलाफ जीटी को सपोर्ट करने पहुंचे फैंस, कप्तान से उम्मीदें

अहमदाबाद । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 56वां मैच मंगलवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। फैंस भारी...

आईपीएल 2026: एमआई के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

रायपुर । 'आईपीएल- 2026' के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत रविवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) के साथ हो रही है। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम...

‘हैरान और दुखी हूं’, विराट कोहली ने अमनप्रीत सिंह गिल के असामयिक निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली । भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम और घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेल चुके मध्यम गति के तेज गेंदबाज अमनप्रीत सिंह गिल का बुधवार को 36 साल की...

admin

Read Previous

अंडर-19 विश्व कप: भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रन से हराया, विहान मल्होत्रा रहे प्लेयर ऑफ द मैच

Read Next

एनआईए कोर्ट ने जासूसी मामले में दोषी को सजा सुनाई, पाक खुफिया एजेंसी के लिए करता था काम

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com